मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर जांच का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने मुंबई के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि वह उस शिकायत की जांच करें जिसमें महिला ने शिवसेना सांसद संजय राउत और अपने अलग हुए पति के इशारे पर कुछ पुरुषों द्वारा पीछा करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति एनजे जमादार की खंडपीठ ने मुंबई पुलिस कमिश्रन को 24 जून को अदालत में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।…
महीना: जून 2021
‘कई बच्चे गायब, आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल की आशंका’: VHP ने कहा- धर्मांतरण रोकने को बने केंद्रीय कानून
न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में इस्लामी धर्मांतरण के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने चिंता जताई है। संगठन ने कहा है कि इससे साफ हो गया है कि धर्मांतरण का जाल कितना गहरा, व्यापक, घिनौना और राष्ट्रव्यापी है। वीएचपी के संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने इस पर अंकुश लगाने के लिए केंद्रीय कानून बनाए जाने की वकालत की है। जैन ने मंगलवार (22 जून 2021) को कहा कि धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, “नियोगी कमीशन और…
गुजरात में नई ई-व्हीकल पॉलिसी का एलान, राज्य में आएगा पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का युग
न्यूज़ डेस्क। गुजरात सरकार ने अपनी नई ई-व्हीकल पॉलिसी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज, 22 जून को ‘गुजरात इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2021’ की घोषणा है। मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के ऑटोमोबाइल हब के रूप में प्रसिद्ध गुजरात अब आने वाले वर्षों में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन हब भी बनेगा। मुख्यमंत्री ने इस पॉलिसी के बारे में कहा कि इस पॉलिसी के माध्यम से ई-व्हीकल की नई टेक्नोलोजी को प्रोत्साहन मिलेगा और ई-व्हीकल के ड्राइविंग, बिक्री, लोन, सर्विसिंग और चार्जिंग…
एक दिन में टीकाकरण के टूटे सभी रिकॉर्ड, BJP शासित राज्यों में दी गई 70% डोज, तो 30% डोज में सिमटे विपक्ष शासित सभी राज्य
न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जून, 2021 को देश के सभी लोगों को मुफ्त टीके लगाने की नई टीकाकरण नीति को लागू कर दिया। इस नीति का व्यापक असर देखने को मिला। यह दिन टीकाकरण महाभियान के लिए ऐतिहासिक रहा, जब एक दिन में सबसे अधिक डोज देने का विश्व रिकॉर्ड कायम हो गया। सिर्फ एक दिन में 86.16 लाख से अधिक डोज दी गईं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है।…
टीकाकरण को लेकर निशाने पर केजरीवाल सरकार, टॉप ट्रेंड कर रहा है #KejriwalExposedOnVaccine
न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर #KejriwalExposedOnVaccine टॉप ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सवाल कर रहे हैं कि दिल्ली में करीब 11 लाख वैक्सीन खुराक होते हुए भी सिर्फ 76000 लोगों को टीका क्यों लगाया गया। लोग यह भी पूछ रहे हैं कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऑक्सीजन की तरह वैक्सीन का रोना क्यों रो रही है। वैक्सीन को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यूजर्स केजरीवाल सरकार को खरी-खोटी सुना रहे हैं।…
ट्विटर इंडिया पर कसा शिकंजा, यूपी पुलिस का MD को नया नोटिस, 24 जून को थाने में हाजिर होने का आदेश
न्यूज़ डेस्क। ट्विटर इंडिया पर यूपी पुलिस शिकंजा कसता जा रहा है। यूपी के गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग से मारपीट और अभद्रता के मामले में लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन ने ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ नया नोटिस जारी कर 24 जून को थाने में हाजिर होने का आदेश दिया है। पुलिस ने यह नोटिस इसी महीने एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई से जुड़े कई लोगों की ट्विटर पोस्ट के मामले में दिया है। पुलिस ने ट्विटर इंडिया के MD को भेजे नोटिस में कहा गया है कि…
लड़के की गर्लफ्रेंड ने मांगा iPhone, सोनू सूद ने ट्विटर पर दिया मजेदार जवाब
मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में जरूरतमंदों के मसीहा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भी मदद मांग रहे लोगों तक लगातार जरूरत की चीजें पहुंचाई हैं। वहीं, इन सबके बीच कई बार सोनू सूद को ऐसे रिक्वेस्ट आ जाती हैं कि एक्टर खुद अपनी हंसी रोक नहीं पाते… हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब एक लड़के ने सोनू सूद से इसलिए मदद मांगी क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड ने आईफोन की मांग कर दी। इस लड़की की अपील पर सोनू ने…
महिला कम कपड़े पहने तो…: शर्टलेस तस्वीर के साथ तस्लीमा नसरीन ने कसा पाक पीएम इमरान खान पर तंज
न्यूज़ डेस्क। महिलाओं के कम कपड़ों को रेप और यौन हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बुरी तरह घिर गए हैं। मशहूर लेखिका तस्मीमा नसरीन ने इमरान की शर्टलेस तस्वीर शेयर करते हुए तंज कसा है और उनकी बात को पलटते हुए लिखा है कि पुरुषों के भी कम कपड़ों का महिलाओं पर असर होता है। भारत में रह रहीं बांग्लादेशी मूल की तस्लीमा नसरीन ने इमरान खान के विवादित बयान को पलटते हुए लिखा, ”यदि कोई पुरुष बहुत कम कपड़े पहनता है तो इसका…
हिंदू से मुस्लिम बनाने वाले मौलानाओं पर लगेगा NSA, जब्त होगी संपत्ति, CM योगी का निर्देश- गिरोह की तह तक जाएँ
न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश की ATS ने धर्मांतरण का धंधा करने वाले दो मौलानाओं को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 1000 से भी अधिक हिन्दुओं को बरगला कर उनका इस्लामी मतांतरण करा चुके हैं। इनका गिरोह दिव्यांगों को अपना शिकार बनाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाँच एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वो इस पूरी साजिश की तह तक जाएँ। गिरफ्तार दोनों मौलानाओं के खिलाफ ‘राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA)’ लगेगा। साथ ही उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। जो भी लोग इस मामले में संलिप्त हैं, सीएम योगी…
मध्य प्रदेश ने तय लक्ष्य को किया पार, CM ने कहा धन्यवाद, एक दिन में रिकॉर्ड 16 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, रचा गया इतिहास
भोपाल। मध्य प्रदेश ने कोरोना संक्रमण को हराने के लिए महावैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाए जाने का था। जिसके तहत मध्य प्रदेश ने 21 जून को तय किए गए निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचा ही नहीं बल्कि उसे पार भी कर दिया। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में 21 जून को एक दिन में रिकॉर्ड 16 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन की रफ्तार तेज करने के लिए चलाए गए अभियान से हासिल…
