कलेक्टर ने की भू अर्जन, लोक सेवा गारंटी और ई कोर्ट के कार्यो की समीक्षा
कलेक्टर ने की भू अर्जन, लोक सेवा गारंटी और ई कोर्ट के कार्यो की समीक्षा
मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने शनिवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन, ई कोर्ट, भू-बंटन एवं लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों को तत्परता से निपटायें। उन्होने राजस्व अधिकारियों से कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारियां शुरू कर दें।
उन्होने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत नये मतदाताओं के मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं काटने, चल रहे कार्यो की समीक्षा की। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम से कहा कि मतदान केंद्रों का सतत भ्रमण कर अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यो की निगरानी रखें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, एसडीएम मुंगेली श्री अमित गुप्ता, एसडीएम पथरिया डॉ. आराध्या कमार, एसडीएम लोरमी श्री सीएस ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर द्वय श्री आरके तम्बोली, श्री आरआर चुरेंद्र सहित तहसीलदार उपस्थित थे।







