यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-प्रदेश सरकार उठाएगी पूरा खर्च

रायपुर। यूक्रेन से प्रदेश के छात्रों के सकुशल वापसी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयासरत है। छत्तीसगढ़ से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए छह छात्रों की आज एयर इंडिया की फ्लाइट से नई दिल्ली वापसी हुई है। छात्रों के ठहरने के लिए छत्तीसगढ़ सदन में व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इन छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं उन्हें छत्तीसगढ़ में उनके घरों तक सकुशल वापसी का आश्वासन दिया। यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं के साथ छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में. हौसला,…

‘बेवकूफ बाइडेन’ को ड्रम की तरह बजा रहे ‘स्मार्ट पुतिन’, ट्रंप ने कहा – ‘मैं राष्ट्रपति रहता तो नहीं होता हमला’

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) रूस (Russia) के सामने खड़ी नहीं हो पाए और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) उन्हें ड्रम की तरह बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन उनके मित्र हैं, लेकिन यूक्रेन पर रूस का हमला मानवता के खिलाफ और भयावह है। ट्रंप ने पुतिन को स्मार्ट और अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) एवं नाटो (NATO) को बेवकूफ बताया है। उन्होंने कहा कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन में…

‘‘लघु वनोपजों की संख्या में वृद्धि लेकर आयी वनवासियों में समृद्धि‘‘, छत्तीसगढ़ में 65 लघु वनोपजों की हो रही खरीदी समर्थन मूल्य पर

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर 65 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। लघु वनोपजों की संख्या में वृद्धि होने से वनवासियों में समृद्धि आयी है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस तरह छत्तीसगढ़ में लगभग तीन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 65 कर दी गई है। गौरतलब है…

भारत की चारों दिशाओं में हनुमान जी की सबसे ऊंची प्रतिमाएं बनवा रहा दिल्ली का ये उद्योगपति, जानें क्यों

नई दिल्ली । ओरल केयर इंडस्ट्री में 20 साल का अनुभव रखने वाले निखिल नंदा हनुमान जी के परम भक्त हैं। हनुमान जी का यह भक्त भारत की चारों दिशाओं में हनुमान जी की सबसे बड़ी और सबसे ऊंची मूर्तियां बनवा रहा है। तमिलनाडु के रामेश्वर में 23 फरवरी को ‘हनुमानजी चार धाम प्रोजेक्ट’ के तहत बनने वाली 100 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाली 108 फुट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति की आधारशिला रखी गई। बता दें कि इससे पहले हनुमानजी चार धाम प्रोजेक्ट के तहत उत्तर…

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा है साकार, स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहे हैं कदम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि आधुनिकता और परंपरा के साम्य से छत्तीसगढ़ का विकास संभव है। इसी तर्ज पर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं तथा युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के गौठान में ग्रामीण युवाओं द्वारा मधुमक्खी पालन व कच्चे शहद के प्रसंस्करण सहित पैकेजिंग और विपणन का कार्य किया जा रहा है। इसी तरह बेमेतरा में ग्रामीण युवाओं द्वारा शहद के डिब्बों के…

छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में हो रही चर्चा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। बिलासपुर में 357 करोड़ रूपए के विकास कार्याे का हुआ लोकार्पण भूमिपूजन अरपा नदी को स्वच्छ बनाने हरसंभव प्रयास होंगे बिलासपुर से रात में भी हवाई उड़ान के लिए प्रयास जारी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि अरपा बिलासपुर की जीवनदायिनी नदी है। राजगीत का पहला शब्द भी अरपा से शुरू होता है। इसको बचाने के लिए सभी लोगों और संस्थाओं के साथ राज्य सरकार भी चिंतित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि अरपा बिलासपुर की जीवनदायिनी नदी है। राजगीत का पहला शब्द भी अरपा…

छात्रा ने मुख्यमंत्री से पूछा, ”आपके जैसा बनने के लिए मुझे क्या करना होगा?” जवाब, ”चुनौती का सामना करें, पलायन नहीं करना चाहिए”

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर प्रवास पर थे। बिलासपुर में उन्होंने अनेक विकास कार्यों की सौगात जनता को दी। इस दौरान रोचक नजारा तब देखने को मिला, जब डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम में ‘सीएम की पाठशाला’ लगी। इस पाठशाला में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्कूली विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। एक ओर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित थे, तो दूसरी ओर इन स्कूली विद्यार्थियों ने इस मौके का भुनाने में भी कोई कसर बाकी न रखी और मुख्यमंत्री श्री बघेल से सीधे…

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर को दी तीन बड़ी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर को 107.49 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर सहित व्यापार विहार स्मार्ट रोड और प्लेनेटोरियम की सौगात दी। श्री बघेल ने बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर शहर और बिलासपुर जिले के लिए लगभग 353 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 97 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इन कार्यों में से 277 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के 62 कार्यों का लोकार्पण और 76 करोड़ 25 लाख…

रूस – यूक्रेन वार : UNSC में लाया गया रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, यूक्रेन से सैनिकों की वापसी की मांग

न्यूयार्क। यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक प्रस्ताव लाया गया है। इसमें रूस को यूक्रेन से अपने सैनिकों को बिना किसी देरी के पूरी तरह से और बिना शर्त वापस लेने के लिए कहा गया है। यूएनएससी के इस प्रस्ताव पर आज न्यूयॉर्क में वोटिंग होगी। संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया है। साथ ही रूसी आक्रमण को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा…

‘…सब डरते हैं’,सबने अकेला छोड़ दिया: यूक्रेन के राष्ट्रपति, पहले दिन 137 मौतें-कीव में घुसी रूसी सेना

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले का आज (25 फरवरी 2022) दूसरा दिन है। आज रूस की तरफ से हमलों की इंटेसिटी काफी बढ़ गई है। सुबह से यूक्रेन की राजधानी कीव में बड़े धमाके सुने गए हैं। कई रिपोर्टों में कीव में रूसी सेना के दाखिल होने की बात कही जा रही है। शहर में एक के बाद मिसाइलों से हमले हो रहे हैं। लोग घरों में दुबके हुए हैं। खाने-पीने से लेकर जरूरत की और भी चीजों की कमी के बावजूद लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं।…