कोरोना वायरस से जितने लोग मरे उतने तो विश्व युद्ध में नहीं मरे थे: जो बाइडेन

वाशिंगटन। कोरोना वायरस ने पूरे विश्न में तबाही मचाई है, इस महामारी का सबसे ज्यादा असर अमेरिका पर पड़ा है, विश्व के सबसे ताकतवर देश को भी कोरोना ने पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था, यहां लोगों के पास बेड की कमी आ गई थी। वो दौर अमेरिका के लिए काफी भयानक था, अब उस खराब वक्त के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रतिक्रिया दी है। बाइडेन ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर पहली बार देश को संबोधित किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि एक साल पहले…

रोहिंग्या शरणार्थियों की तत्काल रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

नई दिल्ली। जम्मू में हिरासत में लिए गए रोहिंग्या शरणार्थियों को तत्काल रिहा करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में केंद्र सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया गया है कि वह अनौपचारिक शिविरों में रह रहे रोहिंग्याओं के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के मार्फत शरणार्थी पहचान पत्र जारी करे। रोहिंग्या शरणार्थी मोहम्मद सलीमुल्लाह ने वकील प्रशांत भूषण के माध्यम से दायर याचिका में जम्मू की उप जेल में बंद रोहिंग्या शरणार्थियों को निर्वासित करने के किसी भी आदेश…

बंगाल चुनाव : ‘राजनीतिक हिंसा’ के शिकार 129 बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे जेपी नड्डा और अमित शाह, परिजनों से करेंगे मुलाकात

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल के सियासी मैदन में सभी दल अंतिम रूप से अपनी-अपनी रणनीति को लागू करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बीजेपी ने अपने उन कार्यकर्ताओं के बलिदान को सम्मान देने का फैसला किया है, जिन्हें TMC की राजनीतिक हिंसा की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 मार्च को हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे। इस दौरान दोनों नेता कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकत करेंगे। बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक…

बंगाल चुनाव : फ्लॉप साबित हुई ममता की सियासी नौटंकी, चोट लगने से पहले का वीडियो हुआ वायरल

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सियासी नौटंकी के लिए जानी जाती है। फिर उन्होंने अपनी नौटंकी से राज्य की सियासत को गर्मा दिया है। लेकिन दीदी का यह सियासी दांव अब उनके लिए ही मुसीबत बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर चोट से ठीक पहले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे ममता के झूठ की पोल खुलती नजर आ रही है। वीडियो में ममता बनर्जी गाड़ी की सीट के बगल में खड़ी दिख रही है। उनके साथ उनके सुरक्षा कर्मी भी दिख रहे हैं। नंदीग्राम…

कोरोना वेक्सीन : एस्ट्राजेनेका के कोरोना टीके से खून के थक्के जमने की शिकायत, इन देशों ने इस्तेमाल पर लगाई रोक

कोपेनहेगन। डेनमार्क ने ब्रिटिश-स्वीडिश कंपनी एस्ट्रेजेनेका की ओर से विकसित कोविड-19 टीके के इस्तेमाल पर दो हफ्ते के लिए रोक लगा दी है। वहां की सरकार ने टीकाकरण के कुछ लाभार्थियों में खून के थक्के जमने (क्लॉटिंग) की शिकायत सामने आने के बाद यह कदम उठाया है। इनमें से एक लाभार्थी के क्लॉटिंग के चलते दम तोड़ने की भी खबर है। डेनमार्क के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यूरोपीय देशों में एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके से गंभीर साइडइफेक्ट उभरने की बात सामने आई है। ऑस्ट्रिया ने टीकाकरण के…

यूपी में सड़क किनारे बने सभी धार्मिक स्थल हटाए जाएंगे, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़कों, गलियों तथा फुटपाथ पर धार्मिक किस्म की कोई संरचना या निर्माण की अनुमति नहीं देने के निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि एक जनवरी 2011 और उसके बाद से इस तरह का कोई निर्माण कराया गया है तो उसे फौरन हटा दिया जाए। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों (राजमार्गों सहित), गलियों, फुटपाथों, सड़क के किनारों, लेन आदि पर धार्मिक प्रकृति की कोई संरचना निर्माण की अनुमति कतई न दी जाए। उन्होंने…

‘किसान’ सड़क, टेंट और ट्रॉली में, किसानों की बात करने वाले आंदोलनजीवी नेता 3 स्टार होटल में फरमा रहे आराम, लाखों के होटल बिलों के खुलासे से मचा हड़कंप

न्यूज़ डेस्क। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, किसान आंदोलन के पीछे का काला सच देश के सामने आता जा रहा है। सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर के तीनों नेशनल हाइवे को बीते 100 दिनों से ज्यादा समय से किसान बिल का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने घेरा हुआ है। 100 दिनों से ज्यादा समय से चल रहे इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाइवे पर ही या तो टेंट लगाकर या फिर ट्रॉलियों पर मोटी चादर चढ़ाकर अपने रहने का इंतजाम किया हुआ है। प्रदर्शनकारी कड़ाके की ठंड…

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन को लगाई गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, पीएम ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

न्यूज़ डेस्क। कोरोना के खिलाफ जंग में देशभर में टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में आज, 11 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां के कोरोना वैक्सीन लगवाने पर ट्वीट किया कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी मां को आज कोरोना की पहली डोज दे दी गई है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि ज्यादा से…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने लोगों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आज महाशिवरात्रि का पर्व है। पूरे भारत में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। देवी पार्वती और भगवान शिव के विवाह के पावन स्मरण स्वरूप मनाया जाने वाला यह उत्सव संपूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी हो।’ महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।…

लोकसभा में कृषि मामलों की स्थायी समिति ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की सराहना की

रायपुर(बीएनएस)। लोकसभा में कृषि मामलों की स्थायी समिति ने मंगलवार को सदन में प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की सराहना करते हुए केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि किसानों से मवेशियों के गोबर खरीद की ऐसी ही योजना पूरे देश के लिए शुरु की जानी चाहिए। पर्वतागौड़ा चंदनगौड़ा गद्दीगौडर की अध्यक्षता वाली लोकसभा की कृषि मामलों की स्थायी समिति ने केंद्र सरकार को दिए अपने सुझाव में कहा है कि किसानों से उनके मवेशियों का गोबर खरीदने से उनकी आय में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ…