डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर फर्जी डिग्री का आरोप, अदालत ने दिए जांच के आदेश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर कथित फर्जी डिग्री के आधार पर पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने और चुनावों के नामांकन के समय कथित झूठा हलफनामा दाखिल करने के आरोपों की जांच के लिए यहां की स्थानीय अदालत ने बुधवार को कैंट थाना को प्रारंभिक जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया। याचिकाकर्ता दिवाकर नाथ त्रिपाठी के अधिवक्ता उमा शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता सिंह ने कैंट थाना प्रभारी को इस मामले की प्राथमिक जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में पेश…

10000 रुपए लीटर बिक रहा है ये दूध,खरीदने के लिए लगती है लंबी लाइन, जानिए क्या है खासियत

नई दिल्ली। महंगाई की मार दूध के दामों पर भी पड़ी है। अमूल, मदर डेरी जैसी कंपनियों ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आम तौर पर दूध 52 से 55 रुपए प्रति लीटर का मिल रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में दूध की कीमत 10000 रुपए प्रति लीटर के पार हो गई है। जी हां यहां दूध लोगों को दस हजार रुपए लीटर मिल रहा है, लेकिन ये कोई आम दूध नहीं है बल्कि इस दूध की खासियत की वजह से इसकी कीमत इतनी अधिक…

कांग्रेस के आगे नतमस्तक ठाकरे सरकार : राजीव गांधी के नाम पर किया आईटी पुरस्कार देने का फैसला, किस तरह हो रही है किरकिरी…

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के आगे नतमस्तक होते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के नाम पर एक पुरस्कार देने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र के आईटी राज्य मंत्री सतेज पाटिल का कहना है कि राज्य सरकार ने समाज की मदद करने वाले आईटी सेक्टर में सर्वोच्च संगठनों को प्रोत्साहित करने के लिए पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के नाम पर एक पुरस्कार घोषित किया है। सतेज पाटिल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र के आईटी राज्य मंत्री के रूप में यह घोषणा करते…

इसरो का EOS-03 मिशन फेल, क्रायोजेनिक इंजन में खराबी के चलते मिशन नहीं हुआ पूरी तरह सम्पन्न, वैज्ञानिक हुए निराश

नई दिल्ली। भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से ईओएस-3 को लॉन्च कर दिया है। इसे सुबह 5.43 मिनट पर लॉन्च किया गया। 18.39 मिनट तक की यात्रा तय करने के बाद क्रायोजेनिक इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से वैज्ञानिकों को आंकड़े मिलने बंद हो गए। आंकड़े मिलने बंद होने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों के माथे पर चिंता साफ दिखने लगी। जिसके बाद इसरो के चीफ डॉक्टर के सिवन ने जानकारी दी कि ईओएस-03 मिशन आंशिक रूप से विफल हो…

राजीव गाँधी के सम्मान में, उद्धव ठाकरे मैदान में, राजीव के नाम पर IT अवॉर्ड की घोषणा, लोगों ने कहा – महाराष्ट्र को ही ‘राजीव प्रदेश’ कर दो

न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अब भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के ‘सम्मान’ में उतर आए हैं। कुछ ही दिनों पहले केंद्र सरकार द्वारा ‘खेल रत्न’ से राजीव गाँधी का नाम हटा कर इसे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया था। शिवसेना ने इस कदम से आपत्ति जताई थी। अब महाराष्ट्र की ‘महा विकास अघाड़ी (MVA)’ सरकार ने ‘इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)’ क्षेत्र में राजीव गाँधी के नाम पर अवॉर्ड की घोषणा की। उद्धव ठाकरे की सरकार ने मंगलवार (10 अगस्त, 2021) को…

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन कब है? जानें तिथि, महत्व, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

घर्म डेस्क। रक्षाबंधन के दिन का इंतजार हर भाई-बहन को होता है। प्रेम और नोंकझोंक, तोहफे, मिठाई और ना जाने क्या-क्या…काफी पहले से ही इस दिन को लेकर लोग प्लानिंग शुरू कर देते हैं। हर साल रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। 2021 में रक्षा बंधन कब है? इस दिन बहनें बड़े प्यार से भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस साल राखी का पर्व 22 अगस्त, रविवार को है। इस साल पूर्णिमा तिथि 21 अगस्त शाम से शुरू होगी और 22 अगस्त…

अपने पारंपरिक ज्ञान से है भारत का गौरव, दूसरे देशों की नकल करने की जरूरत नहीं : भागवत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि भारत का गौरव अपने पारंपरिक ज्ञान पर है और उसे दूसरे देशों की नकल करने की जरूरत नहीं है। भागवत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) द्वारा प्रकाशित किताब ‘भारत वैभव’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत का गौरव इसका पारंपरिक ज्ञान है। भारत का उदय अपनी ज्ञान परंपरा को पूरी दुनिया के साथ साझा करने के लिए हुआ था…भारत के बारे में ज्ञान के सागर का सभी भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया…

स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में इस पेट्रोल पंप पर हर ‘नीरज’ नाम के इंसान को दिया जा रहा फ्री पेट्रोल

अहमदाबाद। ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा ने जिस तरह अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए देश को गोल्ड दिलवाकर भारत का नाम विश्वभर में रोशन किया है उसके लिए पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। नीरज चोपड़ा के सम्मान में हरियाणा सरकार ने उन्हें छह करोड़ की राशि भेट करने का ऐलान किया। साथ ही केंद्र सरकार ने भी नीरज चोपड़ा के सम्मान में तारीफो के पुल बांधे। अब नीरज चोपड़ा के फैन हुए गुजरात के एक पेट्रोल पंप के मालिक ने एक बड़ा ऐलान किया है। गुजरात के…

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्रयू क्यूमो ने दिया इस्तीफा

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्रयू क्यूमो ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले सप्ताह स्वतंत्र जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने राज्य की पूर्व एवं मौजूदा कर्मचारियों समेत कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था। डेमोक्रेट नेता क्यूमो (63) ने एक टीवी संदेश में कहा कि 14 दिन में उनका इस्तीफा प्रभावी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट गवर्नर कैथी होशुल को प्रभार सौंपे जाने की प्रक्रिया सुगम होगी। न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स द्वारा नियुक्त स्वतंत्र जांचकर्ताओं ने…

सुप्रीम कोर्ट की सरकार को सलाह- नींद से जागिए और राजनीति के अपराधीकरण को उखाड़ने के लिए करिए बड़ी सर्जरी

नई दिल्ली। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि राजनीति का अपराधीकरण रोजाना बढ़ रहा है। साथ ही यह भी आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों, जो राजनीतिक प्रणाली के अपराधीकरण में संलिप्त हैं, को कानून निर्माता बनने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। लेकिन सवाल यह है कि क्या सर्वोच्च अदालत ऐसा करने के लिए आदेश दे सकती है। इसका जवाब है- नहीं। सरकार को ही नींद से जागकर कानूनों में संशोधन करके एक बड़ी सर्जरी करनी होगी, जिससे राजनीति के अपराधीकरण के कैंसर को जड़ से निकाला जा…