Byjus: ईडी ने बीओआई से बायजू रविंद्रन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने को कहा, पैसे रिफंड नहीं किए तो ऑफिस की TV ही उखाड़ ले गये लोग

नई दिल्ली। केंद्रीय एजेंसी ने बीओआई को बायजू के मुखिया के खिलाफ ताजा एलओसी जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा था कि वे देश छोड़कर न जाएं। बायजू मुखिया के खिलाफ ईडी कोच्चि कार्यालय के कहने पर डेढ़ साल पहले भी एलओसी ऑन इंटीमेशन जारी किया गया था। बाद में इस जांच को बेंगलूरू दफ्तर स्थानांतरित कर दिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीओआई (Bureau of Immigration) से कहा है कि वह बायजू के संस्थापक बायजू रविंद्रन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करे। मामले की जानकारी रखने वाले…

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नवीन राशनकार्ड का किया वितरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जांजगीर जिले की महिलाओं को नवीन राशनकार्ड का वितरण किया। जिले के पात्र हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं निशक्तजन राशनकार्ड के द्वारा राशन का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा जांजगीर जिले में सविता सारथी, सावित्री देवी सोनी, सीमा सारथी, मीना तिवारी तथा कंतराबाई को नवीन राशन कार्ड का वितरण किया गया। विष्णुदेव सरकार में हर जरूरतमंद को…

महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के लिए अनुदान मांगे पारित, महतारी वंदन योजना के लिए 3000 करोड़ रूपए का प्रावधान 

रायपुर। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 3009 करोड़ 28 लाख 14 हज़ार रुपए की अनुदान मांगे छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पारित की गई। इनमें समाज कल्याण विभाग से संबंधित व्यय के लिए मांग संख्या 34 के तहत 121 करोड़ 76 लाख 27 हज़ार रुपए और महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए मांग संख्या 55 के तहत 2887 करोड़ 51 लाख 87 हजार रूपए की अनुदान मांगे शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने…

राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के साइंस कालेज ग्राउंड में आज क्षेत्रीय सरस मेला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मेले का आयोजन 28 फरवरी तक किया जायेगा। सरस मेले में छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से कुल 133 महिला स्व-सहायता समूह शामिल हुए हैं। इसके साथ ही असम, उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश, झारखण्ड तथा बिहार से आए हुए महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा भी  अपने उत्पादों के स्टाल लगाये गए हैं। मेले में आए लोगों को राज्य और अन्य प्रदेशों द्वारा मिलाकर सरस मेले में कुल 212 स्टाल्स के जरिए उत्पादों…

‘पीएम_श्री_योजना’: केन्द्र सरकार शिक्षा के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी : केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। भारत सरकार शिक्षा के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। पीएम श्री योजना के द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ की अपेक्षाओं के अनुरूप अधिक से अधिक स्कूलों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों में पीएम श्री योजना की आज शुरूआत की गई है। जिसके तहत 2-2…

#विष्णु_का_सुशासन: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया दौर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को संवारने के लिए तेजी से फैसले ले रही है। जनहित में लिये जा रहे इन फैसलों से राज्य के वनांचल क्षेत्रों सहित पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। राज्य में सुशासन का नया दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने शपथ लेने के केवल दो माह के अंदर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर अनेक कदम उठाएं हैं। मुख्यमंत्री श्री साय…

#AyushmanBharat: आयुष्मान भारत योजना आनलाइन होती है संचालित, शिकायत दर्ज कराने के लिए भी विभाग का है टोल फ्री नंबर

रायपुर। आयुष्मान कार्ड की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों को भटकना न पड़े, इसके लिए विभाग द्वारा योजना का संचालन आनलाइन पद्धति से किया जा रहा है तथा हितग्राहियों को आनलाइन सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसमें आनलाइन रजिस्ट्रेशन निजी एवं शासकीय अस्पतालों से हो जाता है। योजना का लाभ उठाने में किसी तरह की दिक्कत आ रही हो तो टोल फ्री नंबर पर फोन लगा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के लिए कोई आवेदन नहीं लिया जाता है। निजी…

प्रभु श्रीराम को राजिम कुंभ कल्प का प्रथम आमंत्रण, मंत्री श्री अग्रवाल ने राम मंदिर पहुंच प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित किए पीले अक्षत और निमंत्रण पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में त्रिवेणी संगम पर राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। राजिम कुंभ कल्प का आयोजन आगामी 24 फरवरी से 8 मार्च तक होगा। धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प में पधारने का प्रथम निमंत्रण आज रायपुर के वीआईपी चौक स्थित श्री राम मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर उनके चरणों में पहला निमंत्रण पत्र अर्पित किया। हिंदू धर्म में लोग अपने मांगलिक कार्यों का निमंत्रण सबसे पहले अपने ईस्ट देवता व कुल…

अनचाहे कॉल! अब नहीं आएंगे अनचाहे कॉल! सरकार कर रही तैयारी

तकनीकी डेस्क (Bns)। अब आपके मोबाइल फोन पर अनचाहे कॉल्स नहीं आएंगे. सरकार इसके लिए बड़ी तैयारी कर रही है। सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अनचाहे या प्रचार-प्रसार वाले कॉल की समस्या के समाधान के लिए दिशानिर्देशों का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है। इस प्रकार के कॉल न केवल उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता बल्कि उपभोक्ताओं के अधिकारों का भी उल्लंघन करते हैं। यह निर्णय उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में 14 फरवरी को यहां हुई बैठक में लिया गया।…

#वर्ल्ड_यूथ_फेस्टिवल : देश का प्रतिनिधित्व करना गौरवपूर्ण, स्वामी विवेकानंद की तरह भारत की महान संस्कृति की झलक दुनिया को दिखाएं युवा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। प्रदेश के 8 युवा एक से 7 मार्च तक रूस के सोची शहर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत से शामिल होने वाले दल का हिस्सा होंगे। इन युवाओं ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में मुलाकात कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और युवाओं को अपना आशीष और शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं से कहा कि आपको प्रदेश के साथ-साथ अपने देश का…