किसान आंदोलन के नाम पर फिर गुंडागर्दी, न्यूज चैनल के कैमरामैन पर हमला

न्यूज़ डेस्क। कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठन के नेता 22 जुलाई से संसद भवन के पास जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। लेकिन धरना-प्रदर्शन के पहले ही दिन किसान आंदोलन के नाम पर गुंडागर्दी देखने को मिला। समाचार कवर गए न्यूज 18 चैनल के एक कैमरामैन की पिटाई कर दी गई। इसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि जिस तरह से इस किसान आंदोलन को बताया जा रहा है वैसा ये बिल्कुल नहीं है। इसमें कोई संदेह नहीं…

भारत में गरीब और अमीर के लिए दो समानांतर कानूनी प्रणालियां नहीं हो सकतीं : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरुवार को कहा कि भारत में अमीर, संसाधनों से युक्त और राजनीतिक रूप से ताकतवर लोगों और न्याय तक पहुंच एवं संसाधनों से वंचित छोटे लोगों के लिए दो समानांतर कानूनी प्रणालियां नहीं हो सकती। पीठ ने कहा, ”न्यायाधीशों के व्यक्तिगत निर्णय लेने और संबंधित कानूनों के तहत अदालती कार्यवाही के संचालन से न्यायपालिका और कार्यपालिका के इस विभाजन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।” शीर्ष अदालत ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि न्यायपालिका को राजनीतिक दबावों और विचारों से मुक्त…

कोविड एक परीक्षा है और दुनिया इसमें विफल हो रही है : WHO प्रमुख

टोक्यो। जापान में ओलंपिक 2021 के लिए विभिन्न देशों के खिलाड़ियों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बुधवार को कहा कि और कोरोनावायरस महामारी एक ऐसी परीक्षा है, जिसमें दुनिया विफल हो रही है। घेब्रेयसस ने 138वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र में अपने मुख्य भाषण में कहा, महामारी अब तक नियंत्रण में हो सकती थी, अगर टीके जो महामारी की लपटों को बुझाने के लिए थे, अधिक समान रूप से आवंटित किए गए होते। उन्होंने खेद व्यक्त…

DRDO ने किया स्वदेशी मिसाइल Akash-NG और MPATGM का सफल परीक्षण, बढ़ेगी सेना की ताकत

नई दिल्ली। भारत की रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आज बड़ी सफलता हासिल की है। आत्मानिर्भर भारत के तहत देश में बनी स्वदेशी कम वजन, फायर एंड फॉरगेट मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का आज सफल परीक्षण किया गया। आत्मानिर्भर भारत को बढ़ावा देने और सेना की ताकत बढ़ाने के लिए डीआरडीओ ने इस मिसाइल को विकसित किया है। MPATGM के अलावा नए जनरेशन के आकाश मिसाइल (आकाश-एनजी) का भी सफल परीक्षण किया गया। DRDO has successfully flight tested the New Generation Akash Missile (Akash-NG) a Surface to…

CAA भारत के किसी नागरिक के खिलाफ नहीं, मुसलमानों को नहीं होगा नुकसान : मोहन भागवत

गुवाहाटी। संघ प्रमुख मोहन भागवत आज असम के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम से किसी भी भारतीय नागरिक को कोई खतरा नहीं है। अपने संबोधन में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सीएए किसी भारत के नागरिक के विरुद्ध बनाया हुआ कानून नहीं है। भारत के नागरिक मुसलमान को CAA से कुछ नुकसान नहीं पहुंचेगा। विभाजन के बाद एक आश्वासन दिया गया कि हम अपने देश के अल्पसंख्यकों की चिंता करेंगे। हम आजतक उसका पालन कर रहे हैं। पाकिस्तान ने…

गैर भाजपा राज्यों ने पहले ऑक्सीजन की मांग को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, फिर ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों के झूठे आंकड़े भेजकर केंद्र सरकार और देश को किया गुमराह

न्यूज़ डेस्क। कोरोना की पहली लहर के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी कमान अपने हाथों में ले रखी थी। उनके अथक और सजग प्रयासों का नतीजा रहा कि समय रहते कोरोना को बेकाबू होने से रोका गया, बल्कि उस पर नियंत्रण करने में सफलता भी मिली। लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्यों को बड़ी जिम्मेदारी दी, गैर-भाजपा शासित राज्यों ने अपने कुप्रबंधन, लापरवाही और सियासत की वजह से कोरोना की दूसरी लहर को दावत दे दी। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली,…

भारत में करीब 50 लाख लोगों की कोरोना से हुई मौत, बताया-सबसे बड़ी त्रासदी, अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस के संक्रमण की तीसरी लहर के संभावित खतरों से जूझ रहा भारत दूसरी लहर में ही कोरोना का विकराल रूप देख चुका है, ये अमेरिकी रिपोर्ट ने दावा किया है कि भारत के बंटवारे के बाद कोरोना के रूप में भारत ने सबसे बड़ी मानव त्रासदी देखी है। भारत सरकार के मुताबिक भले ही सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कोरोना से करीब चार लाख से अधिक मौतें हुई हों, मगर अमेरिकी रिपोर्ट में इससे 10 गुना अधिक होने का दावा किया गया है। अमेरिकी शोध समूह…

कोरोना के खिलाफ वयस्कों से ज्यादा मजबूत हैं बच्चों की इम्युनिटी, खोले जा सकते हैं स्कूल, कई देशों में बंद ही नहीं हुए: केंद्र सरकार

नई दिल्ली। देश में बच्चों की लगातार ठप पढ़ी पढ़ाई से चिंतित लोग अकसर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर स्कूल कब खुलेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए ICMR के महानिदेशक बलराम भार्गव ने मंगलवार को गुड न्यूज दी। उन्होंने कहा कि बच्चे कोरोना के खिलाफ काफी मजबूत हैं और वे वयस्कों के मुकाबले इससे ज्यादा अच्छे ढंग से निपट सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का भी एंटीबॉडी एक्सपोजर उतना और वैसा ही है, जैसा वयस्कों में है। उन्होंने कहा कि स्वीडन जैसे कई स्कैंडिनेवियन देशों ने तो…

ट्वीटर पर एक यूजर ने राहुल से क्यों कहा- गांधी परिवार का पुश्तैनी धंधा है जासूसी, हुए ट्रोल

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंगलवार को एक बार फिर सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसर अपनी आदत के मुताबिक राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर उसे भारतीय जासूस पार्टी करार दिया। उसके डर पर हंसी आती है-ये #BharatiyaJasoosParty है। — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 19, 2021 लेकिन ट्वीटर यूजर्स को राहुल गांधी का यह ट्वीट रास नहीं आया और बड़ी संख्या में लोगों ने गांधी परिवार और कांग्रेस के विरोध में ट्वीट करना शुरू कर दिया।…

मध्य प्रदेश में 9वीं और 10वीं की कक्षाएं 5 अगस्त से शुरू होंगी : मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार कम होता जा रहा है, आम जनजीवन सामान्य हो चला है। स्कूलों केा खोलने की तैयार हो चली है। 26 जुलाई से स्कूलों में 11वीं व 12वीं की कक्षाएं एवं छात्रावास खोले जाएंगे। कक्षा 9वीं एवं 10वीं की कक्षाएं पांच अगस्त से प्रारंभ की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्कूल 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ प्रारंभ होंगे। जुलाई महीने में सप्ताह में दो दिन तथा अगस्त माह में विद्यार्थी सप्ताह में चार दिन विद्यालय आ सकेंगे। कक्षाएं खोली जाने के संबंध…