अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले मुख्यमंत्री चौहान, योग करते रहिए और वैक्सीन जरूर लगवाइए

भोपाल। योग दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से वैक्सीन लगावाने की अपील की। बता दें कि मध्य प्रदेश में सोमवार से महावैक्शीनेशन अभियान की शुरुआत हुई है। इसके लिए 7000 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि योग करते रहिए और वैक्सीन भी अवश्य लगवाइए क्योंकि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि सभी विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लें तो कोविड संक्रमण नहीं होगा और यदि हुआ भी…

‘मैं कोई शोपीस नहीं जिसका इस्तेमाल चुनाव जीतने में किया जा सके’: नवजोत सिंह सिद्धू

चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पंजाब सरकार और कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह कोई ‘शोपीस’ नहीं जिसका इस्तेमाल चुनाव जीतने में किया जा सके और ना ही वह कांग्रेस में किसी पद के पीछे भाग रहे हैं। मालूम हो कि अलगे साल पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में जितिन प्रसाद के झटका देने के बाद अब पंजाब में नवजोत सिंह…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021: दुनिया को आज भारत ने दिया M-Yoga App का तोहफा, कई भाषाओं में होगा उपलब्ध: पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। शरीर को निरोग रखने में योग का महत्वपूर्ण योगदान है और ये भारत ने ही पूरी दुनिया को बताया है। योग रखे निरोग का संदेश आज पूरी दुनिया जानती है। आज की तारीख भी खास है, आज यानि 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून की इस तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में भारत के साथ ही विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। आज से छह वर्ष पहले योग को महत्वपूर्ण मानते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 3000 से अधिक लोगों ने लिया भाग, देखें तस्वीरें

न्यूयॉर्क। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत के महावाणिज्य दूतावास, न्यूयॉर्क की तरफ से टाइम्स स्क्वायर में अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह की मेजबानी करने के लिए टाइम्स स्क्वायर एलायंस के साथ भागीदारी की। इस कार्यक्रम में 3,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। देखें तस्वीरें: 

प्रधानमंत्री कल 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी 21 जून को प्रधानमंत्री मोदी एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘कल्याण के लिए योग’ ‘Yoga for wellness’ रखी गई है। पीएम मोदी सुबह 6.30 बजे इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। आयुष मंत्रालय, जो कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) के लिए नोडल मंत्रालय है, ने एक बयान में कहा है कि COVID-19 महामारी और सामूहिक गतिविधियों पर परिणामी प्रतिबंधों के मद्देनजर, दिन का प्रमुख कार्यक्रम एक टेलीविजन पर होगा। मंत्रालय…

सभी कोरोना से होने वाली मौतों को कोविड-19 प्रमाणित किया जाएगा, दोषी डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: SC से केंद्र

नई दिल्ली। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किए एक हलफनामे में कहा है कि सभी कोरोनो वायरस मौतें, चाहे वे कहीं भी हुई हो, को कोविड की मौत के रूप में प्रमाणित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि कोरोना से हुई मौतों के मामले में मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कम से कम 6 राज्यों में मृत्यु के आंकड़ों में भारी विसंगति हुई है। मीडिया में आईं खबरों के बाद सरकार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में शनिवार की देर रात 183 पन्नों का हलफनामा…

छत्तीसगढ़: 800 किलो गोबर की हो गई चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस; जांच शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोबर चोरी हो जाने का अनूठा मामला सामने आया है। घटना कोरबा जिले की है। इस संबंध में थाने में केस भी दर्ज कराया गया है और पुलिस इस मामले की पड़ताल करने में जुटी हुई है। रविवार को इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने यहां बताया है कि चोरी हुए 800 किलो गोबर की कीमत 1,600 रुपया है। धुरेना गांव के दीपका पुलिस थाना क्षेत्र में चोरी की यह घटना 8-9 जून की रात की है। इस मामले में इस मामले में 15 जून…

केरल के ईसाई परिवार को भारी पड़ा आयशा सुल्ताना की आलोचना करना, आ रहे धमकी भरे कॉल्स, दिव्यांग बच्चे को भी नहीं छोड़ा

न्यूज़ डेस्क। केरल के एक परिवार ने आरोप लगाया है कि लक्षद्वीप की फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना की आलोचना करने के लिए उनका पीछा किया जा रहा है और उन पर साइबर अटैक हुआ है। ज्ञात हो कि आयशा सुल्ताना लक्षद्वीप में लाए गए सुधार कानूनों से खासी नाराज हैं और उन्होंने इसके खिलाफ कई बयान भी दिए। केरल के परिवार ने बताया कि उन्हें कॉल कर के धमकियाँ दी जा रही हैं और प्रताड़ित किया जा रहा है। आयशा सुल्ताना ने लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल खोड़ा पटेल के लिए…

IT मंत्री रविशंकर ने सोशल मीडिया कंपनियों से कहा- बोलने की आजादी, लोकतंत्र पर भारत को भाषण न दें

पुणे। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को सोशल मीडिया मंचों से कहा कि वे “बोलने की आजादी” और “लोकतंत्र” पर भारत को भाषण न दें और दोहराया कि अगर “लाभ कमाने वाली ये कंपनियां” भारत में कमाई करना चाहती हैं तो उन्हें “भारत के संविधान और भारतीय कानूनों” का पालन करना होगा। सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा सिम्बायोसिस स्वर्ण जयंती व्याख्यान श्रृंखला के तहत आयोजित ‘सोशल मीडिया एवं सामाजिक सुरक्षा तथा अपराध न्याय प्रणाली सुधार : एक अधूरा एजेंडा’ विषय पर व्याख्यान देते हुए मंत्री ने कहा कि…

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर राहुल ने फिर कसा तंज, कहा-‘मोदी सरकार ने टैक्स वसूली में PhD कर ली’

नई दिल्ली। पिछले साल मोदी सरकार ने मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। उस वजह से आम आदमी के सामने तमाम मुश्किलें खड़ी हो गईं। धीरे-धीरे हालात पटरी पर आ रहे थे कि कोरोना की दूसरी लहर ने बची उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जनता को लग रहा था कि सरकार इस मुश्किल वक्त से निकलने में मदद करेगी, लेकिन उल्टा सरकार की ओर से टैक्स का बोझ लाद दिया गया। जिसको लेकर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला…