दामाद की फैमिली के फायदे को कानून बना रहे बघेल, सिंधिया ने कसा तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की ओर से एक निजी मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित कानून को लेकर विवाद छिड़ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेटी की शादी जिस परिवार में हुई है, उसके द्वारा इस कॉलेज का संचालन होता है और बीते कुछ सालों में यह आर्थिक संकट में घिर गया है। ऐसे में सरकार की ओर से प्रस्तावित कानून को हितों के टकराव और रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने वाला बताया जा रहा है। विपक्ष ने इस पर तीखा हमला बोला है। यहां तक कि केंद्रीय…

असम पुलिस के 6 जवानों की मौत पर जश्न, सीएम हिमंता ने वीडियो ट्वीट कर कहा-भयावह, दुखद

गुवाहाटी। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक बढ़ने के दौरान हुई सोमवार को हुई हिंसक झड़प में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है और केंद्र सरकार से इस मामले में दखल की मांग की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात भी की और उनसे विवादित सीमा पर शांति बहाल करने कहा है। सोमवार…

राजस्थान में फिर सामने आया दलित उत्पीड़न का मामला, बाप-बेटे के हाथ-पैर तोड़ जबरदस्ती पिलाया पेशाब

न्यूज़ डेस्क। राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार दलितों को सुरक्षा देने में शुरू से ही नाकाम रही है। राज्य में दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। दलित उत्पीड़न का ताजा मामला बाड़मेर से सामने आया है। बाड़मेर में एक दलित पिता-पुत्र को न सिर्फ पीटा गया, बल्कि उन्हें जबरदस्ती पेशाब भी पीने के लिए मजबूर किया गया। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार बाड़मेर में बीजराड़ थाना के गोहड़ का ताला गांव में एक किराने की दुकान से सामान खरीद रहे पिता-पुत्र पर अचानक…

कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, कहा- किसानों का संदेश लेकर आया हूं

नई दिल्ली। संसद में चल रहे मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान संगठनों का आंदोलन अब तेज हो गया है। पिछले आठ महीनों से भी ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान इन दिनों जंतर-मतर पर ‘किसान संसद’ चला रहे हैं, जिसमें सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। वहीं, किसानों के आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है। सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन…

शहीदों का अपमान क्यों : क्या आपको पता है कांग्रेस सरकार ने 2004-2009 तक अपने पहले कार्यकाल में नहीं मनाया था करगिल विजय

न्यूज़ डेस्क। करगिल विजय दिवस के 22 साल पूरे हो गए हैं। सन 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठियों ने करगिल की पहाड़ियों पर कब्जा जमा लिया था, जिसके बाद भारतीय सेना ने उनके खिलाफ ऑपरेशन विजय चलाया था। भारत-पाकिस्तान के बीच का यह करगिल युद्ध 8 मई, 1999 से शुरू होकर करीब 2 महीने तक चला था। भारतीय सेना ने 26 जुलाई, 1999 को ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों से भारतीय भूमि को मुक्त कराया था। भारतीय सैनिकों की वीरता को याद करने के लिए हर साल…

पूरी निगरानी के साथ जहां संक्रमण दर कम है, वहां खुल सकते हैं स्कूल : एम्स डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया

नई दिल्ली। भारत में अभी तक कोरोना की वैक्सीन केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ही बनी है। अभी तक बच्चों की वैक्सीन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि, बच्चों को वैक्सीन लगाने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि देश में बच्चों के लिए बनाए जा रहे भारत बायोटेक कंपनी (Bharat Biotech) के कोरोना टीके कोवैक्सिन (Covaxin)का सफल परीक्षण जारी है। एम्स निदेशक के अनुसार बच्चों के…

सावन मास 2021: आप बेलपत्र लाना भूल गए हैं तो शिवलिंग पर चढ़ाएं ये दालें, भगवान शिव की हैं प्रिय

धर्म डेस्क। सावन का महीना शुरू होने में कुछ ही समय बाकी है। हिंदू धर्म में सावन के महीने को काफी शुभ माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। भगवान सावन के महीने में भगवान शिव पर बेलपत्र, धतूरा, जल और दूध चढ़ाया जाता है। आपको ज्ञात हो कि भगवान शिव पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र उसी दिन नहीं तोड़ा जाता इसे एक दिन पहले तोड़कर रखना होता है। लेकिन अगर आप एक दिन पहले बेलपत्र तोड़ना भूल गए हैं तो दुखी…

एनर्जी का पावरहाउस है नारियल की मलाई, फेंकने से पहले इसकी खूबियां जान लें

हेल्थ डेस्क। नारियल पानी पीने के फायदों के बारे में तो आप सब जानते होंगे, ये इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है। सिर्फ नारियल पानी ही नहीं, नारियल में मिलने वाली मलाई भी सेहत के ल‍िए फायदेमंद होती है। कई बार लोग इसे चाव से खाना पसंद करते है तो कई बार न‍ारियल पानी पीने के बाद इसे फेंक देते है। अगली बार इसे फेंकने से पहले इसके फायदों के बारे में जरुर जान लीजिए। नारियल के पानी में खूब सारा एंटी-ऑक्‍सीडेंट पाया जाता है…

श्रावण मास 2021: जानिए अलग-अलग प्रकार के शिवलिंग पर अभिषेक करने का फल

नई दिल्ली। शिवजी भोले भंडारी है, उनकी पूजा में वैसे तो किसी प्रकार के आडंबर की आवश्यकता नहीं होती है, वे सामान्य से जल अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन अपनी मनोकामना विशेष की पूर्ति के लिए विभिन्न धातुओं से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से इच्छा जरूर पूरी होती है। यहां तक किनवग्रहों को साधने के लिए, नवग्रहों को प्रसन्न करने के लिए भी उनके रत्नों से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से उस ग्रह विशेष की अनुकूलता प्राप्त होती है। लोहे के बने शिवलिंग पर…

राहुल गांधी को नहीं पसंद यूपी के आम, योगी आदित्यनाथ ने कसा तंज-क्या करें आपका….Video Viral

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी के आम के स्वाद को लेकर कहा कि मुझे यूपी के आम नहीं पसंद, मुझे तो आंध्र प्रदेश के आम पसंद हैं। राहुल गांधी के दिये इस बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करारा तंज कसा है और कहा है कि क्या करें, राहुल जी आपका टेस्ट ही विभाजनकारी है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का स्वाद एक है। इसके साथ ही बीजेपी नेताओं ने भी राहुल गांधी के इस बयान को लेकर आंड़े हाथों लिया है। गोरखपुर से…