#Pmmodiinchhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर बरसे PM Modi, लोकतंत्र को लूटतंत्र और प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया….

न्यूज़ डेस्क(Bns)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार, 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में NMDC स्टील लिमिटेड के नगरनार इस्पात संयंत्र के लोकार्पण समेत 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने यहां ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का भी शुभारंभ किया। जगदलपुर-बस्तर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो. उन्होनें कहा, विकसित भारत के लिए फिज़िकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर…

Barley Water Benefits: “जौ का पानी” देगा इन बिमारियों से आराम, जिससे आप होंगे और सेहतमंद…जानिए पीने का सही तरीका-समय

हेल्थ डेस्क। प्रकृति ने हमें कई ऐसे खाद्य पदार्थों से नवाजा है जो पोषक तत्वों से भरपूर है और सेहत के लिए लाभकारी है। अगर नियमित रूप से इन्हें खाया पिया जाए तो आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत अनाज है जिसका नाम है जौ… जौ के आटे की रोटियां तो अमूमन सभी ने खाई होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि जौ का पानी नियमित रूप से सेवन करने से आपको कितना फायदा मिलता है? दरअसल जौ में विटामिन बी कॉन्प्लेक्स, डाइटरी फाइबर, आयरन, कैल्शियम,…

गौठानों और रीपा के माध्यम से ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन कार्यालय में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक हुई। बैठक में दिशा समिति अंतर्गत सामूहिक कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें साथ ही लक्ष्यों को समय से प्राप्त करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गौठानों और रीपा के माध्यम से ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिला है। राज्य सरकार द्वारा स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की…

हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने और संवारने का काम किया है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा, तीज-त्यौहारों को संरक्षित एवं संवर्धित करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों को लोग आनंद और उत्साह के साथ एकजुट होकर मना सके, इसके लिए हमने राज्य के प्रमुख तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी पहचान है। इसको सजाने, संवारने का काम हम सबको मिलकर करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…