प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक से राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चिंतित, राजनाथ-अनुराग का कांग्रेस पर निशाना, देशभर में पीएम मोदी के लिए महामृत्युंजय जाप

नई दिल्ली। पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले ने बड़ा राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है। राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात में कोविंद ने, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की घटना को लेकर चिंता जाहिर की। राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति कोविंद के हवाले से ट्वीट में यह जानकारी दी और मुलाकात के चित्र भी साझा किए। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ”राष्ट्रपति जी से भेंट की। उनकी ओर…

विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने फिर लहराया देश में परचम, सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में प्रदेश चौथे क्रम पर

रायपुर। सेंटर फॉर मेजरिंग इंडियन इकॉनॉमी संगठन द्वारा हाल ही में जारी किये गये बेरोजगारी के आंकड़ों ने एक बार फिर विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता का परचम बुलंद कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ 2.1 प्रतिशत के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में चौथे क्रम पर है। दिसंबर 2021 की स्थिति के अध्ययन के बाद सीएमआईई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश की बेरोजगारी दर दिसम्बर महीने में 7.91 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह 4 माह का उच्च्तम स्तर है। शहरों में बेरोजगारी…

कोविड -19 : भारत 24 घंटों में 90,900 से अधिक कोरोना के मामले, ऑमीक्रोन को भी मिली रफ्तार, अब तक 2,630 मामले

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 90,928 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,51,09,286 हो गई। वहीं, 325 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई। यह आंकड़े केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गये हैं। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,85,401 हो गई। भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के अभी तक 2,630 मामले सामने आए हैं। ये मामले 26 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेश में सामने आए: केन्द्रीय स्वास्थ्य…

एक माह में छत्तीसगढ़ ने केन्द्रीय पूल में जमा कराया 5.12 लाख मीट्रिक टन चावल

रायपुर। रायपुर छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर किसानों से निर्वाध रूप से की जा रही धान खरीदी के साथ-साथ केन्द्रों से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग का कार्य जोर-शोर से जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप शासन -प्रशासन ने इस काम में पूरी ताकत झोंक दी है। इसका परिणाम यह रहा है छत्तीसगढ़ ने कस्टम मिलिंग की शुरूआत के पहले माह में ही केन्द्रीय पूल में 5 लाख 12 हजार मीट्रिक टन चावल जमा कराने में सफल रहा है। राज्य गठन के 21 सालों की अवधि…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिरगांव के नवनिर्वाचित महापौर नंदलाल देवांगन और सभापति कृपाराम निषाद को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बिरगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर नंदलाल देवांगन और सभापति कृपाराम निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, मोतीलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

राज्य में अब तक 60.90 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी

रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में प्रदेश के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 15 लाख 52 हजार 372 किसानों से 60 लाख 90 हजार 073 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को धान खरीदी के भुगतान के लिए 11 हजार 234 करोड़ 63 लाख रूपए…

धान भीगने पर छः जिलों के कलेक्टरों सहित अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की अनुशंसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल में हुई बेमौसम बारिश के कारण धान खरीदी केन्द्रों में धान की फसल भीगने को मंत्री-मंडलीय उप समिति ने गंभीरता से लिया है। धान खरीदी केन्द्रों में धान को बारिश से बचाव के लिए कैप कव्हर, तालपत्री सहित विभिन्न इंतजाम के लिए पर्याप्त राशि सहकारी समितियों को उपलब्ध कराई गई थी इसके बाद भी बेमौसम बारिश से धान को भीगने से बचाने के लिए की गई लापरवाही को मद्देनजर समिति ने बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव, धमतरी, महासमंुद और रायपुर जिलों के कलेक्टरों, जिला विपणन अधिकारियों और उप…

PM मोदी की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मांगी विस्तृत रिपोर्ट, माफी मांगे कांग्रेस के तमाम बड़े नेता : अमित शाह

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से विस्तृति रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है और जवाबदेही तय की जाएगी। गृह मंत्री ने ट्वीट में लिखा कि गृह मंत्रालय ने पंजाब में हुई सुरक्षा चूक पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा को लेकर इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इसी बीच उन्होंने कांग्रेस पर…

विशेष लेख : चलो ऐसा उपाय अपनाएं कि लॉकडाउन लौट के न आए…

जब हम हताश और निराश हो जाते हैं तो हमें जिदंगी का एक-एक पल चुनौतियों से भरा और बोझ सा लगने लगता है। हमें नहीं भूलना चाहिए कि उम्मीद पर ही दुनियां टिकी है। जीवन मे आशा और निराशा दोनों होते हैं और हर इंसान के भीतर आशा और निराशा के बीच द्वंद चलता रहता है, इस दौरान हमारी सकारात्मक सोच ही होती है जो हमें उलझनों के बीच आशाओं की नई किरण दिखाती है। हमारी उम्मीदें हमें मुश्किल परिस्थितियों से उबार देती है। हम जानते हैं कि कोरोना महामारी…

मुख्यमंत्री ने भू-खण्डों की भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु वेब पोर्टल किया लॉन्च

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान नगरीय निकाय क्षेत्र के बाहर एवं निवेश क्षेत्र के अंतर्गत 500 वर्गमीटर तक के भू-खण्डों पर भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु वर्तमान प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुये तैयार किया गया पोर्टल लॉन्च किया। भू-खण्डों पर भवन निर्माण अनुज्ञा की इस सरलीकृत प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदक को ऑनलाइन आवेदन जमाकर प्रोसेसिंग फीस एवं भवन निर्माण अनुज्ञा शुल्क जमा करना होगा। कम्प्यूटर द्वारा मानचित्र का भूमि नियमों के अनुसार परीक्षण कर तत्काल सैद्धांतिक सहमति जारी की जायेगी…