न्यूज़ डेस्क। आज पूरा देश एक अप्रत्य़ाशित और ऐतिहासिक सफलता का साक्षी बन जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हुई वैक्सीन क्रांति ने 279 दिनों में 100 करोड़ टीके लगाकर इतिहास रच दिया है। यह एक ऐसी ‘महान उपलब्धि’ है, जिसे देखकर हर देशवासी का गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। यह क्रांति प्रधानमंत्री मोदी के सक्षम नेतृत्व, स्वास्थ्य मंत्री के कुशल प्रबंधन, स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा और समर्पण, राज्यों और देशवासियों के सहयोग से संभव हुई है। वैश्विक कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई…
महीना: अक्टूबर 2021
कोरोना टीकाकरण: 100 करोड़ डोज पूरे होने पर पूरे देश में जश्न का माहौल
न्यूज़ डेस्क। कोरोना टीकाकरण में देश ने आज एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश में आज 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा हो गया है ऐसे में राजनीति लेकर आम जनता सबके बीच खुशी का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर खुशी का इजहार कर रहे हैं। आइए देखते हैं कुछ ट्वीट- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को बधाई देता हूं। अनेकों चुनौतियों को पार कर इस महायज्ञ में अपना योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं व स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व हर…
Desh Ka VVIP Ped : एक पत्ता भी टूट जाए तो मच जाता है हड़कंप, जानिए क्यों खास है ये VVIP पेड़
न्यूज़ डेस्क। हमारे देश में कई ऐसी अनोखी चीजें, अनोखे स्थान हैं जिनके बारे में हम सब नहीं जानते हैं। ऐसा ही एक अनोखा या यूं कहें कि वीवीआईपी पेड़ भी है हमारे देश में जिसका मेडिकल चेकअप होता है। इसकी सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है और अगर इसका एक पत्ता भी टूटकर गिर जाए तो हड़कंप मच जाता है। जी हां, ये वीवीआईपी पेड़ है मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और विदिशा के बीच रायसेन जिले के सलामतपुर की पहाड़ी पर। इस पेड़ की सुरक्षा में…
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में यूनिवर्सिटी के बाहर विस्फोट,1 की मौत, 11 लोग घायल
नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सोमवार को देर शाम एक और जबरदस्त बम धमाका हुआ। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के सरयाब रोड के पास बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के मेन गेट के बाहर ये जबरदस्त बम विस्फोट हुआ। जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। ये जानकारी पाकिस्तानी मीडिया द्वारा दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सरियाब रोड पर खड़ी एक पुलिस की गाड़ी के पास ये बम का जबदरस्त धमाका हुआ। इस धमाके की सूचना मिलते ही लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसियां और बचाव अधिकारी…
बांग्लादेश में मुश्किल हुआ हिंदुओं का जीना, मंदिरों के बाद अब 29 घरों पर कट्टरपंथियों ने लगाई आग
न्यूज़ डेस्क। कुरान के कथित अपमान वाले वायरल वीडियो मामले में कट्टरपंथियों ने हिंदुओं का जीना मुहाल कर दिया है। पहले मंदिरों में तोड़-फोड़ डके बाद अब कट्टरपंथियों ने 29 घरों में आग लगा दी है। bdnews24.com की रिपोर्ट के अनुसार रविवार देर रात रंगपुर जिले के पीरगंज स्थित एक गांव में कट्टरपंथियों ने आगजनी की। रिपोर्ट में जिले के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कमरुज्जमां के हवाले से कहा गया है कि गांव के एक युवा हिंदू व्यक्ति के एक फेसबुक पोस्ट में धर्म का अपमान करने की अफवाह पर तनाव…
कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने से खुला है विकास का रास्ता : संघ प्रमुख मोहन भागवत
नई दिल्ली। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कश्मीर की स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वो हाल ही में जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने प्रदेश की वर्तमान स्थिति को देखा। मोहन भागवत ने कहा कि आर्टिकल 370 के हटने से सभी प्रदेशवासियों के लिए विकास के रास्ते खुल गए हैं, प्रदेश में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि अभी तक घाटी में आर्टिकल 370 के बहाने जम्मू और लद्दाख के…
भारत में वैक्सीनेशन का 100 करोड़ का महारिकॉर्ड, वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष ने की जमकर तारीफ
वॉशिंगटन। भारत में इस वक्त जोर-शोर से टीकाकरण अभियान चल रहा है और कई बार टीकाकरण को लेकर नये नये रिकॉर्ड भी बन रहे हैं। भारत में इतनी तेज रफ्तार से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है, कि अगले कुछ ही दिनों में भारत में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दे दिया जाएगा। इसी बीच भारत में वैक्सीनेशन की सुपरफास्ट रफ्तार को देखकर वर्ल्ड बैंक गदगद हो गया है। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास ने शनिवार को वाशिंगटन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की…
राहुल गाँधी सहित सभी कांग्रेस ने दम भर खाया, 2 साल से नहीं दे रहे 35 लाख रुपए, कैटरिंग मालिक ने दी आत्महत्या की धमकी
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी की मौजूदगी में दिए गए भोज का ढाई साल बाद भी भुगतान नहीं किए जाने पर कैटरिंग संचालक ने आत्महत्या की धमकी दी है। कैटरिंग संचालक मिलन खंडेलवाल ने कहा है कि उनकी ओर से उठाए जाने वाले कदम के लिए कांग्रेस नेता जिम्मेदार होंगे। इस घटना को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्वीट किया, ”राहुल गाँधी जी जिस गरीब का खाना खाकर आए हो कम से कम उसकी पेमेंट तो…
बंगाल में मूर्ति विसर्जन के बाद लोगों पर देसी बम फेंके गए, मध्य प्रदेश में जुलूस में कार घुसाई
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में मूर्ति विसर्जन के बाद लोगों पर देसी बम फेंके गए। इस कृत्य में शामिल अराजकतत्वों ने बम फेंकने के बाद कुछ वाहनों पर तोड़फोड़ की। घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, मध्य प्रदेश भोपाल में भी मूर्ति विसर्जन के दौरान अफरातफरी हुई। एक कार चालक ने जुलूस में शामिल लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश की और कार भीड़ में घुसा दी। पहली घटना पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के अन्नपूर्णा इलाके की है। यहां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बाद लोगों वापस…
प्रधानमंत्री मोदी इस महीने 24 अक्तूबर को करेंगे मन की बात, कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार, 24 अक्तूबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हर माह आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं। प्रधानमंत्री का लोगों के साथ यह संवाद काफी लोकप्रिय है। इस रेडियो कार्यक्रम को तमाम…
