कोरोना के खिलाफ जंग में नया कीर्तिमान: भारत को 1 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा हासिल करने में लगे 34 दिन

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत को एक करोड़ कोविड-19 टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने में 34 दिन लगे जो कि दुनिया में दूसरी सबसे तेज गति है। अमेरिका को इसमें 31 दिन लगे, जबकि ब्रिटेन को एक करोड़ टीकाकरण आंकड़े को पार करने में 56 दिन लगे। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक, देश में स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को दिये गए कोविड-19 टीके की खुराक की कुल संख्या 1,01,88,007 थी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘सुबह आठ बजे…

नगालैंड विधानसभा में रचा गया इतिहास, पहली बार हुआ राष्ट्रगान का गायन, मंत्री, विधायक, अफसर और दर्शक सभी ने खड़े हो के किया सम्मान

न्यूज़ डेस्क। नगालैंड में NDPP ने बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई है और सरकार बदलने के साथ ही अब बदलाव भी नजर आने लगे हैं। नगालैंड विधानसभा में पहली बार राष्ट्रगान का गायन हुआ। 1 दिसंबर, 1963 को राज्य का दर्जा मिलने के बाद यहां पहली बार विधानसभा में राष्ट्रगान गाया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा में राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रगान के सम्मान में सभी मंत्री, विधायक, अफसर और दर्शक खड़े हो गए। Pl see the video below. At first glance, perfectly normal scene, right?…

बढे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राहुल का मोदी सरकार पर हमला- ‘वो जुमलों का शोर मचाते हैं और हम…’

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों से आम आदमी परेशान है। देश की राजधानी दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपए प्रति लीटर की दर पार कर 100 के आंकड़े को छूने के लिए तैयार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी से देश की अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ेगा। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने…

चीन ने तो सैनिक मारे जाने की बात कबूली, लेकिन कांग्रेस… सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे चर्चा

न्यूज़ डेस्क। लद्दाख के गलवान घाटी संघर्ष मामले में चीन ने पहली बार माना है कि उसके भी सैनिक मारे गए थे। चीनी सेना ने कहा है कि गलवान घाटी संघर्ष में उसके चार सैनिक मारे गए थे। चीन ने देर से ही सही, अपने सैनिकों के मारे जाने की बात कबूल कर ली है, लेकिन उस समय कदम दर कदम परोक्ष रूप से चीन के पक्ष में खड़े कांग्रेसी नेता क्या अपनी गलती कबूल करेंगे। उस समय कांग्रेसी नेता भारतीय सैनिकों के पराक्रम पर सवाल उठा रहे थे। देखिए…

डेढ़ महीने पहले चांदनी चौक में तोड़ा गया हनुमान मंदिर, भक्तों ने रातोंरात फिर बनाया

नई दिल्ली। दिल्ली के चांदनी चौक में हाईकोर्ट के आदेश पर करीब डेढ़ महीने पहले तोड़े गए हनुमान मंदिर के स्थान पर अब एक बार फिर से रातों रात अस्थायी मंदिर का निर्माण कर दिया गया है। यह निर्माण कैसे और किसने किया इस बारे में अभी कोई सही जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के मेयर जय प्रकाश ने शुक्रवार को दावा किया इस मंदिर का निर्माण ‘हनुमान भक्तों’ द्वारा किया गया है। जानकारी के अनुसार, चांदनी चौक में चल रही सौंदर्यीकरण योजना के…

छत्तीसगढ़ में कम वैट के चलते पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

रायपुर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से पूरे देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कुछ राज्यों में तो पेट्रोल 100 रुपए को भी पार कर गया है और इसकी सबसे बड़ी वजह है राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला वैट। छत्तीसगढ़ राज्य में और राज्यों की तुलना में लोगों को फिर भी राहत है। छत्तीसगढ़ की अगर पड़ोसी राज्यों से तुलना करें तो पेट्रोल 12 रुपये तक और डीजल चार रुपये तक सस्ता मिल रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि राज्य सरकार…

चीन ने पहली बार कबूला गलवान में मारे गये थे चीनी सैनिक, 8 महीने बाद नामों का खुलासा, भारत को ठहराया जिम्मेदार, लेकिन सही संख्या को लेकर अब भी बोल रहा झूठ

बीजिंग। गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों से बुरी तरह से पिटने की बात पहली बार आधिकारिक तौर पर चीन ने कबूल कर ली है। चीन ने खुलासा करते हुए कहा है कि भारतीय सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में उसके 4 सैनिक मारे गये थे। हालांकि, कई महीने बाद चीनी सैनिकों के मारे जाने की बात तो जरूर चीन ने कबूली है लेकिन सही संख्या को लेकर अब भी चीन झूठ बोल रहा है। चीन ने खुलासा करते हुए कहा है कि पिछले साल गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के…

महाराष्ट्र : मुंबई में और सख्त हुए कोरोना नियम, मरीज के संपर्क में आए तो हो जाएं क्वारंटाइन, वरना होगी जेल, मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और मुंबई में कोविड-19 से हालात चिंताजनक होने के कारण, अधिकारियों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें होम क्वारंटाइन और सील बिल्डिंग का उल्लंघन करने वालों को सजा दी जा सकती है। मुंबई में गुरुवार को वायरल संक्रमण के कारण 736 ताजा मामले और तीन मौतें दर्ज की गईं। यह 6 जनवरी (795 नए मामलों) के बाद से शहर में देखे जाने वाले दैनिक मामलों की सबसे अधिक संख्या है। मुंबई का कुल केसलोड 316,487 हो गया है…

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने लॉन्च की कोरोना की नई दवा, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए ‘कोरोनिल’ नाम से इम्युनिटी बूस्टर दवा लॉन्च कर चुकी बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने अब एक नई दवा पेश की है। बाबा रामदेव का कहना है कि यह दवा WHO द्वारा सर्टिफाइड है। इस दवा का नाम भी कोरोनिल टैबलेट ही है। पतजंलि का कहना है कि इस दवा से दुनिया के 158 देेशों को कोरोना से निपटने में मदद मिलेगी। इससे पहले पतंजलि की ओर से बीते साल जून में कोरोनिल नाम से दवा लॉन्च करने का…

ट्विटर के स्वदेशी विकल्प ‘कू’ के यूजर्स की संख्या 40 लाख के पार, यह एप आईटी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों का फेवरेट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के विकल्प के तौर पर उभरे स्वदेशी प्लेटफॉर्म ‘कू’ से महज एक सप्ताह में 10 लाख से अधिक नए यूजर्स जुड़े हैं। इसके साथ ही इसके आने के लगभग 10 महीनों में ही 40 लाख यूजर्स का आंकड़ा पार हो गया है। यह ऐसे समय हो रहा है, जब अमेरिकी प्लेटफॉर्म ट्विटर का भारत सरकार के साथ विवाद देखने को मिला है। भारत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सुरक्षा की दृष्टि से करीब 1400 विवादास्पद अकाउंट्स को हटाने के निर्देश दिए थे, जिस पर…