मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना रायपुर सहित नगरीय क्षेत्रों में गरीबों को मिल रहा लाभ

हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति चाहता है कि जब वह बीमार पड़े तो उसे अपने इलाज के लिए भटकना न पड़े। छोटी-छोटी बीमारी के लिए अपने काम धंधे बंद कर डाक्टरों से अपॉइंटमेंट लेना और कतार में लग कर इलाज कराने से हर कोई बचना चाहता है। लोगों की जरूरतों को ध्यान रख छत्तीसगढ़ में शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अब इन्हीं उद्देश्यों और लक्ष्यों को न सिर्फ पूरा कर रही है। बल्कि अपने मुहल्ले में ही कैंप लगने से लोगों को इलाज में बहुत सहूलियत होने…

राज्यपाल ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, प्रदाय और वितरण का विनियमन) (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक पर किए हस्ताक्षर

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 में संशोधन हेतु प्रस्तुत विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं। अब इस विधेयक को राष्ट्रपति की अनुमति हेतु भेजा जाएगा। इस अधिनियम की धारा 3, 4, 12, 13, 21 एवं 27 में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार धारा 4 में संशोधन कर धारा 4-क और 4-ख जोड़ा गया है। धारा 4-क के अनुसार ‘‘हुक्का बार पर रोक- इस अधिनियम में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए…

मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शौर्य और वीरता के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि राजस्थान स्थित मेवाड़ के राजपूत राजा महाराणा प्रताप का पराक्रम भारत के इतिहास को और भी गौरवशाली बना देता है। विकट परिस्थितियों में उनकी जीवटता, दृढ़ इच्छा शक्ति और पराक्रम आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। शौर्य और वीरता के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। महाराणा प्रताप का पराक्रम भारत के इतिहास को गौरवशाली बनाता है।…

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप लोकहित से जुड़े कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करें: श्री जैन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत राशि का वितरण और छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ प्रदेश की जनता की सुविधा और राहत पहुंचाने के लिए अनेक अभिनव योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में इन योजनाओं की रूपरेखा और क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव…

हर्बल स्टेट बनने की ओर कदम बढ़ाता छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कार्यक्रमों के कुशल क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ अब लगातार नई उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की इन्हीं उपलब्धियों में यहां उत्पादित होने वाले हर्बल्स (औषधि) अब अहम भूमिका निभा रही है। एक ओर जहां सरकारी प्रयासों से स्थानीय बाजार समेत देश-दुनिया के दूसरे कोनों तक पहुंच रहे छत्तीसगढ़ के हर्बल्स रिकार्ड कायम करने की ओर है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ अब हर्बल स्टेट बनने की ओर भी कदम बढ़ा रहा है। यह न सिर्फ राज्य की एक अलग पहचान…

Covid-19: भारत में 15 फरवरी तक चरम पर पहुंचेगा ओमिक्रॉन, तीसरी लहर का अंत संभव – विशेषज्ञ

नई दिल्ली । स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मंगलवार को कहा कि भारत में फरवरी के मध्य तक ओमिक्रॉन के मामले चरम पर पहुंचेंगे और इसके साथ ही तीसरी लहर का अंत हो जाने की संभावना है। कोविड-19 महाराष्ट्र स्टेट टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. शशांक जोशी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मुंबई और दिल्ली दोनों शहरों में ओमिक्रॉन का संक्रमण दक्षिण अफ्रीकी पैटर्न पर फैलते देखा गया है। उन्होंने कहा, “यह बहुत तेजी से आई विस्फोटक लहर है और उम्मीद है कि जितनी तेजी से आई है, उतनी…

Covid-19: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तुरंत जांच बढ़ाने को कहा

नई दिल्ली। देश में कोरोना और उसके नए ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत में रोजाना करीब 2। 50 लाख केस सामने आ रहे हैं। कोरोना पर काबू पाने के लिए राज्य सरकारों ने कई पाबंदियां (Covid Restriction) लगा रखी हैं। साथ-साथ वैक्सीनेशन अभियान (Covid Vaccine Update) भी तेजी से चल रहा है। इन सबके बीच केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 जांच की संख्या में गिरावट को चिह्नित करते हुए जांच बढ़ाने को कहा ताकि महामारी के प्रसार पर प्रभावी…

पटना में डॉक्टर ने लगवाए कोरोना के 5 टीके! पैन से 2 और आधार कार्ड से 3 डोज लेने के सर्टिफिकेट आए सामने

पटना। कोविन पोर्टल पर पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभा सिंह के नाम से पांच बार टीका लेने के दो सर्टिफिकेट जारी हुए हैं। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। इस बारे में जब डीएम ने सविल सर्जन से जानकारी मांगी तो उन्होंने इसे बेबुनियाद बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। सिविल सर्जन डॉ. विभा सिंह ने कहा कि एक डॉक्टर की तो छोड़ दें किसी भी स्तर का स्वास्थ्यकर्मी इस तरह का कृत्य नहीं करेगा। किसी ने जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की साजिश…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबकी सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार मनाया जाता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा…

झालम गौठान ने बनाया महिलाओं को आत्मनिर्भर, मल्टी एक्टिविटी से महिला समूह को हुई साढ़े 4 लाख की आय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत झालम में निर्मित ‘गौठान-पशु आश्रय स्थल’ पशुधन के रखरखाव एवं उनकी देखभाल का डे-केयर सेंटर बनने के साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाओं की आजीविका का केन्द्र बन गया है। यह गौठान 3 एकड़ में फैला हुआ है। यहाँ लगभग 430 पशुओं के चारे-पानी का प्रबंध एवं देखरेख की जाती है। गोठान से जुड़ी चार स्व सहायता समूह की 40 महिलाओं यहां आजीविका की विभिन्न गतिविधियों को संचालित कर बेहतर आय प्राप्त करने लगी हैं।…