अफगानिस्तान में रहने वाले सिखों और हिंदुओं के लिए देवदूत बने पीएम मोदी, गुरु ग्रंथ साहिब की 3 प्रतियां भारत लाये जाने पर सिख समुदाय ने जताया आभार

न्यूज़ डेस्क। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां हालात काफी खराब हो चुके हैं। तालिबानी खौफ की वजह से लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं और दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं। ऐसे संकट के समय अफगानिस्तान में फंसे हजारों भारतीय नागरिकों सहित वहां के हिन्दुओं और सिखों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवदूत बनकर सामने आए हैं। इन लोगों को वहां से निकाल कर सकुशल भारत लाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भारत सरकार के अधिकारी, एअर इंडिया और…

पुलिस फोर्स की धर्मनिरपेक्ष छवि होनी चाहिए, अनुच्छेद 25 के तहत पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने का अधिकार नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा कि पुलिस बल के जवान को दाढ़ी रखने के लिए अनुच्छेद 25 के तहत कोई मौलिक अधिकार नहीं है। एक पुलिस अधिकारी का दाढ़ी न कटाना, न केवल गलत व्यवहार है, बल्‍कि उस अधिकारी द्वारा किया गया दुराचार, कुकृत्य और अपराध है। जस्टिस राजेश सिंह चौहान की बेंच ने कहा कि पुलिस बल को एक अनुशासित बल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसी होने के नाते यह आवश्यक है कि ऐसे बल की…

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को करेंगे मन की बात, कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार, 29 अगस्त को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हर माह आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं। प्रधानमंत्री का लोगों के साथ यह संवाद काफी लोकप्रिय है। इस रेडियो कार्यक्रम को तमाम…

पुरी स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर भक्तों के लिए खुला, पुलिस ने मांगी श्रद्धालुओं से प्रतिक्रिया

पुरी। पुरी स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर करीब चार महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार को खुल रहा है। इससे एक दिन पहले, रविवार को पुलिस ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे मंदिर जाने के अपने अनुभव को पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रद्धालु मंदिर में पुलिस सेवा को अपने अनुभवों के बारे में बता सकते हैं, इसके लिए उन्हें एक फॉर्म भरना होगा। वे ऑनलाइन ‘क्यूआर कोड’ के जरिए भी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। We urge all to give feedback and use…

Raksha Bandhan 2021: जानिए क्या है भाई-बहन के पवन पर्व ‘रक्षाबंधन’ में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, इतिहास, मंत्र और इस दिन क्या ना करें?

धर्म डेक्स। आज है राखी, ज्ञात हो कि सावन की पूर्णिमा के दिन भाई-बहन के प्रेम का त्योहार ‘रक्षाबंधन’ मनाया जाता है। आज भद्रा नहीं है और न ही किसी प्रकार का कोई ग्रहण है, भद्रा सुबह सवा छ बजे ही खत्म हो गया है, इसलिए इस वर्ष का ‘रक्षाबंधन’ शुभ संयोग वाला है और आज पूरे दिन आप इस पर्व का आनंद ले सकते हैं। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त : प्रातः 6:15 बजे के बाद से सुबह 7:51 तक दोपहर 12:00 बजे से 14:45 तक शाम 6 :31 बजे…

शायर मुनव्वर राना की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज

लखनऊ। शायर मुनव्वर राना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनके खिलाफ हजरतगंज कोतलवाली में FIR दर्ज कराई गयी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भगवान वाल्मीकि की तुलना तालिबानियों से कर के दलित समाज का अपमान किया है और हिंदू आस्था को चोट पहुंचाई है। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया, “पीएल भारती ने शुक्रवार को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर एफआइआर दर्ज हुई है। इसके साथ ही अखिल भारत हिंदू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।…

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, PM मोदी ने बताया अनुभवी प्रशासक और महान इंसान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो गया। 89 साल की उम्र में SGPGI में आखिरी सांस ली। यूपी के पूर्व सीएम और राज्यपाल कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) द्वारा शनिवार रात जारी बयान में कहा गया कि सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनके अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया जिससे शनिवार शाम उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि वयोवृद्ध नेता सिंह को पिछली चार जुलाई को…

तालिबान के कब्जे के बाद गहरा मानवीय संकट, भूखमरी और बीमारी की चपेट में अफगानिस्तान, WHO की रिपोर्ट में दावा

न्यूज़ डेस्क। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा कर लेने के बाद देश में हाहाकार मच गया है। हजारों लोग हर रोज देश छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। अफगानिस्तान में गहरा मानवीय संकट पैदा हो गया है। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने अफगानिस्तान को लेकर चेतावनी जारी की है कि तालिबान के कब्जे के बाद से देश में मानवीय संकटों की एक सीरीज शुरु कर दी है जिसमें स्वास्थ्य के अलावा भी कई चीजें शामिल हैं। देश के लोग भूखमरी और बिमारियों की चपेट में हैं जिसमें 1 करोड़…

कलकत्ता HC के फैसले पर बोलीं स्मृति ईरानी, TMC कार्यकर्ताओं ने BJP महिला कार्यकर्ताओं के साथ किया दुष्कर्म और दीदी कहती हैं ‘खेला होबे’

कोलकाता। बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट से राज्य की ममता बनर्जी सरकार को बड़ा झटका लगा है। बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया है, जो सिर्फ रेप और हत्या की जांच करेगी। यही नहीं हाईकोर्ट ने हिंसा से जुड़ी जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया है। जिसमें तीन आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे। कलकत्ता हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद बीजेपी ममता सरकार के ऊपर हमलावर है। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पश्चिम…

हिंदुत्व की तालिबान से तुलना करना स्वरा भास्कर को पड़ा भारी, कोलकाता पुलिस साइबर सेल में शिकायत दर्ज

कोलकाता। विवादों में हमेशा बनी रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अफगानिस्तान में तालिबान के मुद्दे पर ट्विटर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला एक विवादित बयान दे दिया है जिसके बाद ट्विटर पर #ArrestSwaraBhaskar अब ट्रेंड कर रहा है और युजर्स स्वरा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। गौरतलब है कि स्वरा भास्कर के इस विवादित बयान के बाद कोलकाता पुलिस की साइबर सेल में अभिनेत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह शिकायत पार्क सर्कस निवासी राज चौधरी ने गुरूवार सुबह साइबर सेल कोलकाता…