नई दिल्ली। पाकिस्तान में पहली बार एक हिंदू महिला ने देश की प्रतिष्ठित सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (CSS) परीक्षा पास की है और विशिष्ट पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (PAS) के लिये चयनित हुई है। पाकिस्तान के सर्वाधिक हिंदू आबादी वाले सिंध प्रांत के शिकारपुर जिले के ग्रामीण इलाके की रहने वालीं सना रामचंद एमबीबीएस डॉक्टर हैं। वह CSS की परीक्षा पास करने वाले 221 अभ्यर्थियों में शामिल हैं। 18,553 परीक्षार्थियों ने यह लिखित परीक्षा दी थी। विस्तृत चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और मौखिक परीक्षा के बाद अंतिम चयन किया गया। मेधासूची निर्धारित होने के…
साल: 2021
बंगाल में कई महिलाओं को हर दिन मिल रही है रेप की धमकियां, बेटियों को राज्य से बाहर भेजना चाहती हैं पीड़िताएँ: NCW की जाँच में खुलासा
न्यूज़ डेस्क। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की एक टीम ने पश्चिम बंगाल का दौरा कर के वहाँ राजनीतिक हिंसा से पीड़ित महिलाओं के साथ बातचीत की और स्थिति की समीक्षा की। NCW की टीम ने पाया कि कई महिलाओं को बलात्कार की धमकियाँ मिल रही हैं। अधिकतर महिलाएँ चाहती हैं कि उनकी बेटियाँ राज्य के बाहर चली जाएँ। जाँच टीम ने पाया कि बंगाल पुलिस ने भी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम नहीं उठाए। NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार (मई 7, 2021) को ये…
मायावती ने लगाई केजरीवाल को फटकार, हाथ जोड़ने पर कहा- आपने ये नाटक पहले भी किया था
न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना महामारी की हालत सबसे ज्यादा दिल्ली में खराब है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना से पैदा स्थिति पर काबू पाने में विफल रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर सिर्फ मोहल्ला क्लिनिक बना कर दुनिया भर में वाहवाही लूटने की कोशिश की लेकिन कोरोना संकट काल में यह वैक्सीन लगाने के भी काम नहीं आ रहा है। पिछली बार की तरह इस कार्यकाल में भी बेड और ऑक्सीजव प्लांट लगाने की दिशा में भी केजरीवाल सरकार ने कोई काम…
कोविड-19 : WHO की चेतावनी, पाबंदी में ढील दी गयी तो गहरा सकता है महामारी का संकट
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों के कारण मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तथा साथ ही, देशों को आगाह किया कि प्रभावी कदम में जरा भी ढील से महामारी की स्थिति और गंभीर हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आपात सेवा प्रमुख डॉ माइकल रेयान ने कहा कि वायरस तेजी से एक से दूसरे देश में फैलता है और जो नेता सोचते हैं कि टीकाकरण से ही महामारी खत्म हो जाएगी तो वे गलती कर रहे हैं।…
अक्षय तृतीया 2021: जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और अन्य जरूरी जानकारी
धर्म डेस्क। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाता है। यह वर्ष के स्वयंसिद्ध मुहूर्तो में से एक है इसलिए इसका बड़ा महत्व है। इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए पंचांग शुद्धि देखने की आवश्यकता नहीं है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है इसलिए बड़ी संख्या में इस दिन विवाह समारोह आयोजित किए जाते रहे हैं। हालांकिइस साल कोरोना वायरस के कारण लगे हुए लाकडाउन में विवाह समारोह पर प्रतिबंध है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 14 मई 2021 शुक्रवार…
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी, खान मार्किट के मशहूर खान चाचा रेस्टोरेंट से भी 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद
न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार ने लोगों की जान बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए देश में युद्ध स्तर पर काम हो रहा है।विदेशों से भी मदद मिल रही है। लेकिन दूसरी ओर मानवता के दुश्मन गिद्धों की तरह आपदा को अवसर में बदलने में जुटे हुए हैं। हर एक दिन खबर आती है कि कालाबाजारी करने वाले पकड़े जा रहे हैं। दिल्ली में भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, कोविड से जुड़ी महत्वपूर्ण जीवन रक्षक दवाओं और अन्य जरूरी मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी के…
सेंट्रल विस्टा के विरोध पर राहुल गांधी और कांग्रेस को आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिखाया आईना
न्यूज़ डेस्क। अगर यह बात अंदरखाने आने लगी है कि सोनिया गांधी की महत्वाकांक्षा और राहुल गांधी की मूर्खता ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया है तो इसमें सच्चाई भी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आदत एक ही मुद्दे पर बार-बार मूर्ख बनने की बन गई है। वह चाहे राफेल का मामला हो या मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने का मामला या फिरे सेंट्रल विस्टा निर्माण का मामला। राहुल गांधी ने एक बार फिर इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट के…
मजबूत उपाय अपनाए, तो देश में कम हो सकता है कोरोना की तीसरी लहर का खतरा- विशेषज्ञ
नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच तीसरी लहर की चेतावनी देने के एक दिन बाद केंद्र सरकार के विशेषज्ञों ने कहा है कि मजबूत उपायों के जरिए इस लहर के खतरे को कम किया जा सकता है। शुक्रवार को कोरोना वायरस की स्थिति पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने कहा कि अगर हम संक्रमण के खिलाफ मजबूत उपाय अपनाते हैं तो देश में सभी जगहों पर कोरोना वायरस की तीसरी लहर का असर दिखाई…
पश्चिम बंगाल में FIR होने पर कंगना रनौत ने जमकर निकाली भड़ास, बोलीं- राक्षसी ममता तेरा अंत आ गया
नई दिल्ली। कंगना रनौत ने अपने खिलाफ पश्चिम बंगाल में FIR होने के बाद जमकर भड़ास निकाली है। कंगना अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बंगाल हिंसा से जुड़े कई पोस्ट लगा रही हैं। इन पोस्ट्स के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के स्पोक्स पर्सन रिजु दत्ता ने कंगना के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। अब कंगना ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बारे में लिखा है, साथ ही उनका स्टेटमेंट भी सामने आया है। कंगना ने FIR की कॉपी पोस्ट करने के साथ लिखा है, खून की…
देश ऑक्सीजन संकट का सामना कर रहा है, उधर कांग्रेस नेता ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी में लगे हैं
न्यूज़ डेस्क। पूरा देश इस समय कोरोना महामारी की वजह से ऑक्सीजन संकट से जूझ रहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए केंद्र और राज्य सरकारें दिन-रात मेहनत कर रही है। उधर कांग्रेस के नेता ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी में लगे हुए हैं। फरीदाबाद पुलिस ने एक कांग्रेसी नेता विजेंद्र मावी को गिरफ्तार किया है, जो ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर एक सिलेंडर को 40 हजार रुपये में बेचता था। क्राइम ब्रांच की टीम ने कांग्रेस नेता के घर पर छापा मारकर 42 खाली और 8 भरे ऑक्सीजन सिलेंडर…
