न्यूज़ डेस्क। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी का जलवा बरकरार है। प्रधानमंत्री मोदी के गृहराज्य में हुए गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) और अन्य नगर पालिकाओं के चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। गांधीनगर नगर निगम की कुल 44 सीटों में से 41 पर बीजेपी ने कब्जा किया है। वहीं कांग्रेस को 2 सीटों और आम आदमी पार्टी को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा है। इस जीत से बीजेपी के कार्यालय में जश्न का माहौल है। हाल में राज्य में अचानक मुख्यमंत्री समेत पूरी…
महीना: अक्टूबर 2021
Shami Plant : यूं ही नहीं मानते शमी के पौधे को शुभ, जानें इसे घर में लगाने के फायदे
धर्म डेस्क। वैसे हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की काफी मान्यता है और हर घर में इसकी पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के अलावा एक और पौधा है जिसे हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। ये है शमी का पौधा, जी हां शास्त्रों के मुताबिक शमी के पौधे का विशेष महत्व है और इसे घर में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि शमी का पौधा भगवान शिव का प्रिय है और भगवान शिव पर जल अर्पित…
लगभग छह घंटे के बाद फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम फिर शुरू, मार्क जुकरबर्ग ने माफी मांगी, गँवाए इतने अरब डॉलर
वॉशिंगटन। सोमवार को करीब 6 घंटे तक फेसबुर और वाट्सएप का सर्वर पूरी दुनिया में डाउन रहा और इस दौरान पूरी दुनिया के लोग काफी परेशान रहे। फेसबुक के अलावीा इसके मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और इसके फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम भी छह घंटे से अधिक समय के बाद डाउन रहा और करीब 6 घंटे बाद फिर से सर्वर बहाल हो गया। लेकिन, इन 6 घंटे में सिर्फ दुनिया के लोग परेशान ही नहीं हुए…बल्कि, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग अरबों डॉलर गंवाकर अमीरों की लिस्ट में नीचे खिसक आए। करीब 6…
लखीमपुर खीरी हिंसा: सभी मृतकों के परिजनों को ₹45 लाख, 1-1 सदस्य को सरकारी नौकरी, पूरे क्षेत्र में नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा में मारे लोगों के लिए सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हिंसा में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों को 45-45 लाख रुपये और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है। वहीं, घटना की निष्पक्ष जाँच के लिए सरकार उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से मामले की न्यायिक जाँच कराएगी। #UPDATE | Govt will give Rs 45 lakhs…
कोरोना काल में नौकरी गंवानें वालों को तीन महीने की सैलरी देगी मोदी सरकार
नई दिल्ली। कोरोना काल में नौकरी गंवाने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ECSI) के सदस्यों को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, केंद्र सरकार नौकरी गंवाने वाले इन सदस्यों को तीन माह की सैलरी देगी। एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने ये बात कही है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि उनका मंत्रालय कोरोना के चलते जान गंवाने वाले ECSI सदस्यों के स्वजन को आजीवन वित्तीय मदद भी मुहैया कराएगा। हालांकि, श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसके बारे में अभी विस्तार से…
साउथ एक्ट्रेस सामंथा और नागा चैतन्य ने किया तलाक लेने का फैसला,शेयर किया इमोशनल पोस्ट
हैदराबाद। साउथ की सुपरस्टार एक्टर्स सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों सुपरस्टार्स ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर किया है। दोनों ने एक नोट शेयर किया है जिसमें तलाक की घोषणा की गई है। पोस्ट पर लिखा है कि, हमारे सभी शुभचिंतकों, बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद चाई और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम भाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक…
CM योगी का आदेश: दो बहनें साथ पढ़ रही हैं तो एक की फीस माफ करे प्राइवेट स्कूल
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निजी स्कूलों में अगर दो बहनें एक साथ पढ़ रही हैं उनमें से एक की फीस माफ हो। अगर निजी स्कूल नहीं करते तो सम्बंधित विभाग ऐसी एक छात्रा की ट्यूशन फीस देने का काम करें। कोई जरूरत मंद बच्चा छूटने न पाए। जिला स्तर पर इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए जाएं। इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों में महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। सीएम योगी ने ये बातें लोकभवन में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान उन्होंने गांधी जी के चित्र…
अगले 6-8 हफ्ते बेहद अहम, सावधानी बरती तो घट जाएंगे कोरोना के केस- रणदीप गुलेरिया
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में दो दिन की गिरावट के बाद एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला है, जिसके बाद महामारी की तीसरी लहर की आशंका बढ़ने लगी है। सोमवार-मंगलवार को जहां कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 20 हजार से नीचे पहुंची, वहीं गुरुवार को ये आंकड़ा एक बार फिर से 26 हजार के पार पहुंच गया। इस बीच दिल्ली स्थित एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि त्यौहारी सीजन में कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए लोगों को…
जवाबी कार्रवाई: ब्रिटिश नागरिकों के लिए 10 दिन का क्वारंटीन अनिर्वाय, RT-PCR Test भी जरूरी
नई दिल्ली। भारत ने ब्रिटेन को करारा जवाब दिया है। ब्रिटेन के साथ भारत ने ‘जैसे को तैसा’ वाला व्यवहार किया है। भारत ब्रिटिश नागरिकों के लिए अपने यहां आने पर वैसा ही नियम लगाने जा रहा है जैसा कि ब्रिटेन ने भारतीयों के लिए लगाया है। दरअसल, टीका प्रमाणन के मुद्दे पर भारत ने ब्रिटेन से भारत आने वाले ब्रिटिश नागरिकों के खिलाफ भी जवाबी कदम उठाने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि भारत का नया नियमन चार अक्टूबर से प्रभावी होगा और यह ब्रिटेन से आने…
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0: कचरे के ढेर व गंदे पानी से मुक्त होंगे शहर, PM ने लॉन्च किया स्वच्छता 2.0, सफाईकर्मियों को बताया ‘महानायक’
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार, 1 अक्तूबर को स्वच्छ भारत मिशन-शहरी और अटल मिशन-अमृत के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इन अभियानों का मकसद सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाना और सुरक्षित जलापूर्ति की व्यवस्था करना है। उन्होंने कहा कि 2014 में देशवासियों ने भारत को खुले में शौच से मुक्त करने का-ODF बनाने का संकल्प लिया था। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों के निर्माण के साथ देशवासियों ने ये संकल्प पूरा किया। अब ‘स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0’ का लक्ष्य है कचरा मुक्त शहर, कचरे के ढेर से…
