न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 26 जून को राम नगरी अयोध्या में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम में लोगों को साथ लाने की क्षमता थी, उसी तरह अयोध्या के विकास का काम स्वस्थ जनभागीदारी की भावना से प्रेरित होना चाहिए, विशेषकर युवाओं द्वारा। जिससे आने वाली पीढ़ियों को जीवन में कम से कम एक बार अयोध्या की यात्रा करने की इच्छा महसूस होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में अयोध्या में विकास कार्य…
महीना: जून 2021
रायपुर : छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद अब अमेजन पर उपलब्ध, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने प्रथम ग्राहक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद अब ’छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के ब्रांड नेम से ऑनलाइन प्लेटफार्म अमेजन एप पर उपलब्ध हो गए हैं। इससे छत्तीसगढ़ के वनवासी क्षेत्रों की आदिवासी महिलाओं के समूहों द्वारा लघुवनोपजों से तैयार किए जा रहे अनेक उपभोक्ता उत्पादों को अब देश-विदेश में अच्छा बाजार मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों के अमेजन एप पर प्रथम ग्राहक बने। उन्होंने इस एप पर महिला स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार ‘वन शहद‘ के लिए ऑर्डर किया। वन शहद, आर्गेनिक बस्तर काजू, चिरौंजी, महुआ लड्डू जैसे अनेक उत्पाद…
कोरोना के खतरनाक Delta+वैरिएंट को रोकने के लिए केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र, WHO ने दी चेतावनी
न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस का खतरनाक वैरिएंट डेल्टा अब देश के कई हिस्सों में अपने पैर पसारने लगा है। 8 राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में इस खतरनाक वैरिएंट के 50 फीसदी मामले मिले हैं। इसे लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है और इसे रोकने के उपाय पर काम शुरू कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर डेल्टा प्लस वैरिएंट के…
मंगल ग्रह पर मिला सोच से भी ज्यादा पानी, वैज्ञानिकों को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, पानी की दर्जनों झीलों का पता लगा, जीवन की उम्मीद बढ़ी
नई दिल्ली। तीन साल पहले वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर पानी होने की पुष्टि कर दी थी। वैज्ञानिकों ने तीन साल पहले पुष्टि करते हुए कहा था कि मंगल ग्रह पर पानी की कई झीलें हो सलकी हैं, जिनमें संभव है कि अभी भी पानी हो और अब एक नए अध्ययन से पता चलता है कि लाल ग्रह की सतह के नीचे एक मील से भी कम दूरी में दर्जनों झीलों सहित पहले की तुलना में अधिक पानी हो सकता है। मंगल ग्रह पर पानी की दर्जनों झीलों के होने…
PAN को AADHAR से लिंक करने की अंतिम तारीख 3 महीने बढ़ी, कोविड के उपचार पर खर्च और मौत पर मिली अनुग्रह राशि को कर से छूट
नई दिल्ली। कोविड महामारी के बीच सरकार ने शुक्रवार को करदाताओं को बड़ी राहत देने की घोषणा की। इसके तहत कर्मचारियों को कोविड-19 इलाज के लिये नियोक्ता या अन्य किसी से मिलने वाली राशि पर कर छूट देने का फैसला किया गया है। साथ ही कोविड संक्रमण के कारण कर्मचारी के निधन पर नियोक्ता या अन्य किसी से उसके परिवार को मिलने वाली अनुग्रह राशि को भी कर से छूट दी जायेगी। इसके अलावा कई मामलों में आयकर अनुपालन की समयसीमा बढ़ायी गयी है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में…
वैक्सीनेशन अभियान को मिला भारतीय सेना का साथ, LoC से सटे गांव में लगाई जा रही वैक्सीन
जम्मू। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में वैक्सीन ही अहम हथियार है और अब वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से चलाने के लिए सेना भी मदद में जुट गई है। ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों में भारतीय सेना की मदद से वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। भारतीय सेना के जवानों ने लोगों को घर-घर जाकर जागरुक किया। जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती गांवों में भारतीय सेना की मदद से वैक्सीनेशन अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा रही है। लोगों…
आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, 9 राज्यों में पेट्रोल हुआ 100 के पार, आप भी SMS भेज कर जान सकते है कीमत
न्यूज़ डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर से बढ़ा दी हैं, बता दें कि कीमतों की इस बढ़ोत्तरी के बाद कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जहां आज डीजल की कीमत में अधिकतम 35 पैसे तक बढ़ोत्तरी की गई है तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 35 पैसे तक बढ़ी है। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा सहित देश के नौ राज्यों में पेट्रोल शतक लगा चुका है। The price of petrol &…
भारत नहीं, UAE में खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप, यहां जानिए शेड्यूल
खेल डेस्क। T-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत के बजाय अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा। शुरुआती कुछ मैच ओमान में खेले जाएंगे। ऐसे में जबकि निलंबित 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL ) के शेष मैच 15 अक्टूबर को समाप्त हो रहे हैं, T-20 विश्व कप दो दिन बाद आठ टीमों -बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंडस, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी के साथ शुरू होगा। इनमें से चार टीमें सुपर-4 में जगह…
डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, 8 राज्यों को पत्र लिख, दिए खास निर्देश
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एक्शन मोड में है। देश में अब तक डेल्टा प्लस वेरिएंट के 12 राज्यों से 51 मामले सामने आए हैं। डेल्टा प्लस वेरिएंट के खतरनाक संभावनाओं को देखते हुए केंद्र की सरकार ने 8 राज्यों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार ने पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा,जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु को पत्र लिख कर डेल्टा प्लस वेरिएंट को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने को कहा है। केंद्र सरकार ने कहा है…
राजनेता से ‘कथावाचक’ बने बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, कथा के दौरान बताते है IPC की धाराएं
पटना। बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल, राजनेता बने पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय अब कथावाचक के अवतार में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पूर्व DGP का एक पोस्टर भी तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वो कथावाचक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उस बैनर में जहां एक तरफ राधा कृष्ण की तस्वीर लगाई गई है, तो वहीं दूसरी तरफ गुप्तेश्वर पांडेय की तस्वीर लगी है। साथ ही बैनर में यह भी बताया गया है कि इस कथा का प्रसारण…