कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल को बताया future king of democracy, यूजर्स ने बजा दी बैंड

न्यूज़ डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को चाटुकारिता की हद पार कर दी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सलमान खुर्शीद ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया कि यूजर्स ने उनकी बैंड बजा दी। सलमान खुर्शीद ने ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी को भविष्य के लोकतंत्र का राजा बता डाला। The once and future king of democracy. pic.twitter.com/UwpCabdgwm — Salman Khurshid (@salman7khurshid) May 21, 2021 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भविष्य के लोकतंत्र का…

प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को करेंगे मन की बात, कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार, 30 मई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हर माह आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं। प्रधानमंत्री का लोगों के साथ यह संवाद काफी लोकप्रिय है। इस रेडियो कार्यक्रम को तमाम…

यूजर्स के लिए झटका, अगले साल बंद हो जाएगा 26 साल पुराना Internet Explorer, जानिए क्यों?

तकनीकी डेस्क। एक समय था जब विंडो का डिफॉल्ट वेब ब्राउजर Internet Explorer हुआ करता था और यूजर्स के बीच यह काफी लोकप्रिय भी था। लेकिन फिर Microsoft Edge ने ​इसे रिप्लेस कर दिया और अब यूजर्स को जानकर अचंभा होगा कि कंपनी ने भी Internet Explorer को बंद करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि साल 2022 में Internet Explorer को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं आखिर कंपनी के इस फैसले के पीछे का कारण…. कंपनी का कहना है…

यौन शोषण मामला: तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल 8 साल बाद सभी आरोपों से बरी

पणजी। उत्तरी गोवा के मापुसा में जिला एवं सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को पत्रकार तरुण तेजपाल को 2013 के बलात्कार के एक मामले में बरी कर दिया। तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल पर 2013 में गोवा के एक लग्जरी होटल की लिफ्ट के अंदर एक महिला सहकर्मी का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था। आठ साल बाद उनके खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में जमानत पर छूटे तरुण तेजपाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था। अदालत को धन्यवाद देते हुए,…

देश में हर दिन होगी रिकॉर्ड कोविड जांच लेकिन ‘भरोसेमंद’ RT-PCR टेस्टिंग रह जाएगी सिर्फ 40 फीसदी

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सबसे ज्यादा विश्वसनीय आरटी-पीसीआर जांच को माना जाता है। आईसीएमआर ने कहा है कि जून महीने के खत्म होते-होते देश में कोरोना जांच की क्षमता को बढ़ाकर हर दिन 45 लाख तक करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, यह लक्ष्य आरटी-पीसीआर टेस्ट से नहीं बल्कि कम भरोसेमंद माने जाने वाले एंटीजन टेस्ट की संख्या को बढ़ाकर पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना थी कि देश में 70 फीसदी आरटी-पीसीआर जांच हो और 30 फीसदी रैपिड एंटीजन टेस्ट। हालांकि, इससे…

कोविड -19 : देसी टीके से दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, भारत बायोटेक हर साल बनाएगा 90 करोड़

नई दिल्ली। भारत में जारी टीके की कमी को दूर करने के लिए भारत बायोटेक ने कमर कस ली है। कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला के अनुसार, भारत बायोटेक ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह गुजरात में अपनी रेबीज वैक्सीन सुविधा में कोवैक्सिन की अतिरिक्त खुराक का निर्माण करेगी। अगले चार महीने में इसमें तेजी आने की उम्मीद है। इससे कोविड वैक्सीन क्षमता एक महीने में 1.7 करोड़ खुराक बढ़ जाएगी। हैदराबाद की कंपनी ने अपनी चिरोन बेहरिंग वैक्सीन सुविधा का उपयोग करने का निर्णय लिया…

कोरोना से रिकवर हुए व्‍यक्ति 3 महीने बाद लगवा सकते हैं वैक्‍सीन, IMA ने कहा 6 माह का इंतजार बढ़ा सकता है खतरा

नई दिल्ली। कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय कोरोना वैक्‍सीन है। देश भर में टीकाकरण अभियान चल रहा है। वहीं कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के लिए बार-बार सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्‍हें कितने महीने के अंदर कोरोना वैक्‍सीन लगवा लेना चाहिए? हालांकि केंद्र ने मंगलवार को इसको लेकर स्थिति स्‍पष्‍ठ कर दी है। केंद्र सरकार ने कहा कि कोरोना से ठीक होने के तीन महीने बाद कोरोनावायरस का टीका लगाया जा सकता है। इसके अलावा वैक्‍सीन की पहली डोज के बाद कोरोना पॉजिटिव हुए व्यक्ति को…

महाराष्ट्र :पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर, गढ़चिरौली के जंगल से मिले शव

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर जारी है। पुलिस की सी-60 यूनिट ने गढ़चिरौली के एटापल्ली के वन क्षेत्र में अभी तक 13 नक्सलियों को मार गिराया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने के हवाले से यह जानकारी दी है। गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली के वन क्षेत्र से शुक्रवार को कम से कम 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए, जहां महाराष्ट्र पुलिस की सी -60 इकाई और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गढ़चिरौली के पुलिस उप महानिरीक्षक…

इजराइल और हमास के बीच संघर्षविराम पर बनी सहमति, राष्ट्रपति जो बाइडन ने की प्रशंसा

वाशिंगटन। इजराइल और हमास के बीच बृहस्पतिवार को संघर्षविराम पर सहमति बनी, जिसके बाद 11 दिन तक चले निर्मम युद्ध पर विराम लग गया। इस 11 दिन के खूनी संघर्ष में गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई, इजराइल के अधिकांश हिस्सों में जीवन थम गया था और 200 से अधिक लोगों की जानें गईं। स्थानीय समयानुसार बुधवार देर रात दो बजे जैसे ही संघर्षविराम प्रभावी हुआ, गाजा की सड़कों पर जोशपूर्ण माहौल देखने को मिला। लोग घरों से बाहर आ गए, कुछ जोर-जोर से “अल्ला हू अकबर” बोलने…

सोनू सूद – कुमार विश्वास ने ‘आओ गांव बचाएं’ अभियान को दिया समर्थन

राय बरेली । हास्य कवि और व्यंग्यकार पंकज प्रसून द्वारा शुरू किए गए ‘आओ गांव बचाएं’ अभियान का समर्थन करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और कवि कुमार विश्वास आगे आए हैं। अभियान के तहत रायबरेली जिले के छह ग्राम पंचायत प्रखंडों के 30 गांवों के निवासियों को कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन सहायता के साथ साथ कोविड दवाएं, ऑक्सीमीटर, थमार्मीटर और राशन किट उपलब्ध कराई जाएंगी। पंकज प्रसून के मुताबिक, “मैंने सोनू सूद और कुमार विश्वास को अपने ट्वीट में ग्रामीण जनता के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की मांग…