प्रेस की आजादी के शिकारी हैं इमरान खान और किम जोंग उन, वैश्विक संस्था ने रिपोर्ट में किया दावा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अभिव्यक्ति की आजादी पर नियंत्रण कसने के मामले में एक से ही हैं। प्रेस वॉचडॉग संस्था रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स की ओर से जारी 37 देशों के राष्ट्रप्रमुखों की लिस्ट में यह बात कही गई है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और हंगरी के पीएम विक्टर ओरबान को प्रेस की आजादी का शिकार करने वाला नेता बताया गया है। इसके अलावा इस सूची में बांग्लादेश की…

दिल्ली में अब सुबह 3 बजे तक मिलेगी शराब, केजरीवाल सरकार ने की नई आबकारी नीति की घोषणा

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति की घोषणा कर दी है। केजरीवाल सरकार राजस्व को बढ़ाने और शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए नई आबकारी नीति लेकर आई है। इस पॉलिसी के अनुसार, दिल्ली में शराब अब वॉक इन की सुविधा के साथ मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली में शराब परोसने वाले होटल, क्लब और पब, रेस्तरां और बार सुबह 3 बजे तक खुले रहेंगे। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के जरिए अब दिल्ली में शराब की दुकानों का हाल भी बदल जाएगा। दरअसल, नई आबकारी नीति…

झारखंड में इंजीनियरिंग करने वाली लड़कियों को हर साल मिलेंगे 20 हजार

न्यूज़ डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अहम घोषणाएं की हैं। राज्य सरकार ने उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत किसी संस्थान से तकनीकी क्षेत्र में डिप्लोमा करने वाली राज्य की छात्राओं को 10,000 रुपये तथा अभियंत्रण (इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम में डिग्री की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 20,000 रुपये प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता देने के विभागीय प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के…

ट्रेन में पति को सोता हुआ छोड़ किसी और के साथ फरार हुई पत्नी, छह महीने पहले की थी लव मैरिज

बलिया(यूपी)। हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक नवविवाहिता अपने पति को ट्रेन में सोता हुआ छोड़कर किसी और के साथ फरार हो गई। पत्नी के फरार होनने का पता युवक को तब चला, जब वो नींद से जागा। पत्नी के फरार होने की गुमशुदगी अब युवक ने GRP थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित पति ने बताया कि वो बलिया जिले के एक कस्बे का रहने वाला है। उसका परिवार पश्चिम बंगाल के…

राष्ट्रपति ने 8 राज्यों के राज्यपाल बदले, देखें लिस्ट

नई दिल्ली । राष्ट्रपति ने थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल, हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

अब नहीं परेशान करेंगे अनचाहे कॉल! दूरसंचार विभाग ने सख्त किया नियम, देना होगा इतना भारी जुर्माना, यहाँ पढ़े

नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (Dot) ने ग्राहक बनाने आदि के लिए बार-बार आनेवाली अनचाही फोन कॉल पर शिकंजा और कसते हुए 50 उल्लंघनों के बाद ऐसी काल करने वाले पर हर कॉल, एसएमएस पर 10,000 रुपए का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव दिया है। एक आधिकारिक स्रोत ने यह जानकारी दी। डीओटी ने जुर्माने के स्लैब को घटाते हुए नियमों को और कठोर करने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के तहत शून्य से 10 उल्लंघनों के लिए प्रति उल्लंघन 1,000 रुपए, 10 से 50 उल्लंघनों के लिए प्रति उल्लंघन 5,000 रुपए…

असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा का बयान- आरोपी भागने की कोशिश करे तो मुठभेड़ में मार गिराना सही

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पदभार संभालने के बाद हुए कई मुठभेड़ों को सही ठहराते हुए सोमवार को कहा कि अपराधी अगर भागने की कोशिश करते हैं या गोलीबारी करने के लिए पुलिस से हथियार छीनते हैं तो उन्हें मुठभेड़ में मार गिराना पैटर्न होना चाहिए। असम में मुठभेड़ की बढ़ती संख्या को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। राज्य में हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे करीब एक दर्जन संदिग्ध उग्रवादियों और अपराधियों को हालिया समय में मुठभेड़ में मार गिराया गया है। सरमा…

पुरी में ही निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, ओडिशा सरकार के आदेश में हस्तक्षेप से SC का इनकार

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने ओडिशा में जगन्नाथ पुरी के अलावा विभिन्न स्थानों पर ‘रथ यात्रा’ निकालने की अनुमति मांगने वाली याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि वह राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत पारित निर्देशों में हस्तक्षेप नहीं करेगी। पीठ ने कहा, ‘‘ हम माफी चाहते हैं। हमें भी बुरा लग रहा है।’’ ओडिशा के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एक वार्षिक अनुष्ठान है जिसे देखने के लिए दूर दूर…

पीएम मोदी 25 जुलाई को करेंगे मन की बात, कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार, 25 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हर माह आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं। प्रधानमंत्री का लोगों के साथ यह संवाद काफी लोकप्रिय है। इस रेडियो कार्यक्रम को तमाम…

‘अंतरधार्मिक शादी में बच्चे हमेशा मुस्लिम ही क्यों? महिला हिन्दू क्यों नहीं रह सकती’: किरण-आमिर के तलाक पर चलाये कंगना ने तीर

न्यूज़ डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के अलग होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। कंगना ने यह सवाल किया है कि इंटरफेथ मैरिज (अंतरधार्मिक विवाह) में अक्सर बच्चा मुस्लिम ही क्यों होता है? क्यों किसी को मुस्लिम से शादी करने के लिए अपना धर्म बदलने की जरूरत पड़ती है? कंगना रनौत हमेशा से ही अपने स्पष्ट विचारों और विभिन्न मुद्दों पर सीधी बात करने के लिए जानी जाती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम…