रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुआ में 17 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ का लोकार्पण किया। प्रशिक्षण की सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस इंस्टीट्यूट का निर्माण ग्राम तेंदुआ में 20 एकड़ के विशाल भू-भाग पर किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग स्किल सिखाने में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सुरक्षित परिवहन के लिए यह आवश्यक है कि हम…
साल: 2021
विशेष लेख : छत्तीसगढ़ मॉडल से बदल रही गांव और किसानों की तस्वीर और तकदीर
किसान और खेती छत्तीसगढ़ की असल पूंजी हैं। इनकी बेहतरी और खुशहाली से ही राज्य को समृद्ध और खुशहाल बनाया जा सकता है। इस मर्म को समझकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्ता की बागडोर संभालते ही किसानों के हित में क्रांतिकारी फैसले लिये। खेती-किसानी, गांव और ग्रामीणों को सहेजने का जतन किया। इसी का परिणाम है कि नया छत्तीसगढ़ मॉडल तेजी से आकार ले रहा है। जिसके चलते मुरझायी खेती लहलहा उठी है और गांव गतिमान हो गए हैं। छत्तीसगढ़ मॉडल राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था अब तेजी से पुष्पित और…
विशेष लेख : सुदूर अंचलों में सौर ऊर्जा बन रही है, गेम चेंजर
ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ में भी नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा ग्रीन एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। नई उद्योग नीति में भी सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन से जुड़ी इकाईयों की स्थापना को प्राथमिकता की श्रेणी में रखा गया है। राज्य के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले किसानों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार के लिए सौर ऊर्जा खासी मददगार साबित हो रही है। राज्य में ऐसे कई हिस्से हैं जहां परम्परागत…
मंत्री श्रीमती भेंड़िया की पहल से मूकबधिर इशिका को मिली सुनने-बोलने की ताकत
रायपुर। हर माता-पिता को बच्चे के जन्म के बाद पहली बार उसकी आवाज सुनने का इंतजार रहता है। अपने बच्चे के मुंह से मां शब्द सुनने को हर मां आतुर रहती है, लेकिन रायगढ़ निवासी दिलीप अरोरा और निम्मी अरोरा की बेटी इशिका ने जब जन्म के ढाई साल के बाद भी बोलना शुरू नहीं किया तो माता-पिता की चिंता बढ़ गई। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यवसाय करने वाले दिलीप अरोरा इशिका के कानों के लिए महंगा उपकरण लेने में समर्थ नहीं थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इशिका को बोलते…
छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन
रायपुर। 17 दिसम्बर 2021 को छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही है। आयोजन की इस श्रृंखला में रन फ़ॉर सी जी प्राइड, स्लोगन प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रन फ़ॉर सीजी प्राइड दौड़ का आयोजन 14 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने की अंतिम पंजीयन तिथि 12 दिसम्बर है, तथा शेष तीन प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर है। इस साहित्यिक एवं अनूठे आयोजन में अपनी…
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में बम धमाका, एक पुलिसकर्मी जख्मी, मौके पर NSG टीम पहुंची
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गुरुवार को धमाका हुआ। इस धमाके में एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। जिसके बाद मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम और डॉग स्क्वायड पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट में हुआ धमाका कम तीव्रता वाला था और स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कम तीव्रता वाले धमाके में एक व्यक्ति के जख्मी होने के बाद एनएसजी टीम और डॉग स्क्वायड रोहिणी कोर्ट पहुंची। रोहिणी कोर्ट के भीतर एक मामले की…
मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस 10 दिसम्बर पर नमन किया है। श्री बघेल ने वीर नारायण सिंह के दीन-दुखियों और गरीबों के लिए किये गए योगदान को याद करते हुए कहा है कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। सन् 1856 के भयानक अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए आदिवासी जन-नायक वीर नारायण सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया। सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन…
विशेष लेख : छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की बढ़ रही पहचान, आने लगे हैं विदेशी मेहमान
छत्तीसगढ़ की खूबसूरती न सिर्फ देश के पर्यटकों को भा रही है, अपितु सात-समंदर पार विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर खींच ला रही है। ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों के साथ प्राकृतिक विविधताओं से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ का पर्यटन देश में अपनी पहचान स्थापित करता जा रहा है। यहाँ की खूबसूरती को करीब से निहारने के लिए पर्यटकों का लगातार छत्तीसगढ़ आना हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के पर्यटन को लगातार बढ़ावा देने के परिणामस्वरूप पर्यटन के नक्शे पर…
विशेष लेख : नई सरकार नई पहल : छत्तीसगढ़ 36 माह
सिनेमा को समाज का दर्पण माना जाता है। समाज में जो कुछ अच्छी-बुरी घटनाएं घटती हैं, इसकी झलक फिल्मों में देखी जा सकती है, वहीं किसी देश और प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पंरपरा की झलक को फिल्मों और साहित्यों से जोड़कर देखा जाता है। छत्तीसगढ़ की प्राचीन कला, संस्कृति एवं परंपरा तथा ऐतिहासिक कहानियों व महापुरूषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फिल्म निर्माण के संरक्षण और संवर्धन के साथ पर्यटन को एक पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नयी छत्तीसगढ़ फिल्म पॉलिसी-2021 लागू किया है।…
राजनाथ सिंह ने संसद में दी हेलिकॉप्टर क्रैश की पूरी जानकारी, 13 लोगों के निधन पर सदन ने जताया शोक, राजनाथ बोले- सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कन्नूर में एमआई17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जिसकी जानकारी संसद को दी। उन्होंने भारी मन से सदन को भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मृत्यु की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत डिफेंस सर्विस स्टाफ वाले वेलिंगटन के स्टूडेंट अफसर से इंट्रैक्ट करने के लिए तय शेड्यूल पर थे। एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर ने कल 11 बजकर 48 मिनट पर सुदूर एयरबेस से उड़ान भरी।…
