एक सेकेंड में एक एकड़ जमीन का सर्वे कर लेता है यूएवी, नरवा जैसी अनेक योजनाओं के सर्वे के लिए होगा उपयोगी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग जैसी नई समय की तकनीकों में छात्रों का अपग्रेडेशन स्वागत योग्य है। दुनिया तेजी से बदल रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि के माध्यम से तकनीकी विकास अनेक क्षेत्रों में हो रहा है। इन विधाओं में बड़े पैमाने तकनीकी विशेषज्ञों की जरूरत है। ऐसे में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा इन विधाओं में छात्रों को अपग्रेड करने की कोशिश स्वागत योग्य है। यूएवी जैसे प्रयोग जो यूनिवर्सिटी कर रही है उससे प्रदेश को काफी लाभ होगा।…

गर्मी के मौसम में गुणकारी है ‘बोरे बासी’

किसी भी राज्य की संस्कृति में वहां की भौगोलिक परिस्थितियां काफी असर डालती है। छत्तीसगढ़ में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में ज्यादा बारिश होती है, इसलिए यहां धान की फसल ली जाती है। धान की विपुल फसल होने के कारण छत्तीसगढ़ देशभर में धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध है। यहां के किसानों की आय के मुख्य जरिया भी धान की फसल है। यहां तीज त्यौहारों से लेकर दैनिक जीवन में चावल का बहुतायत से उपयोग होता है। छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति-खान-पान, बोली-भाषा और वेश-भूषा पर गर्व की…

‘पृथ्वी को बर्बाद करने में हिंदुस्तानियों की कोई भूमिका नहीं’, हम पौधे में भी देखते हैं परमात्मा : प्रधानमंत्री मोदी

डेनमार्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को डेनमार्क में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में जमकर नारेबाजी हुई। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री जी का और मेरा यहां जो भव्य स्वागत किया, उस के लिए मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं। आज प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन का यहां होना इस बात का प्रमाण है कि भारतीयों के प्रति उनके दिल में कितना प्यार और सम्मान है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण बहुत समय तक सभी की लाइफ एक…

नवा बछर किसानी के आगे, आगे अक्ती तिहार

रायपुर। नवा बछर किसानी के आगे, आगे अक्ती तिहार। छत्तीसगढ़ में अक्ती तिहार और माटी पूजन की परंपरा का कितना महत्व है यह छत्तीसगढ़ में प्रचलित इस लोकोक्ती से समझा जा सकता है। दरअसल इस दिन से ही राज्य में खेती-किसानी की तैयारी शुरू हो जाती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय अक्ती तिहार और माटी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए और परंपरागत रूप से माटी पूजन कर खेती-किसानी के कार्यों की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने अक्ती तिहार के मौके पर…

छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और आधुनिक तकनीक से खेती-किसानी में आगे बढ़ेंगे: मुख्यमंत्री श्री भूपेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अक्ती पर्व पर छत्तीसगढ़ की माटी पूजन की परंपरा के अनुसार ठेठ छत्तीसगढ़िया किसान की पारम्परिक वेश-भूषा में धोती कुर्ता पहनकर माटी पूजन किया और धान बुवाई की रस्म भी अदा कर छत्तीसगढ़ में माटी पूजन महाअभियान का शुभारंभ किया। रायपुर के अभियांत्रिकी महाविद्यालय परिसर में उन्होंने कोठी से पांच मुट्ठी धान निकालकर बैगा को सौंपा। बैगा ने धरती मां और ठाकुर देव की पूजा अर्चना कर बुवाई के लिए धान का बीजहा बीज मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने धरती मां की जयकारा करते…

बर्लिन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले PM मोदी, इसमें कोई विजयी नहीं होगा, हम शांति के पक्ष में हैं

बर्लिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने बर्लिन में हरित और सतत ऊर्जा साझेदारी पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ का धन्यवाद करता हूं। मुझे खुशी है कि इस वर्ष ये मेरी पहली विदेश यात्रा जर्मनी में हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देशों के तौर पर भारत और जर्मनी कई कॉमन मूल्यों को…

​​​​​​​छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सम्मान के लिए सभी मिलजुल कर कार्य करें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार के ग्राम सुहेला में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76 वें महाअधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले समाज के पुरोधा विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की उसके बाद ग्राम इकाई की महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री बघेल को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौलकर उनका सम्मान किया। समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री चोवा राम वर्मा व अर्जुनी राज प्रधान ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपस्थित लोगों को…

समाज को और अधिक संगठित कर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि समाज को और अधिक संगठित कर उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी समाज के पदाधिकारियों की होनी चाहिए। समाज के पदाधिकारी आपसी मतभेदों को भूलकर एकजुट हों और समाज के लिए काम करें। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम के दौरान रायपुर के टिकरापारा स्थित भामाशाह भवन में 35 लाख रूपये की लागत से प्रदेश साहू…

किसी को जबरन नहीं लगा सकते कोरोना टीका, निकलने पर पाबंदियां भी ठीक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती कोरोना का टीका नहीं लगाया जा सकता। अदालत ने कहा कि टीका न लगवाने वाले लोगों के निकलने पर प्रतिबंध लगाना भी ठीक नहीं है। कोरोना वैक्सीन लगवाने से देश में बहुत से लोग हिचक रहे हैं। ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं, जब स्वास्थ्यकर्मियों से लोग टीका न लगवाने को लेकर झगड़ते दिखे। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कहा है कि किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती टीका नहीं लगाया जा सकता। अदालत ने…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रमिकों के साथ बैठकर बोरे-बासी खाया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों का सम्मान करते हुए राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर बोरे-बासी खाया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने श्रम दिवस के अवसर पर आमजनों से बोरे-बासी खाकर श्रमवीरों का सम्मान करने का आव्हान किया था। मुख्यमंत्री ने बोरे-बासी के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन दही, आम के अथान, लाईबरी, बिजैरी, पापड़, गोंदली, दही मिर्ची के साथ में अमारी, लाल भाजी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों…