सदी की सबसे बड़ी आपदा आने के बावजूद कोई भी नागरिक भूखा नहीं रहा- पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 अगस्त को गुजरात में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। योजना के बारे में और जागरूकता फैलाने के लिए राज्य में एक जन भागीदारी कार्यक्रम शुरू किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात में लाखों परिवारों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन मिल रहा है। यह फ्री राशन गरीबों के संकट को कम करता है और उन्हें आत्मविश्वास देता है। उन्होंने कहा कि गरीब…

राहुल गांधी ने पोस्को एक्ट का किया उल्लंघन, रेप पीड़ित के माता पिता की तस्वीर की सार्वजनिक, NCPCR ने की कार्रवाई

न्यूज़ डेस्क। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने पोस्को एक्ट उल्लंघन के मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर नोटिस जारी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली के नांगल गांव में नौ साल की कथित रेप पीड़ित बच्ची के बाद माता-पिता से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी ने बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर दी। कांग्रेस सांसद के रेप पीड़िता बच्ची के माता-पिता की पहचान सार्वजनिक करते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की…

खत्म नहीं हुई कोरोना की दूसरी लहर, 18 जिलों में नए मामलों में देखी जा रही बढ़ोतरी: स्वास्थ्य मंत्रालय

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने साफ तौर पर कहा कि फिलहाल कोरोना वायरस की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है। इसे नियंत्रित करना पहली चुनौती है। एक संवाददाता सम्मेलन में अग्रवाल ने कहा कि देश में अभी भी कोविड की दूसरी लहर ख़त्म नहीं हुई है। प्रतिदिन 30 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। अभी भी हमें दूसरी लहर को सबसे पहले नियंत्रण करना है। 10 मई को देश…

भाजपा संसदीय दल की बैठक में विपक्ष पर बरसे, PM मोदी, बोले- संसद नहीं चलने देना लोकतंत्र और जनता का अपमान है

नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद नहीं चलने दे रहा है। यह संसद, संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता का अपमान है। दरअसल, पेगासस, कृषि कानून समेत कई मुद्दों को लेकर संसद की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद…

चीन की वुहान लैब से ही लीक हुआ कोरोना वायरस, अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

वाशिंगटन। अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूरी दुनिया में लाखों लोगों की जिंदगी लेने वाला कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब से ही लीक हुआ। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चीन के वैज्ञानिकों ने लोगों को संक्रमित करने के लिए इस वायरस को मॉडिफाई भी किया। हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के शीर्ष रिपब्लिकन प्रतिनिधि माइक मैककॉल ने इस रिपोर्ट को जारी किया। उन्होंने कोरोना की उत्पत्ति की निष्पक्ष जांच की मांग की…

पीएम मोदी ने लॉन्च किया e-RUPI, कहा- आज देश डिजिटल गवर्नेंस को दे रहा एक नया आयाम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वाउचर-आधारित डिजिटल पेमेंट सिस्टम e-RUPI लॉन्च किया। पीएम मोदी ने आज वर्चुअल तरीके से डिजिटल पेमेंट सॉल्युशन को लॉन्च किया। यह डिजिटल पेमेंट के लिए कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस जरिया है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज देश डिजिटल गवर्नेंस को एक नया आयाम दे रहा है। e-RUPI वाउचर देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन और डीबीटी को और प्रभावी बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा…

ममता बनर्जी को झटका: कलकत्ता HC ने कहा- शुभेंदु अधिकारी के करीबी को तुरंत रिहा करे सरकार, दोबारा FIR से पहले ले इजाजत

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोमवार (अगस्त 2, 2021) को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के आरोप में गिरफ्तार भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी के करीबी राखल बेरा को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तुरंत रिहा करने का आदेश सुनाया। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार से कहा है कि इस मामले में राखल बेरा के खिलाफ आगे कोई भी एफआईआर दाखिल नहीं होनी चाहिए और अगर ऐसा करना है तो फिर उसके लिए पहले अदालत से इजाजत लेनी होगी।…

अगस्त में दिखेगा कोरोना की तीसरी लहर का कहर, अक्टूबर में पहुंचेगी पीक पर, विशेषज्ञों का अनुमान

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ था और अब विशेषज्ञों ने तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। विशेषज्ञों ने कहा है कि अगस्त के महीने में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। जिसमें हर रोज एक लाख कोरोना मामले देखने को मिल सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि खराब स्थिति में कोरोना के मामले डेढ़ लाख तक भी पहुंच सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक अगस्त के महीने में शुरू होने…