नई दिल्ली। तय सीमा के बाद एटीएम ट्रांजेक्शन के लिए अब लोगों को अपनी जेबें और ढीली करनी पड़ेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को मुफ्त मासिक सीमा से ज्यादा बार एटीएम से लेन-देन करने वाले ग्राहकों से ज्यादा शुल्क लेने की इजाजत दे दी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को अनुमति दी है कि वे एक जनवरी 2022 से एटीएम से मुफ्त ट्रांजेक्शन की सीमा से अधिक नकद निकासी पर शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 21 रुपये प्रति लेन-देन कर सकते हैं। ग्राहक अपने स्वयं के…
महीना: जून 2021
कोरोना: फिर से वेंटिलेटर पर CRPF कमांडेंट चेतन चीता, पत्नी बोलीं- दुआओं की जरूरत
नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडेंट और कीर्ति चक्र से सम्मानित चेतन चीता हरियाणा के एम्स झज्जर में आईसीयू वार्ड में एडमिट हैं। वह कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। हालांकि पिछले हफ्ते सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन कुमार चीता की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन फिर भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। नौ दिनों के बाद, जब 45 वर्षीय कमांडेंट चेतन को बुधवार (09 जून) को वेंटिलेटर से हटा दिया गया तो थोड़ी राहत मिली। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत और शरीर में सुधार हुआ था।…
सोनू सूद से मिलने नंगे पांव ही हैदराबाद से मुंबई पहुंचा फैन, एक्टर ने कहा- ऐसे परेशानी उठाने की जरूरत नहीं
न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी में एक्टर सोनू सूद ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने की वजह से खबरों में छाए हुए हैं। हर दिन एक्टर को लेकर कोई न कोई वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। इसके इतर सोनू सूद खुद भी अपने सोशल अकाउंट से कुछ न कुछ शेयर करते हैं। अपने पोस्ट में सोनू कभी अपने फैंस का धन्यवाद करते दिखते हैं तो कभी ट्रोल करने वालों को लताड़ लगाने के साथ ही साथ लोगों से जरुरतमंदों की मदद करने की अपील करते रहते…
जंगल से निकला हाथी, लगी थी भूख तो बाइक पर टंगे हेलमेट को ही खा गया, Viral Video
न्यूज़ डेस्क। हाथी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर लोग शेयर करते हैं। पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने धूम मचा दी है। इस वीडियो में जंगली हाथी, हेलमट खाता दिख रहा है। शायद आपको यकीन न हो रहा हो, पर वीडियो में तो यही दिख रहा है। Digest this: #Elephant from adjoining Amchang forest gobbles up a helmet in #Guwahati's Satgaon area. Wonder how it tasted! pic.twitter.com/VLQOzgzoLJ — Rahul Karmakar (@rahconteur) June 10, 2021 वीडियो गुवाहाटी का है। यहां जंगल से हाथी रोड पर निकल आया। इस…
‘आबादी कंट्रोल करें, जमीन कब्जाने की इजाजत नहीं’: 30 दिन पूरे होने पर अल्पसंख्यकों को CM सरमा की नसीहत
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गरीबी कम करने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय से आबादी कंट्रोल करने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार मंदिर, सतरा और वन भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने देगी। बतौर मुख्यमंत्री 30 दिन पूरे होने पर गुरुवार (10 जून 2021) को उन्होंने यह बात कही। सरमा ने अल्पसंख्यक समुदाय से अपील करते हुए कहा कि वे जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन की नीति अपनाएँ। उन्होंने कहा कि गरीबी का मुख्य कारण लगातार आबादी बढ़ना है। लिहाजा समुदाय के…
कोरोना के बाद डायबिटीज और किडनी में सूजन बढ़ा रहे लोगों की टेंशन, इन बातों का रखें ख्याल
नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण से मुक्त लोगों में डायबिटीज व किडनी में सूजन की परेशानी बढ़ रही है। अस्पतालों व विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में कोरोना संक्रमित होने वाले लगभग एक तिहाई यानी 30 से 35 प्रतिशत मरीजों में शुगर का प्रकोप बढ़ा है। यही नहीं लगभग 15 प्रतिशत लोगों में किडनी व मूत्र संबंधी विकार बढ़ा है। चिकित्सकों की मानें तो कोरोना के कारण नए शुगर मरीजों की संख्या पिछले दो महीने में काफी बढ़ी है। आईजीआईएमएस के इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के…
कोविड-19 : अब भी पहले जैसा कातिल कोरोना, नए केस 1 लाख से कम, पर मौतें 3400 से ज्यादा, जानें- क्या हैं आंकड़ा
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के केसों में लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मौतों के आंकड़े डर बढ़ाने वाले हैं। बीते एक दिन में 91,702 नए केस मिले हैं, जबकि इसी अवधि में 3,403 मौतें हुई हैं। भले ही कोरोना के नए केस बीते 4 दिनों से 1 लाख से कम पर बने हुए हैं, लेकिन मौतों का यह आंकड़ा चिंताजनक है। उल्लेखनीय है कि जब कोरोना के नए केसों की संख्या तीन लाख के करीब थी, तब भी मौतों का आंकड़ा यही थी। इससे पता चलता…
कोविड-19 से लड़ने के भारत सरकार के उपायों का IMF ने स्वागत किया
वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बृहस्पतिवार को भारत सरकार की हालिया घोषणा का स्वागत किया जिसमें कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण और आवश्यक दवाओं का उत्पादन तेज करने की बात कही गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को घोषणा की थी कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार 21 जून से राज्यों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त में मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा था कि आगामी दिनों में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए देश में टीके की आपूर्ति बढ़ाई…
मौसम अपडेट: मुंबई को भिगोने के बाद 48 घंटे में मानसून यंहा देगा दस्तक, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मानसून ने इस वक्त मुंबई को पूरी तरह से तरबतर कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून बड़ी ही तेज गति से आगे बढ़ रहा है और अगर इसी स्पीड से वो आगे बढ़ता रहा तो वो अगले 2-3 दिनों में ये तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में पहुंच सकता है। हालांकि इसकी आहट से ही इन राज्यों में इस वक्त प्री-मानसून बारिश…
कांग्रेस में लगातार उपेक्षा से युवा नेताओं में बेचैनी बढ़ी, पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी, भाजपा में दिख रहा सियासी भविष्य
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस में सियासी घमासान मचा हुआ है। पार्टी के अंदर युवा नेता घुटन और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि पार्टी उनकी योग्यता और क्षमता के मुताबिक भूमिका नहीं दे रही है। इसलिए अब अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि हिमंता बिस्वा शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद जितिन प्रसाद ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया। राहुल गांधी के बेहद करीबियों में शुमार किए जाने वाले चार युवा नेताओं में से दो अब बीजेपी में शामिल हो चुके…
