रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत ग्राम जेवरतला पहुंचे। जेवरतला में किसान गोपीचंद हिरवानी के घर मुख्यमंत्री ने दोपहर का भोजन किया। तिलक लगा कर गृहस्वामिनी ने मुख्यमंत्री का घर मे स्वागत किया। श्री गोपीचंद ने मुख्यमंत्री को अपने खेत में उगाए धान का चावल परोसा। ठेठरी रोटी के साथ मुख्यमंत्री ने किसान श्री गोपीचंद के घर उड़द दाल और कोचई के पत्ते से बनी इड़हर की सब्जी का स्वाद लिया। साथ ही सिलबट्टे पर पिसी टमाटर की चटनी, मूनगा भाजी भी किसान…
महीना: सितम्बर 2022
माता नर्मदा और जनता के आशीर्वाद से जन सेवा का मौका मिला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के ग्राम सूरसुली में नर्मदाधाम कुंड में नर्मदा मईया की पूजा अर्चना एवं दीपदान कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने यहाँ भगवान शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माता नर्मदा और भगवान शिव से प्रदेश की सुख समृद्धि और मंगलमय की कामना की। इस मौके पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत और उपहार स्वरुप माता नर्मदा माता का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संक्षिप्त संबोधन ने कहा कि उन्हें यहां…
भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरतला पहुंचे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के दौरान न केवल आमजनता से सीधा संवाद कर रहे हैं, बल्कि योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा भी ले रहे हैं। वे आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही कहीं गलती पाई जाने पर ठोस कार्रवाई भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री बघेल बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरतला पहुंचे। भारी बारिश होने के बावजूद भी वहां की जनता अपने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयार थी। लोग छतों पर, सड़कों…
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने का किया आह्वान, गदगद हुआ अमेरिका, कहा- अलथ-थलग पड़ रहे हैं पुतिन
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत में यूक्रेन में संघर्ष को जल्द समाप्त करने पर जोर देते हुए कहा कि ‘‘आज का युग युद्ध का नहीं है।’’ प्रधानमंत्री ने वैश्विक खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा संकट के समाधान के लिए मार्ग तलाशने का भी आह्वान किया। समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन के इतर एक द्विपक्षीय बैठक में मोदी ने यूक्रेन में अस्थिरता को जल्द से जल्द समाप्त करने का आह्वान करते हुए ‘‘लोकतंत्र, संवाद और कूटनीति’’ के महत्व को रेखांकित…
छत्तीसगढ़ के 12 जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मंजूरी से आदिवासी समाज में हर्ष का माहौल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के 12 जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की केन्द्रीय मण्डल से स्वीकृति मिलने पर आज आदिवासी समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है। आज सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मण्डल ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया और उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य सरकार के लगातार प्रयासों से मिली इस सफलता पर सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मण्डल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा…
यूनिसेफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ में न्यूट्रिशन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में यूनिसेफ इंडिया के प्रमुख यासूमासा किमुरा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में न्यूट्रिशन के क्षेत्र में अच्छे कार्याें के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को बधाई दी। मुलाकात के दौरान श्री किमुरा ने छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों में कुपोषण और महिलाओं में एनीमिया दूर करने के लिए राज्य में अच्छा काम हो रहा है। श्री किमुरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हेल्थ के क्षेत्र में हो रहे…
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ से प्रत्यक्ष संवाद के लिए बीएलओ ई-पत्रिका का विमोचन
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने देश के विभिन्न राज्यों के बूथ लेवल ऑफिसरों के साथ आयोजित पारस्परिक संवाद सत्र में एक नए डिजिटल प्रकाशन, ‘बीएलओ ई-पत्रिका’ का विमोचन किया। विमोचन कार्यक्रम में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों (सीईओ) के कार्यालय से 350 से भी अधिक बीएलओ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से और निकटवर्ती राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के 50 बीएलओ इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से जुड़े। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोग के यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/watch?v=vNI2qtQD5VA पर…
मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई, मजदूरों को मिली राहत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा और सक्ती जिले के श्रमिकों के जम्मू-काश्मीर में बंधक बनाए जाने की सूचना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन को इस पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए थे। इस पर अमल करते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए जम्मू-काश्मीर के स्थानीय प्रशासन को उक्त प्रकरण के संबंध में आवश्यक जांच करने संपर्क किया गया। इसके बाद जम्मू-काश्मीर के डांगरपुरा और मांगेरपुरा में फंसे श्रमिकों को राहत पहुंचाई जा सकी है। इसमें से श्रमिकों का एक दल अब छत्तीसगढ़ के…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घरघोड़ा निवासी चमरु पैकरा के घर बड़ी ही सादगी के साथ लिया भोजन का स्वाद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत आज रायगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम घरघोड़ा पहुंचे। उन्होंने ग्राम घरघोड़ा हेलीपेड आगमन के बाद ग्राम पंचायत भेंड्री, प्रेमनगर मोहल्ला निवासी किसान चमरु पैकरा (पुत्र हरिकृष्ण पैकरा, बाबूलाल पैकरा) के घर पहुंचे और उनके घर मे बड़े सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया। भोजन में मुख्यमंत्री ने चमरु पैकरा के घर पर चावल, दाल, रोटी सहित क्षेत्रीय करेला भाजी और मुनगा भाजी के स्वाद का भी आनंद लिया। इसके साथ ही उनके भोजन में लाल भाज़ी- बड़ी…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचे धरमजयगढ़ विधानसभा क्षे़त्र के ग्राम छाल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षे़त्र के ग्राम छाल पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री का नर्तक दलों के द्वारा बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों में मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर काफी उत्साह था। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने तख्ती पर ‘‘थैंक्यू सीएम सर‘‘ व ‘‘बच्चों की अंग्रेजी शिक्षा पर ध्यान दिया, गरीब बच्चों को मान दिया‘‘ जैसे नारे के साथ मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने छाल में भेंट मुलाकात की शुरुआत ग्राम छाल…
