राज्य में धान खरीदी का आंकड़ा 8.66 लाख मीटरिक टन के पार

रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते सात दिनों में आज शाम साढ़े 7 बजे तक 2 लाख 62 हजार 466 किसानों से 08 लाख 65 हजार 735 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2476 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 1306 करोड़ 72 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 दिसम्बर को इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च का करेंगे लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 दिसम्बर को सबेरे 10.30 बजे ग्राम तेंदुआ नवा रायपुर अटल नगर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ का लोकार्पण करेंगे। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। लोकसभा सांसद सुनील सोनी, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी और चन्द्रदेव राय तथा विधायक धनेन्द्र साहू कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च की स्थापना 17 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम तेंदुआ में 20 एकड़ के विशाल भू-भाग पर की गई है।…

विशेष लेख : नए फैसलों से मजबूत होती छत्तीसगढ़ की पौनी-पसारी की परम्परा

छत्तीसगढ़ के गांवों का सामाजिक ताना-बाना आज भी जीवंत है। गांव की सामाजिक संरचना में लोगों में परस्पर आपसी संबंध और भाईचारा अभी भी बना हुआ है। खेती किसानी और इनसे जुड़े काम में एक दूसरे की निर्भरता इन्हें आपस में जोड़े रखती है। गांव में कुम्हारी, बढ़ाईगिरी, लोहारी, चर्मशिल्प, तेलपेराई, धोबी जैसे कई व्यवसाय ग्रामीण जन-जीवन से सीधे जुड़े हैं। साप्ताहिक बाजार और पौनी पसारी परम्परा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। वर्तमान परिस्थिति में गांव में पौनी-पसारी की परम्परा भले ही कमजोर हुई हो, लेकिन आज भी यह…

लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं, इन्हें सिर्फ लालबत्ती से मतलब- गोरखपुर में गरजे प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात दिसंबर को गोरखपुर में एम्स अस्पताल और खाद कारखाने समेत 9600 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिना किसी का नाम लिए प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज पूरा यूपी भली-भांती जानता है कि लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है, आपकी दुख-तकलीफों से नहीं। लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए, घोटालों के लिए, अपनी…

जब दोनों टांग ऊपर उठाकर अंपायर ने अनोखे अंदाज में दिया वाइड, खूब वायरल हो रहा VIDEO

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर अंपायरिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं है। मैदानी अंपायरों को तो कुछ ही सेकंडों के अंदर निर्णय लेने की जरूरत होती है और ऐसे में उनके लिए निष्पक्ष फैसला लेना काफी मुश्किल काम होता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भी अंपायरिंग को लेकर काफी विवाद हुआ था। अंपायर शरीर के कुछ सिग्नल के साथ अपना फैसला सुनाते हैं, जैसेकि दोनों हाथ ऊपर उठाने का मतलब है कि बल्लेबाज ने छक्का मार दिया है और बल्लेबाजी…

संभल: चामुंडा मंदिर में घुसकर अराजक तत्वों ने मूर्तियाँ तोड़ी, हिंदुओं में आक्रोश

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से चामुंडा मंदिर में घुसकर दो मूर्तियों को तोड़ डाला। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की तालाश में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिले के गुन्नौर कस्बे के चामुंडा मंदिर में रविवार (5 दिसंबर 2021) की रात कुछ बदमाशों ने घुसकर अंदर रखी प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। सोमवार (6 दिसंबर 2021) की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचे तो वहाँ देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों को देखकर वो भड़क गए।…

रूस के साथ हुआ बड़ा करार, भारत में होगा एके-203 राइफल्स का निर्माण, पीएम मोदी और पुतिन की दोस्ती से दोनों देशों के रिश्ते हुए मजबूत

न्यूज़ डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सिर्फ छह घंटे का भारत दौरा दोनों देशों के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि भारत और रूस अपनी ‘दोस्ती’ के 50 साल पूरे कर रहे हैं। वहीं साल 2021 में भारत की यात्रा से पहले राष्ट्रपति पुतिन ने सिर्फ़ एक विदेश यात्रा की है, जब वह अमेरिका के अपने समकक्ष राष्ट्रपति जो बाइडन से जिनेवा में मिले थे। मोदी सरकार ने भी रूस के साथ रिश्तों को और मजबूती देने की कोशिश की है। भारत पश्चिमी देशों खासकर अमेरिका की परवाह किए…

पंचायत चुनाव में वोट डालने के बाद कई महिलाओं के बैंक अकाउंट हुए खाली

पटना । बिहार के पूर्णिया जिले में तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने दावा किया है कि पंचायत चुनाव में वोट डालने के बाद उनके बैंक खातों से पैसे निकल गए। पूर्णिया जिले के चोपड़ा पंचायत अंतर्गत रेहुआ गांव में 29 नवंबर को पंचायत चुनाव हुए थे। चुनाव प्रक्रिया के अनुसार, वोट डालने की अनुमति देने से पहले महिला मतदाताओं के फिंगर प्रिंट बायोमेट्रिक टूल में लिए गए थे। इसके तुरंत बाद, केनरा बैंक की एक शाखा में उनके बैंक खातों से पैसे गायब हो गए। पीड़ितों में से एक…

नया मोटर वाहन अधिनियम लागू होने के बाद कटे 8 करोड़ चालान- नितिन गडकरी

नई दिल्ली। भारत में हर साल सड़क हादसों में करीब डेढ़ लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही भारी संख्या में दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। इन आंकड़ों पर लगाम लगाने के लिए सितंबर, 2019 में केंद्र सरकार ने संसोधन विधेयक पेश कर मोटर वाहन कानून को नए सिरे से लागू किया था। मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम के तहत ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए कई कड़े कदम उठाये गए हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को संसद में अपने भाषण में…

विशेष लेख : देश-दुनिया में सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाएगी ’छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद’

छत्तीसगढ़ में कला और संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को एक सशक्त अभिव्यक्ति देने के लिए राज्य में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का गठन किया गया है। यह परिषद राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, साहित्य, लोक भाषा एवं बोलियाँ, संगीत, नृत्य-नाटक, रंगमंच, चित्र एवं मूर्तिकला, सिनेमा, रंगमंच, आदिवासी एवं लोककलाओं के संरक्षण और संवर्धन, लोकोत्सव आदि के आयोजन के साथ ही विविध विधाओं से संबंधित शीर्षस्थ विद्वानों को सम्मानित और उन्हें प्रोत्साहित करेगी। देश में अनेक राज्यों का गठन मुख्य रूप से भाषाई आधार पर हुआ है, जबकि छत्तीसगढ़…