Soldierathon chhattisgarh : 15 दिसंबर को नवा रायपुर में होगा ’सोल्ज़ीराथन’ का आयोजन

रायपुर। नवा रायपुर में 15 दिसम्बर को सोल्जीराथन का गरिमामय आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में 1971 के युद्ध में देश की ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाने के लिए विविध स्पर्धाएं आयोजित होगी और इस युद्ध में देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में दौड़ और पैदल चाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, और 3 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। यह दौड़ नवा रायपुर स्थित सेंट्रल पार्क से प्रारंभ होगी। आयोजन…

छत्तीसगढ़ राज्य तैयार कर रहा है ईको-रेस्टोरेशन पॉलिसी, केरल के बाद देश का दूसरा राज्य होगा छत्तीसगढ़

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शदन में छत्तीसगढ़ राज्य में ईको-रेस्टोरेशन पॉलिसी तैयार की जा रही है। केरल के बाद, यह छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य है जो यह पॉलिसी तैयार कर रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में राज्य को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। भारत की ग्लोबल रेस्टोरेशन इनिशिएटिव, बॉन चैलेंज और संयुक्त राष्ट्र ईको-रेस्टोरेशन दशक में भागीदारी यह स्पष्ट करती है कि…

नई औद्योगिक नीति से भारत का इंडस्ट्रीयल हब बनेगा छत्तीसगढ़ – विष्णुदेव साय

रायपुर। नई औद्योगिक नीति के माध्यम से छत्तीसगढ़ को भारत का इंडस्ट्रीयल हब बनाने की दिशा में हमारी सरकार प्रयास कर रही है। इस नीति के तहत क्षेत्रीय आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण एवं औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया है। आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ऑनलाइन जुड़ कर यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के जनजातीय और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण…

डबल इंजन की सरकार में मिल रहा डबल फायदा: केन्द्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा

रायपुर। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार जनता की सेवा के लिए तत्पर होकर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि पूरे देश और प्रदेश में उत्तरोत्तर विकास हो रहा हैै। डबल इंजन की सरकार होने की वजह से लोगों को डबल लाभ हो रहा है। आज भारत विश्व की पांचवी बड़ी आर्थिक शक्ति है। अगले पांच सालों में हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेंगे। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से…

World Chess Championship: D Gukesh ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र के बने विश्व चैंपियन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

खेल डेस्क(Bns)। भारत के गुकेश डी ने शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया है। भारतीय स्टार ने अंतिम गेम में मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर खिताब जीता। गुकेश विश्वनाथन आनंद के बाद शतरंज में विश्व चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। शतरंज विश्व चैंपियनशिप के 14वें और अंतिम गेम में काले रंग से खेलते हुए गुकेश ने चीन के लिरेन को मैराथन गेम में हरा दिया। गेम टाई की ओर बढ़ रहा था, जिससे यह मैच टाईब्रेकर में चला…

छत्तीसगढ़ में तेजी से पूरी हो रही है प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी को पूरी तेजी से पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के जेएमपी शासकीय स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर जिले को 451 करोड़ 25 लाख की लागत वाले 134 विकास कार्याे के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 3 हजार 883 हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण…