नई दिल्ली। आज पूरा देश गणेश चतुर्थी मना रहा है। इस पर्व के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए ट्वीट किया, गणपति बाप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि कोविड-19 के विरुद्ध किए जा रहे हमारे प्रयासों को विघ्नहर्ता गणेश सफल बनाएं और सभी को सुख एवं शांति प्रदान करें। आइए, हम सब कोविड-अनुकूल व्यवहार करते हुए…
महीना: सितम्बर 2021
स्विमिंग पूल में महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला DSP गिरफ्तार, 6 साल का बेटा भी था मौजूद
जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिला के ब्यावर के डीएसपी हीरालाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते दो दिनों से महिला कॉन्स्टेबल के साथ उनका एक कथित अश्लील वीडियो वायरल था। राजस्थान पुलिस सेवा के इस अधिकारी को एसओजी टीम ने पहले उदयपुर के रिसॉर्ट से हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उसे लेकर देर रात जयपुर पहुंची। अब खबर आ रही है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी का जो वीडियो वायरल है, उसमें महिला का छह साल का बेटा भी दिख रहा है। उसके…
ITR भरने वालों के लिए बेहद जरूरी सूचना, रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई
नई दिल्ली । केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आकलन वर्ष (एवाई) 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने सहित कई अनुपालनों के लिए समय सीमा बढ़ा दी है। सीबीडीटी ने आयकर दाताओं को रिटर्न भरने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दे दिया है। कर आकलन वर्ष 2021-22 का रिटर्न अब इस तारीख तक दाखिल किया जा सकेगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने पहले इसके लिए अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में…
कोरोना की तीसरी लहर आ जाए तो भी इकोनॉमी में रिकवरी जारी रहेगी : वित्त मंत्रालय
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते देश की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। पिछले वर्ष देशव्यापी लॉकडाउन के बाद वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी ग्रोथ नेगेटिव में चली गई थी, तब यह -24.4 फीसदी दर्ज की गई थी। हालांकि अब इसमें सुधार होता नजर आ रहा है। देश कोरोना वायरस की दो लहरों का सामना कर चुका है, अब तीसरी लहर को लेकर भी विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा कि भले ही देश में कोविड की तीसरी लहर आ जाए…
तालिबान के समर्थन में खुलकर सामने आया सऊदी अरब, कहा- बाहरी हस्तक्षेप मंजूर नहीं
न्यूज़ डेस्क। अफगानिस्तान में नए तालिबान शासन के प्रति अपनी पहली प्रतिक्रिया के रूप में, सऊदी अरब ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि एक कार्यवाहक सरकार के आगमन से युद्धग्रस्त राष्ट्र को ‘स्थिरता’ हासिल करने और हिंसा और उग्रवाद पर काबू पाने में मदद मिलेगी। सऊदी अरब ”बाहरी हस्तक्षेप से दूर, अपने देश के भविष्य के बारे में अफगान लोगों द्वारा किए गए विकल्पों” का समर्थन करेगा। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने यह बात कही है। सऊदी की राजधानी रियाद में…
रायपुर : वैष्णो देवी में अचानक मिले छत्तीसगढ़ के किसान से सांसद राहुल गांधी ने पूछा हालचाल : किसान ने कहा- ‘बहुत अच्छा काम करत हे हमर सरकार’
रायपुर। सांसद राहुल गांधी की आज वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पदयात्रा के दौरान छत्तीसगढ के एक किसान परिवार के साथ अचानक मुलाकात हुई। श्री गांधी ने किसान और उसके परिवार को पास बिठाकर उनके साथ कुछ समय व्यतीत किया। उन्होंने उनसे हालचाल पूछा तो किसान ने उत्साह के साथ उन्हें छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में बताया। किसान ने कहा – “हमर सरकार बहुत अच्छा काम करत हे।” || जय माता दी || आज मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पदयात्रा…
Ganesh Chaturthi 2021: मुंबई में 10 से 19 सितंबर तक धारा 144, गणपति जुलूस की भी इजाजत नहीं, जानें क्या है पूरा आदेश
मुंबई। देश में जारी कोरोना संकट के बीच गणेश उत्सव समेत कई त्योहार आने वाले हैं। त्योहारों की वजह से सरकार की चिंता बढ़ गई है। केरल में ओणम के बाद संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला। इसलिए गणेश उत्सव (Ganeshotsav) को लेकर महाराष्ट्र सरकार तमाम तरह के ऐहतियात बरत रही हैं। मुंबई में गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi 2021) को देखते हुए 10 से 19 सितंबर तक धारा 144 लगा दी गई है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 10-19 सितंबर…
सच दिखाने पर पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई…सामने आए खौफनाक फोटो, खुली नए तालिबान की पोल
काबुल। अफगानिस्ताान में तालिबान राज में अब सच दिखाना पत्रकारों के लिए सजा हो गया है। पाकिस्तान ने तालिबान की किस कदर मदद की है, यह किसी से छिपी नहीं है, मगर तालिबान नहीं चाहता कि पत्रकार बिरादरी के लोग इस पर से पर्दा हटाएं। यही वजह है कि अफगानिस्तान के मामलों में पाकिस्तानी हस्तक्षेप के खिलाफ काबुल में हुए विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे पत्रकारों पर तालिबान का कहर टूटा है और उसने न सिर्फ कई पत्रकारों को गिरफ्तार किया, बल्कि हिरासत में उन्हें कठोर यातनाएं भी दीं…
किसानों के आंदोलन को कुचलने की साजिश कर रही हैं केंद्र और हरियाणा सरकार : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा के करनाल में होने वाली किसान महापंचायत से पहले सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार किसानों के गांधीवादी आंदोलन को कुचलने का षड्यंत्र कर रही हैं। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा की केन्द्र, हरियाणा व उत्तर प्रदेश की सरकारें किसानों को न्याय देने के बजाय किसान- मजदूरों के गांधीवादी आंदोलन को दबाने व कुचलने में लगी हैं। तीन कृषि विरोधी काले कानूनों से किसानों की आजीविका पर हमला कर और न्याय मांगते किसानों…
मंदिर की संपत्ति पर किसका अधिकार, भगवान या पुजारी? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
नई दिल्ली। मंदिर में प्रतिष्ठित देवता ही मंदिर से जुड़ी भूमि के मालिक हैं और पुजारी केवल पूजा करने और देवता की संपत्तियों के रखरखाव के लिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर की संपत्तियों से संबंधित राजस्व रिकॉर्ड से पुजारी के नाम को हटाने के लिए जारी किए गए परिपत्र को बरकरार रखते हुए दिया है। सरकार द्वारा जारी मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता- 1959 के तहत इन परिपत्रों aको पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया था। अपील में राज्य ने तर्क…
