एक साइकिल पर 5 बच्चों का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने लिखा-भविष्य है साइकिल के साथ, लोगों ने कहा कहीं पंचर न हो जाए…नेटिजन्स बोले- भैया जी सुबह-सुबह ही ले लिए हैं

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए 400 पार का नारा दिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “भविष्य है साइकिल के साथ… बड़ों का हाथ, युवाओं का साथ और बच्चों का प्यार… इस बार प्रदेश में चौर सौ पार!” अखिलेश रे वीडियो में एक ही साइकिल पर पांच बच्चे सवार हैं। भविष्य है साइकिल के साथ… बड़ों का हाथ, युवा का साथ, बच्चों का प्यार… इस बार चार सौ पार!…

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना हटी और बाइडेन की लोकप्रियता घटी, Pew के सर्वे में 69 % युवाओं ने अफगान ऑपरेशन को विफल बताया

न्यूज़ डेस्क। अफगानिस्तान के हालात पर जो बाइडेन के फैसलों की लगातार आलोचना हो रही है। बाइडेन के फैसले पर प्यू रिसर्च सेंटर ने भी एक सर्वे किया है। प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे के अनुसार 54 फीसदी अमेरिकी युवा सेना वापसी के फैसले से खुश हैं। जबकि 42 फीसदी ने सेना को वापस बुलाने के फैसले को ही गलत बताया है। सर्वे को अमेरिकी सेना की काबुल वापसी से पहले किया गया है। 69 प्रतिशत युवाओं ने अफगान ऑपरेशन को पूरी तरह से नाकाम करार दिया है। अफगानिस्तान में…

योगी और मोदी के मुरीद हुए राजनाथ सिंह, बोले- परामात्मा ने बनाई अद्भुत जोड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 1710 करोड़ रुपए की लोक निर्माण, चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य, स्मार्ट सिटी मिशन, सेतु निगम और सिंचाई समेत 9 विभागों की 180 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की और उन्हें और प्रधानमंत्री को परमात्मा द्वारा बनाई गई जोड़ी करार दिया। उन्होंने योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी को परमात्मा द्वारा बनाई गई जोड़ी बताया। उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री नहीं होते तो…

राजनीति में रहने वाली महिला नेताओं को लेकर यति नरसिंहानंद ने की अश्लील टिप्पणी, दर्ज हुई 3 FIR

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के डासना शिवशक्ति धाम मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए ही चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार महिलाओं पर दिए बयान की वजह से उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। यति नरसिंहानंद का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद महंत नरसिंहानंद के खिलाफ यूपी के गाजियाबाद में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। हालांकि खुद को कानूनी पचड़ों में फंसता देख महंत ने…

प्रभुपाद स्वामी की 125वीं जयंती पर PM मोदी ने जारी किया विशेष सिक्का, बोले- वो महान भारत भक्त थे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रील प्रभुपाद जी की 125वीं जयंती पर सिक्का जारी किया। उन्होंने कहा कि परसो श्री कृष्ण जन्माष्टमी थी और आज हम श्रील प्रभुपाद जी की 125वीं जन्मजयंती मना रहे हैं। ये ऐसा है जैसे साधना का सुख और संतोष एक साथ मिल जाए। इसी भाव को आज पूरी दुनिया में श्रील प्रभुपाद स्वामी के लाखों करोड़ों अनुयाई और लाखों करोड़ों कृष्ण भक्त अनुभव कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि प्रभुपाद स्वामी एक अलौकिक कृष्ण भक्त तो थे ही और साथ ही वो…

उर्फी जावेद के कटे हुए टॉप से दिखे अंडरगार्मेंट्स, लोग बोले- पार कर दी अश्लीलता की हदें

मनोरंजन डेस्क। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर आए दिन बोल्ड तस्वीरें शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। वहीं, हाल ही में उर्फी एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा कारनामा करती दिखाई दीं, जिसे देखकर सिर्फ पैपराजी ही नहीं बल्कि कई सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। उन्होंने जो आउटफिट पहना था उसमें उनके अंडरगार्मेंट्स साफ नजर आ रहे थे। जिसके चलते उर्फी सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हो रही हैं। उर्फी जावेद को हाल ही में पैपराजी ने…

‘देश आर्थिक और नेतृत्व संकट में..’ राहुल गांधी का महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधा है। केंद्र सरकार के नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन पर नाराजगी जताने के बाद बुधवार को तेल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि तेल की कीमतें बढ़ने से आम लोगों को सीधी चोट लगती है। जनता की जेब पर इसका सीधा असर पड़ता है। वहीं ट्रांसपोर्ट बढ़ने से महंगाई बढ़ती…

मुंबई का मछुआरा रातों रात बना करोड़पति, 1.33 करोड़ में बिकी ‘सोने के दिल’ वाली मछलियां

नई दिल्ली। मुंबई के नजदीक पालघर में रहने वाले मछुआरे पर ये कहावत सटीक बैठती है कि, जब ऊपरवाला देता है, तो छप्पर फाड़ कर देता है। जिले पालघर का एक मछुआरा चंद्रकांत तरे रातोंरात ही करोड़पति बन गया। उसके करोड़पति बनने की कहानी भी बेहद फिल्मी है। मानसून के दौरान पिछले काफी समय से मछली पकड़ने न जा पाने के कारण घर बैठे चंद्रकांत को जब फिर से मछली पकड़ने का मौका मिला तो उन्‍होंने ऐसा जाल फेंका कि उनकी किस्मत ही पलट गई। खबर के मुताबिक, पालघर जिले…

सुप्रीम कोर्ट में एक साथ तीन महिला जजों ने ली शपथ, नौ न्यायाधीशों में से चार हैं महिलाएं

नई दिल्ली। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी एक अलग जगह बना रही हैं। इसी क्रम में अब सुप्रीम कोर्ट में भी महिला जजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ज्ञात हो कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में कुछ नौ न्यायाधीशों को एक साथ शपथ दिलाई गईं। जिनमें से तीन महिला जजों ने भी शपथ ली। इसी के साथ, अब सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। बता दें कि…

उजड़े चमन में कैसे फूल खिलाएगी भाजपा…चिंतन तो ठीक है, चिंता बढ़ा रहा शिविर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल तक राज करने के बाद बस्तर में पूरे सफाए सहित सत्ता से बुरी तरह बाहर हुई भारतीय जनता पार्टी बस्तर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर के जरिए अगले चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति तैयार कर रही है। इधर हालात ऐसे हैं कि भाजपा की चिंता बढ़ गई है कि अगर पुराने नेताओं को दरकिनार कर रणनीति बनाई जायेगी तो नीति कम रण ज्यादा होगा। खबर है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और पंद्रह साल तक राज्य में वरिष्ठ मंत्री रहे अमर अग्रवाल…