Cm विष्णु देव साय ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सौजन्य भेंट की

भोपाल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार की शाम समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश में नई सिंचाई तकनीक ‘प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क’ की प्रस्तुति का किया अवलोकन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने आज भोपाल में सिंचाई की नवीनतम तकनीक PIN (Pressure Irrigation Network) के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि पारंपरिक सिंचाई पद्धतियों की तुलना में यह प्रणाली कहीं अधिक कुशल, आधुनिक और जल संरक्षण के अनुरूप है। अपर मुख्य सचिव श्री राजौरा ने प्रस्तुति के दौरान बताया कि जहाँ पारंपरिक नहर आधारित सिंचाई में लगभग 35 प्रतिशत एफिशिएंसी प्राप्त होती है, वहीं प्रेशर इरिगेशन प्रणाली में दक्षता बढ़कर 65 प्रतिशत तक…

प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार योजना का देशव्यापी शुभारंभ

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी भी आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम से हजारों महिलाओं के साथ इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर इन अभियानों के शुभारंभ के साक्षी बने। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और पोषण कैलेंडर का…

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’

रायपुर। महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशव्यापी “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का समापन गांधी जयंती पर होगा। इसका राष्ट्रीय शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इंदौर (मध्यप्रदेश) से करेंगे। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे “पोषण माह” के साथ मिलकर चलाया जाएगा, ताकि मातृ, किशोरी और बाल पोषण पर व्यापक असर डाला जा सके। अभियान के प्रमुख कार्यक्रम स्वास्थ्य जांच शिविर: महिलाओं…

छत्तीसगढ़ में किसानों के घर हो रही धन वर्षा : मध्यप्रदेश CM डॉ. मोहन यादव

रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऐसा लग रहा है आज मानों छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारन्टी आज पूरी हुई। किसानों को आदान सहायता देने में छत्तीसगढ़ में जो कार्य हुआ है वह किसी अन्य राज्य में नहीं किया गया है। डॉ. यादव आज राजनांदगंाव जिले में कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि वितरण और किसान मेला को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.…

#LokSabhaElections2024: Lok Sabha Election, बताया वोट जोड़ने का तरीका गणित,बोले- भाजपा 370 की संख्या पार करेगी: PM Narendra Modi

झाबुआ/भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव में 370 सीट का आंकड़ा पार कर जाएगी और इतना ही नहीं, संसद में विपक्षी नेता भी कह रहे हैं कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 से अधिक सीट मिलेंगी। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में आदिवासी समुदाय के सदस्यों की एक जनसभा संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी है और केवल चुनाव के समय ही गांव, किसान और गरीब याद आते हैं।…

#MadhyaPradeshCMNews: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे Dr Mohan Yadav, बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

भोपाल (Bns)। चुनावी नतीजे घोषित होने के कई दिन बीत जाने के बाद आखिरकार सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद का फैसला हो गया। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) होंगे। भोपाल में पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी विधायकों की हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद पर सहमति बनी। मालूम हो कि मोहन यादव (Who is Mohan Yadav) उज्जैन दक्षिण से हैं पार्टी के विधायक हैं। मालूम हो कि मोहन यादव शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। बता दें कि मोहन…

अब तक गिने 220 करोड़; कांग्रेस सांसद की शराब कंपनी में मिला कैश का ‘गोदाम’, Pm मोदी बोले- जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस इस देश में भ्रष्टाचार की जननी रही है। भ्रष्टाचार देश के विकास में सबसे बड़ी बाधक है। कांग्रेस चूंकि भ्रष्टाचार की पोषक है इसीलिए इस देश को कांग्रेस से मुक्त करने की जरूरत है। ताजा उदाहरण झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू हैं। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में इनके और इनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर की रेड पड़ी है। इस रेड में अब तक 210 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश मिल चुका है। छापेमारी की कार्रवाई 6 दिसंबर को शुरू हुई थी,…

#AssemblyElections2023:MP: गधे पर सवार होकर नामांकन फॉर्म जमा करने पहुंचा प्रत्याशी, पूछे जाने पर दिया ये मजेदार जवाब….

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव बिल्कुल नजदीक है। नामांकन दाखिल करने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए उम्मीदवार इस प्रक्रिया को पूरा करने में जल्दबाजी कर रहे हैं। हालाँकि, कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन केंद्रों तक पहुंचने के लिए परिवहन के अपरंपरागत साधनों को चुना। एमपी की बुरहानपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार प्रियांक ठाकुर अपना नामांकन फॉर्म जमा करने के लिए गधे पर सवार होकर चुनाव कार्यालय पहुंचे। गधे की सवारी करने का कारण बताते हुए ठाकुर ने कहा कि सभी राजनीतिक दल भाई-भतीजावाद के शिकार हैं और…

#AssemblyElections2023: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने MP, Chhattisgarh और Telangana के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कमलनाथ-बघेल समेत कई बड़े नाम शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को क्रमश: 144, 30 और 55 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें कमलनाथ, भूपेश बघेल और ए रेवंत रेड्डी समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं। पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन इन तीनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। राजस्थान और मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए भी कुछ दिनों के भीतर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा की जिन 144 सीटों के लिए रविवार को उम्मीदवार…