धृतराष्ट्र बन गई हैं ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी लेते हैं सारे फैसले, वायरल ऑडियो क्लिप से खुलासा

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में दो चरण के मतदान के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो क्लिप ने ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वायरल ऑडियो क्लिप से चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भतीजा प्रेम में अंधी हो चुकी है और धृतराष्ट्र बन चकी है। ममता कहने को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री है, क्योंकि सारे फैसले उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी लेते हैं। इसीलिए टीएमसी के नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं या जाने वाले हैं।…

RTI से बड़ा खुलासा : खुली AAP की पोल, 2015-19 के बीच दिल्ली में कोई भी नया अस्‍पताल, फ्लाईओवर नहीं बनवाया

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। केजरीवाल सरकार पर आरोप है कि उन्होंने 2015 से 2019 के बीच कई समस्‍याओं के बावजूद दिल्ली में कोई भी नया अस्‍पताल और फ्लाईओवर नहीं बनाया है। दिल्ली सरकार के विकास के चौतरफा झूठे दावों का खुलासा आरटीआई (RTI) में हुआ है। सत्ता में आने से पहले ‘आप’ ने दिल्ली की जनता से कई लोक लुभावन वायदे किए थे, जो अब तक धरातल पर नजर नहीं आए। वहीं, सीएम केजरीवाल ने…

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों के साथ मुठभेढ़ में 5 जवान शहीद, 10 से अधिक घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए हैं और 10 अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की संभावना है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने शनिवार को बताया कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए। इस घटना में लगभग 10 अन्य जवानों के घायल होने की भी…

कोविड-19: इस महीने पीक पर होगा कोरोना वायरस, फौरन लगाया जाए मिनी लॉकडाउन : AIIMS डायरेक्टर गुलेरिया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत में तेजी से बढ़ रही है। इसको देखते हुए वैज्ञानिकों ने मैथेमेटिकल मॉडल स्टडी के आधार पर कहा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर मिड अप्रैल तक अपने चरम यानी पीक पर होगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि मई के अंत तक कोविड-19 संक्रमण में गिरावट देखी जा सकती है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के मणींद्र अग्रवाल सहित अन्य वैज्ञानिकों ने रिसर्च के बाद कहा है कि चल रही कोरोना महामारी की लहर मिड अप्रैल में हर दिन…

रजनीकांत को साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, केंद्र ने किया नाम का ऐलान, जावड़ेकर ने की घोषणा

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा। यह घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। जावड़ेकर ने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में पोस्ट किया है साथ ही जूरी को धन्यवाद भी दिया। रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के सम्मान मिलेगा। अभिनेता @rajinikanth को दिया जाएगा 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार #DadasahebPhalke pic.twitter.com/RebiBPmlCG — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) April 1, 2021 प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर रजनीकांत की तस्वीर के साथ पोस्ट किया, यह बताते हुए खुशी हो…

जब रेखा ने इंडियन आइडल के मंच पर विशाल डडलानी के सिर पर बजा दिया तबला, और फिर….

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रेखा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं क्योंकि वो जल्‍द ही सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 में नजर आएंगी। इंडियन आइडल के शो में जज की सीट पर नजर आने वाले सिंगर विशाल डडलानी ने रेखा के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें रेखा विशाल डडलानी के लिए सिर पर तबला बजाते हुए नजर आ रही हैं और विशाल अपना टकला सिर बचाते हुए दिख रहे हैं। म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने जैसे ही ये फोटो शेयर की वैसे ही ये सोशल मीडिया…

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं अत्यावश्यक सेवाएं घोषित

भोपाल । मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालात काबू में रहे, इसके लिए स्वास्थ्य संबंधी सभी सेवाओं को 3 माह के लिए अत्यावयक सेवाएं घोषित कर दिया गया है। इसके चलते कोई भी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थान मरीज का इलाज करने से इनकार नहीं कर सकेगा। राज्य के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को तीन माह के लिये अत्यावश्यक सेवाओं के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसकी सूचना…

सरकार ने वापस लिया छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती का आदेश, पुरानी दर रहेगी लागू

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं (PPF, KVP, MIS, NSC, सुकन्या समृद्धि योजना आदि) के ब्याज दर में कटौती के ऐलान को वापस ले लिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। Interest rates of small savings schemes of GoI shall continue to be at the rates which existed in the last quarter of 2020-2021, ie, rates that prevailed as of March 2021. Orders issued by oversight shall be withdrawn. @FinMinIndia @PIB_India — Nirmala Sitharaman (Modi Ka Parivar) (@nsitharaman) April 1, 2021 एक…

कोरोना कहर के बीच फ्रांस ने 4 हफ्ते के लिए पूरे देश में लगाया लॉकडाउन, जानें क्या-क्या रहेंगे बंद

पेरिस। कोरोना वायरस ने एक बार फिर से दुनिया को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। फ्रांस में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने सरकार की नींद उड़ा दी है। यही वजह है कि बढ़ते संक्रमण के बीच फ्रांस में 4 सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया गया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कोरोना पर काबू पाने के लिए पूरे देश में चार हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया है। इस लॉकडाउन के आदेश के बाद अब सभी स्कूल कम से कम चार…

कोविड-19 वैक्सीन: फाइजर-बायोएनटेक कोविड वैक्स किशोरों के लिए 100 फीसदी प्रभावी

न्यूयॉर्क। फार्मास्युटिकल कंपनियों फाइजर और बायोएनटेक ने बुधवार को घोषणा की कि उनके कोविड-19 वैक्सीन बीएनटी 162बी2 चरण 3 के परीक्षण में 12 से 15 वर्ष की आयु के किशोरों में 100 प्रतिशत प्रभावकारिता और मजबूत एंटीबॉडी प्रतिक्रियाएं दिखाई हैं। चरण 3 नैदानिक परीक्षण के लिए अमेरिका में 12 से 15 वर्ष की आयु के 2,260 किशोरों को नामांकित किया गया। अल्बर्ट बोर्ला के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बोर्ला ने कहा, “हम युवा आबादी में इस्तेमाल करने के लिए अपने टीकाकरण का विस्तार करने का आग्रह करते हैं…