अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ जड़ने वाले देबाशीष आचार्या की मौत, परिवार ने हत्या करार दिया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 2015 में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को जिस शख्स ने थप्पड़ जड़े थे, उसकी मौत हो गई है। अभिषेक बनर्जी को कभी थप्पड़ जड़ने वाले भाजपा नेता देबाशीष आचार्य की गुरुवार को रहस्यमय ढंग से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने इसे हत्या करार दिया है। गुरुवार तड़के देवाशीष आचार्य को गंभीर रूप से घायल हालत में मिदनापुर…

‘चोली के पीछे’ गाने में नीना गुप्ता को पहना पड़ा था ‘पैडेड ब्रा’, डायरेक्टर सुभाष घई ने रखी थी ये डिमांड

मनोरंजन डेस्क। फिल्म ‘बधाई हो’ की एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ को लेकर सुर्खियों में हैं और हर उनकी किताब से जड़े हुए किस्से हर दिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मां बनने से लेकर शादी तक के सफर के राज नीना ने इसमें खोले हैं। ऐसे में अब ऑटोबायोग्राफी में नीना ने डायरेक्टर सुभाष घई से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया है, जिसमें उन्हें बेहद शर्मिंदगी महसूस हुई थी। नीना गुप्ता के मुताबिक, उन्होंने जब चोली के पीछे गाने को…

3 चीनी अंतरिक्षयात्रियों ने गाड़ा कामयाबी का झंडा, स्पेस स्टेशन में पहली बार हुए दाखिल, देखें वीडियो

बीजिंग। विश्व में अमेरिका के वर्चस्व को खत्म करने की दिशा में चीन काफी तेजी से काम कर रहा है। खासकर स्पेस टेक्नोलॉजी में चीन लगातार कामयाबी के शिखर पर चढ़ रहा है। अब तक अंतरिक्ष में सिर्फ अमेरिका के नासा का ही स्पेस स्टेशन था, लेकिन चीन अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन के निर्माण कार्य में तेजी से जुटा हुआ है। इसी कड़ी में चीन ने अपने तीन अंतरिक्षयात्रियों को अपने निर्माणाधीन स्पेस स्टेशन में भेजा है और चीन के अंतरिक्षयात्री पहली ही कोशिश में अपने स्पेस स्टेशन में कदम…

बुजुर्ग पिटाई मामला: ट्विटर इंडिया के MD को पुलिस का नोटिस, कहा- 7 दिन के अंदर थाने में हाजिर हों

नई दिल्ली। गाजियाबाद में बुजुर्ग की पिटाई और दाढ़ी काटने के मामले में ट्विटर पर एक्शन का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर को लीगल नोटिस भेजा है और 7 दिनों के भीतर पुलिस स्टेशन आकर बयान दर्ज कराने को कहा है। ट्विटर पर आरोप है कि बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल होने से समाज में गलत संदेश गया और ट्विटर ने इसे लेकर कोई एक्शन नहीं लिया और इसे वायरल होने दिया। जानकारी के मुताबिक, लोनी में बुजुर्ग की दाढ़ी…

‘गर्लफ्रेंड बन जाओ, वरना झूठा मुकदमा कर के बदनाम कर दूँगा’, युवती की शिकायत के बाद दरोगा लाइन हाजिर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगाए। इसके बाद सुल्तानपुर पुलिस ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। इस घटना में परोक्ष भूमिका निभाने वाले आरक्षी आमिर सोहेल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर को इस मामले की जाँच सौंपी गई है। इस घटना के बाद लोगों ने #Arrest_SI_Vikash_Kumar भी ट्रेंड कराया। उक्त महिला ने मई 31, 2021 को ही दरोगा पर अश्लील…

गृह मंत्रालय ने साइबर धोखाधड़ी से नुकसान को रोकने के लिए शुरू की हेल्पलाइन

नई दिल्ली। सुरक्षित डिजिटल भुगतान इको-सिस्टम प्रदान करने के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर धोखाधड़ी के कारण होने वाले वित्तीय नुकसान को रोकने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 155260 और रिपोर्टिग प्लेटफॉर्म का संचालन शुरू किया है। रिपोर्टिग प्लेटफॉर्म, साइबर धोखाधड़ी में नुकसान उठाने वाले व्यक्तियों को ऐसे मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक तंत्र की सुविधा देता है, ताकि उनकी गाढ़ी कमाई की हानि को रोका जा सके। हेल्पलाइन को एक अप्रैल, 2021 को…

सेना के जवानों से मिलने कश्मीर पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, फौजियों के साथ किया भांगड़ा…स्कूल को दिए 1 करोड़

श्रीनगर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों कश्मीर में हैं और वहां पर सेना के जवानों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि अक्षय ना केवल एक सच्चे देश भक्त हैं बल्कि वो सेना के लिए भी खास जज्बा रखते हैं। ऐसे में अक्षय कुमार भारतीय सेना के जवानों से मिले और उनके साथ भांगड़ा भी किया और साथ ही वहां के एक स्कूल के लिए जमकर दान किया ताकि वहां के बच्चों को शिक्षा मिल सके। अक्षय कश्मीर पहुंचे, इस दौरान वो उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा…

कोविड- वैक्सीन: भारत में सितंबर तक उपलब्ध हो सकती है सीरम इंस्टीट्यूट की दूसरी कोरोना वैक्सीन COVOVAX

नई दिल्ली। कोविशील्ड वैक्सीन की निर्माता कंपनी पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) सितंबर तक देश में अपनी दूसरी कोविड-19 वैक्सीन तैयार करने की योजना बना रही है। नया टीका कोवोवैक्स (COVOVAX) के ब्रांड नाम के तहत लॉन्च किया जाएगा, जिसे सीरम नोवोवैक्स के साथ साझेदारी में बना रहा है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को कोवोवैक्स उत्पादन के लिए प्रमुख कच्चे माल की पहली खेप पहले ही मिल चुकी है। ज्ञात हो कि Covovax के लिए क्लिनिकल ट्रायल इस साल की शुरुआत में मार्च…

CBSE Result : 12वीं रिजल्ट फार्मूला, व्यापक परामर्श के बाद अपनाई गई यह नीति : शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई की नीति एवं प्रक्रिया को संस्तुति प्रदान करने हेतु सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया। निशंक ने कहा कि सीबीएसई द्वारा सभी हितधारकों से व्यापक परामर्श के बाद यह नीति अपनाई गई है, जो विद्यार्थियों के हित में है। अंतिम परिणाम की गणना करते समय, कक्षा 10 के 3 सबसे अच्छे थ्योरी विषयों के अंकों का औसत, कक्षा 11 की थ्योरी के 30 फीसदी का वेटेज व कक्षा 12वीं की…

मध्य प्रदेश: अनलॉक होते ही उमड़ने लगी भीड़, CM शिवराज बोले- कोरोना किल अभियान जारी रहेगा, नियमों का पालन करें

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण मध्य प्रदेश में पूरी तरह से नियंत्रण में है। पॉजिटिविटी दर घटकर 0.1% रह गई। कल प्रदेश में 73,000 से अधिक टेस्ट किए गए और कोविड मामले सिर्फ़ 145 आए। रिकवरी दर बढ़कर 98.52% हो गई है। लगभग सभी जिलों में केस की संख्या कम हो गई है। 20 जिलों में कोई नया मामला नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि केवल इंदौर और भोपाल…