#Hathras : हाथरस में आम आदमी पार्टी की नौटंकी शुरू, पहले फेंकी स्याही और फिर पुलिस के साथ मारपीट, लोगो ने लगाए #PFI के दलालों वापस जाओ के नारे

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के हाथरस मामले पर विपक्षी दलों की राजनीति जोरों पर है। रोज किसी ना किसी पार्टी के नेता हाथरस पहुंच रहे हैं। लगे हाथ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी अपनी नौटंकी शुरू कर दी। सोमवार दोपहर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी हाथरस के बूलगढ़ी गांव पहुंचे। गांव से निकलते ही एक व्यक्ति ने #PFI के दलालों वापस जाओ का नारा लगाते हुए संजय सिंह पर स्याही फेंक दी। कुछ लोग संजय सिंह वापस जाओ… वापस जाओ के नारे लगाने लगे। इसके बाद आप कार्यकर्ताओ ने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया। फिर आप कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प होने लगी, जिसके बाद पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। आप प्रतिनिधिमंडल, बाद में शोक संतप्त परिवार से मिलने के लिए बुलगड़ी गांव गया।

 

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.