विधानसभा चुनाव 2023 Cg-Mp: भाजपा ने मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली सूची, घोषित किये 60 उम्मीदवार के नाम….यहां देखे

नई दिल्ली। भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है और उम्मीदवारों की पहली सूची का भी ऐलान कर दिया। इस लिस्ट के तहत मध्य प्रदेश में 39 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के भी 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित हो गए हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश में जिन 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, उनमें से तीन महिलाएं हैं। पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का ही नाम शामिल नहीं है। वह बुधनी सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं, जो सीहोर जिले का हिस्सा है।

भाजपा ने सतना जिले की चित्रकूट सीट से सुरेंद्र सिंह गहरवार का नाम घोषित किया गया है। इसके अलावा छतरपुर सीट से ललिता यादव को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। सुमावली से अदल सिंह कंसाना और पिछोर से प्रीतम सिंह लोधी को मौका मिला है। प्रीतम सिंह लोधी को वरिष्ठ नेत्री उमा भारती का करीबी माना जाता है। गोहद सुरक्षित सीट से लाल सिंह आर्य चुनाव लड़ेंगे। वह भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश धुर्वे को शाहपुरा से टिकट दिया गया है। चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है।

वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो वहां भाजपा ने 21 में से 5 महिला उम्मीदवार उतारी हैं। यहां आदिवासी सुरक्षित सीट बस्तर से मनीराम कश्यप को भाजपा ने टिकट दिया है। सुरक्षित सीट मोहला मानपुर से संजीव साहा को मौका मिला है। इसके अलावा अभानपुर से इंद्रकुमार साहू, खैरागढ़ से विक्रांत सिंह, कांकेर से आशाराम नेता को टिकट दिया गया है। रामानुजगंज से रामविचार नेताम को मौका मिला है और प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्थे उम्मीदवार बनाई गई हैं। प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी कैंडिडेट घोषित हुए हैं। छत्तीसगढ़ से भी अभी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.