न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को ‘सिंगापुर वेरिएंट’ बताने पर अरविंद केजरीवाल के बयान से ऐसा बवाल मचा कि भारत सरकार को सिंगापुर के सामने सफाई देनी पड़ी। अरविंद केजरीवाल के बयान पर विवाद के बाद भारत सरकार की सफाई से सिंगापुर ने बुधवार को संतोष तो जाहिर किया, मगर उसने गलत सूचना के प्रसार को रोकने लिए बड़ा कदम उठाया है। सिंगापुर सरकार ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ में एंटी मिसइनफॉर्ममेशन कानून यानी प्रोटेक्शन फ्रॉम ऑनलाइन फॉल्सहुड एंड मैनिपुलेशन कानून (Protection from Online Falsehoods & Manipulation- POFMA)…
महीना: मई 2021
केंद्र सरकार ने 140 प्रतिशत खाद सब्सिडी बढ़ाई, 1200 रुपये में ही मिलेगी DAP की बोरी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को किसानों के हित में खाद सब्सिडी बढ़ाने का बड़ा फैसला किया। सरकार ने DAP पर 140 प्रतिशत सब्सिडी बढ़ाई है। बताया जा रहा है कि अब किसानों को डीएपी का एक बैग 2400 रुपये के बजाय अब 1200 रुपये में मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से किसानों को डीएपी पर 500 रुपये प्रति बोरी से बढ़कर अब 1200 रुपये प्रति बोरी की सब्सिडी मिलेगी। किसानों को डीएपी का एक बैग 2400 रुपये के बजाय अब 1200 रुपये में मिलेगा। सरकार इस सब्सिडी के…
अमेरिकी सांसद ने की राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील, भारत को जल्दी भेजी जाए 6 करोड़ वैक्सीन डोज
वाशिंगटन। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए दुनिया भर के कई देश मदद के लिए आगे आए हैं। अमेरिका इस महामारी के संकट में भारत की हर तरह से मदद कर रहा है। इसी क्रम में अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता रेव जेसी जैक्सन सीनियर और डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भारत की मदद के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील की है। अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और कार्यकर्ता रेव जेसी जैक्सन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील करते हुए कहा है कि भारत को कोरोना वैक्सीन…
केंद्र सरकार की Whatsapp को चेतावनी, कहा-नई प्राइवेसी पॉलिसी वापस लें, वरना करेंगे सख्त कार्रवाई
न्यूज़ डेस्क। वॉट्सएप (Whatsapp) की नई प्राइवेसी पॉलिसी(New Privacy Policy) को लेकर जारी विवाद अभी खत्म नहीं हो रहा है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने वॉट्सएप को नई पॉलिसी को वापस लेने की बात कही है और वापस नहीं लेने पर सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही है। ज्ञात हो कि वॉट्सएप ने 15 मई से अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी भारत समेत कई देशों में लागू कर दी है, इसको लेकर पांच महीने से विवाद चल रहा है। वॉट्सएप की नई प्राइवेट पॉलिसी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने…
तौकते के तबाही मचाने के बाद एक और चक्रवाती तूफान ‘Yaas’ के आने की आशंका, जानें कहाँ और कब
न्यूज़ डेस्क। भारत के पश्चिमी भाग में स्थित अरब सागर में उत्पन्न हुए चक्रवाती तूफान तौकते के बाद अब बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न हो रहा है। इसे लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस कम दबाव के क्षेत्र के तीव्र होकर Cyclone Yaas में परिवर्तित होकर आगामी 23 से 27 मई के बीच पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की आशंका है। यह दावा किया जा रहा है कि इस सुपर साइक्लोन के कारण भारत…
कोविड-19: यूपी में लोगों को 3 महीने का मुफ्त राशन, कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुँचाने के लिए सभी राशन कार्ड धारकों को 3 माह की अवधि तक राशन मुफ्त देने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में गुरुवार (मई 20, 2021) को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 3.30 करोड़ पात्र कार्ड धारकों में 3 महीने का मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा। योगी सरकार ने फैसला लिया है कि जिन पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बने हैं। अभियान चलाकर उनके भी राशन कार्ड…
गुजरात में चक्रवाती तूफान ताउते ने मचाई तबाही, तत्काल राहत के लिए पीएम मोदी ने दिए 1000 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गुजरात और दीव में तौकते तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात और दीव स्थित उना, जाफराबाद, महुआ में चक्रवात तौकते से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के बाद उन्होंने गुजरात और दीव में राहत और पुनर्वास के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा करने के लिए अहमदाबाद में एक बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात राज्य में तत्काल राहत गतिविधियों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की वित्तीय…
राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस बीमारी को घोषित किया महामारी, राज्य के अंदर हैं इसके 100 मरीज
जयपुर। कोरोना से रिकवर हो रहे मरीजों के अंदर म्यूकर माइकोसिस यानि कि ब्लैक फंगस नाम की बीमारी का कहर देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में इस बीमारी के केस सामने आ रहे हैं। बुधवार को तो राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया। आपको बता दें कि राजस्थान में ब्लैग फंगस के करीब 100 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में चल रहा है। इन मरीजों के लिए अलग से एक वॉर्ड बनाया गया है। राजस्थान के…
तरबूज काट थूकता, फिर बेचता था, मोहम्मद फरमान की करतूत CCTV में कैद, गिरफ्तार
लखनऊ। हाल के दिनों वीडियो सामने आए हैं, जिसमें भोजन पकाने या खाद्य पदार्थ बेचने वालों ने उसमें थूक कर ग्राहकों को खिलाया। इस तरह का ताज़ा मामला अब मुजफ्फरनगर से सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति काटी हुई तरबूज में थूक कर उसे बेच रहा था। ये घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी की है, जहाँ एक फल/सब्जी बेचने वाले ने ये करतूत की। आरोपित फरमान को पुलिस ने धर-दबोचने में कामयाबी पाई है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने जानकारी दी है कि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में…
महाराष्ट्र में डॉक्टरों पर हमले के 436 केस: उद्धव सरकार की लापरवाही पर बॉम्बे HC ने लगाई फटकार
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार (मई 19, 2021) को डॉक्टरों की सुरक्षा के मद्देनजर कोई कदम न उठाने पर महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि वह डॉक्टरों पर होने वाले हमलों को रोकने के संबंध में गभीर हैं। कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश दिपांकर दत्ता और जस्टिस जीएस कुलकर्णी की पीठ ने राज्य स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव द्वारा दायर हलफनामे का जिक्र करते हुए अपनी टिप्पणी की। इस हलफनामे को 13 मई को जारी एक आदेश के…
