कोरोना का ‘भारतीय स्वरूप’ बताने पर सख्त हुई मोदी सरकार, सोशल मीडिया मंचों से संबंधित सामग्री हटाने का निर्देश

न्यूज़ डेस्क। देश के कुछ मीडिया संस्थानों और राजनीतिक दलों द्वारा कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को भारत से जोड़ने के कारण सियासी घमासान मचा हुआ है। मोदी सरकार को बदनाम करने के चक्कर में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कोरोना वायरस को भारतीय वेरिएंट बताकर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। इसको लेकर मोदी सरकार ने सख्त रूख अख्तियार किया है। मोदी सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से कोरोना वायरस के भारतीय वेरिएंट के संदर्भ वाले सभी कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश…

‘इंडियन कोरोना’: कमलनाथ ने वायरस फैलाने वाले चीन की बजाय भारत को किया बदनाम, वीडियो वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का शुक्रवार (21 मई 2021) को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किसान आंदोलन के नाम पर क्षुद्र राजनीति करने और आग लगाने की सलाह देने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वहीं, एक दिन बाद यानी शनिवार को (22 मई 2021) उनका एक और विवादित वीडियो सामने आया है। नए वीडियो में कॉन्ग्रेस नेता दुनिया भर में कोरोना वायरस फैलाने वाले चीन की बजाय भारत को कोसते नजर आ रहे हैं। कमलनाथ ने क​हा, ”दुनिया भर में देश की पहचान इंडियन कोरोना से…

देशभर में 100 से अधिक कोविड टीकाकरण केंद्र करेगी स्थापित TCS

नई दिल्ली। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) देशभर में100 से अधिक कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित करेगी। साथ ही कंपनी अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को टीका लगाने के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधा प्रदाताओं के साथ समझौता भी करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी परामर्श कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने कई परिसरों में टीकाकरण अभियान शुरू भी कर दिया है और मई के तीसरे और चौथे सप्ताह के बीच बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। टीसीएस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अपने सहयोगियों और उनके परिजनों का टीकाकरण के…

खुशनुमा हुआ व्हाइट हाउस का माहौल, अधिकतर ने उतारे मास्क, गले मिलने का दौर शुरू

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस में माहौल एक बार फिर जीवंत हो उठा है जहां बिना मास्क लगाए हुए लोग सबसे बड़े कक्ष में हंसते-मुस्कुराते दिखे। यात्रा पर आए एक राष्ट्र प्रमुख का धूमधाम से औपचारिक समारोह में हाथ मिलाकर स्वागत करते हुए और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मेडल ऑफ ऑनर प्राप्त करने वाले 94 वर्षीय बुजुर्ग को खुशी से गले लगाते देखा गया। यह सब कुछ कोविड-19 टीके की बढ़ती उपलब्धता और मास्क एवं सामाजिक दूरी पर संघीय दिशा-निर्देश में हाल में दी गई रियायत के कारण बाइडन प्रशासन पेनसिल्वानिया एवेन्यू…

कोविड-19: देश में कोरोना संक्रमण दर घटकर 12.45 प्रतिशत हुई, 18 राज्यों में संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक: सरकार

नई दिल्ली। देशभर में जारी कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकार ने राहत भरी खबर दी है। सरकार की ओर से कहा गया है कि कोविड-19 की संक्रमण दर 10 मई को 24.83 प्रतिशत थी जो 22 मई को घटकर 12.45 प्रतिशत हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 20 दिनों से देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। 3 मई को देश में 17.13% सक्रिय मामले थे, अब यह 11.12% हो गया है। रिकवरी रेट भी 87.76% हो चुकी…

ट्विटर को केंद्र सरकार की लताड़: कहा-Manipulated Media का टैग हटाओ; टूलकिट असली या नकली, एजेंसियाँ तय करेंगी

नई दिल्ली। भारत सरकार ने ट्विटर को कांग्रेस टूलकिट से जुड़ी फोटो शेयर करने पर ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ टैग लगाने के लिए लताड़ लगाई है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ट्विटर से यह टैग हटाने के लिए कहा है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि टूलकिट सही है अथवा गलत, यह तय करना जाँच एजेंसियों का काम है न कि ट्विटर का। सूत्रों के अनुसार सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से ट्विटर की ग्लोबल टीम से संपर्क किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि ट्विटर द्वारा कांग्रेस…

कांग्रेस को टूलकिट कांड से बचाने के लिए आगे आया ट्विटर

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए जब से कांग्रेस पार्टी का टूलकिट कांड सामने आया है पार्टी अपनी इज्जत बचाने में जुटी गई। इसी बीच कांग्रेस को टूलकिट कांड से बचाने के लिए माइक्रोब्लॉग साइट ट्विटर आगे आया है। कांग्रेस को बचाने के लिए ट्विटर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को मैनिपुलेटेड बताया है। कांग्रेस और ट्विटर के बीच मिलीभगत जगजाहिर है। ऐसे में ट्विटर का सहारा मिलते ही कांग्रेस में जान आ गई है। संबित पात्रा के ट्वीट को…

शुक्रवार की नमाज के बाद हर घर-गाड़ी पर लहराओ फिलिस्तीनी झंडा, मौलाना यासीर को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने मौलाना यासीर अख्तर नाम के मौलवी के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। मौलवी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर समुदाय के लोगों से अपने घर की छतों पर और वाहनों पर फिलिस्तीन का झंडा फहराने की अपील की। मौलाना पर आईपीसी की धारा 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा, “हमारे संज्ञान में आया था कि सरायमीर क्षेत्र के उत्तरी चुरिहार कस्बे का निवासी यासीर ने अपने फेसबुक पेज ‘आजमगढ़…

राजस्थान में कांग्रेसी टूलकिट का हो रहा पालन, सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं की सिफारिश पर अस्पतालों में मिल रहे हैं वेड और वेंटिलेटर

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को बदनाम करने के लिए टूलकिट तैयार की थी, जिसका खुलासा होने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। इस टूलकिट में कहा गया है कि सिर्फ उन लोगों की मदद कीजिए जो इंडियन यूथ कांग्रेस के ट्विटर पेज को टैग कर रहे हों। टूलकिट में अस्पतालों में बेड और अन्य सुविधाओं की जमाखोरी की बात भी कही गई है। यह भी कहा गया है कि कुछ हॉस्पिटल में कुछ बेड ब्लॉक करके रखें और हमारे अनुरोध पर ही उसे रिलीज़ करें। टूलकिट…

वाराणसी: पीएम मोदी ने डॉक्टर्स से किया संवाद, ‘दवाओं की होम डिलीवरी’ पहल की प्रशंसा की, दिया मंत्र ‘जहां बीमार वहीं उपचार’

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी के डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स से संवाद किया। पीएम मोदी इस बातचीत के दौरान भावुक हो गए और उन्होंने कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा, ‘इस वायरस ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है। मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं काशी का एक सेवक होने के नाते हर एक काशीवासी का…