नई दिल्ली। भाजपा ने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधायकी के चुनावी मैदान में उतार दिया है।
केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव – 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/qJT8nWXvLF
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 25, 2023
भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद पटेल को नरसिंहपुर, कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 और लोकसभा सांसद रीति पाठक को सीधी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।