सरकारी संपत्तियों के निजीकरण पर भड़के राहुल गांधी, बोले- ये सरकार बनाना नहीं, सिर्फ बेचना जानती है

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सरकारी सपंत्तियों के निजीकरण करने के फैसलों की कड़ी आलोचना की है। राहुल ने कहा है कि इससे आम लोगों को कुछ मिलने वाला नहीं है, कुछ कारोबारियों के फायदे के लिए ये किया जा रहा है। राहुल ने कहा है कि ये सरकार बनाना नहीं, बेचना जानती है। सोमवार को राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक खबर शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि सरकार चार हवाई अड्डों को बेचना चाहती है। इस खबर को…

कोरोना काल में भी अर्थव्यवस्था मजबूत: विदेशी मुद्रा भंडार मामले में रूस को पीछे छोड़ चौथे स्थान पर भारत

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से पटरी से उतर चुकी भारतीय अर्थव्यवस्था की गाड़ी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भारत की तरफ से लगातार अच्छी खबरें मिल रही हैं। हालांकि अभी भी कई तरह के सुधार की जरूरत है, जिसके लिए भारत सरकार प्रयासरत है। इस बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत देने वाली एक और खबर सामने आई है। दरअसल, भारत पूरी दुनिया में विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves/Forex Reserves) के क्षेत्र में चौथा सबसे बड़ा देश बन गया है। भारत ने…

सबसे ज्यादा वोट NOTA हैं तो रद्द हो चुनाव, याचिका पर केंद्र को SC का नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई के बाद केंद्र और ईसीआई को नोटिस जारी किया। याचिका में मांग की गई है कि यदि किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र में NOTA के पक्ष में अधिकतम वोट पड़े हैं तो चुनाव आयोग को चुनाव परिणाम को रद्द करने के लिए निर्देश देने चाहिए। याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेआई ने इस मांग पर सवाल भी उठाया। उन्होंने कहा कि अगर इस मांग को मान लिया जाता है तो ऐसी सीटों पर किसी का…

ऐसा क्या हुआ कि ऐन वक्त पर रूठ गई दुल्हन, सात फेरे लेने से किया इनकार, दूल्हे संग बाराती पहुंचा थाने

आगरा। आगरा के गांव रविवार रात एक बारात पहुंची। बैंड बाजों के साथ दूल्हे का घुड़चढ़ी कार्यक्रम हुआ। इसके बाद बारातियों का खाना-पीना होने के बाद शादी की रस्मों के बीच दुल्हन ने शादी करने से इनकार करते हुए सात फेरे लेने मना कर दिया। दूल्हे के परिजन और दर्जनों की संख्या में बारातियों ने थाने पहुंच कर पुलिस को लड़की वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगरा के विष्णुपुरा गांव की करिश्मा की शादी कानपुर नगर के जयप्रकाश से तय…

ग्रैमी अवॉर्ड्स में किसानों के समर्थन वाला मास्क लगाकर पहुंचीं भारतीय-कनाडाई यूट्यूबर लिली सिंह

लॉस ऐंजिलिस। भारतीय मूल की कनाडाई यूट्यूबर लिली सिंह ग्रैमी अवॉर्ड्स 2021 के दौरान भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में मास्क पहने दिखीं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें वह ग्रैमी के रेड कार्पेट पर हैं और उन्होंने काले रंग का सूट पहना है। इसके साथ ही लिली ने मास्क पहना है जिसपर ‘I Stand With Farmers’ लिखा है। ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन 14 मार्च को लॉस ऐंजिलिस में किया गया था। लिली ने ट्वीट किया, ‘मैं जानती हूं कि अवॉर्ड शो की तस्वीरों को सबसे…

महानायक अमिताभ बच्चन ने दूसरी आंख की सर्जरी कराई, ट्वीट कर डॉक्टर का किया धन्यवाद, कही यह बात

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने जानकारी दी है कि उनकी दूसरी आंख की सर्जरी सफल रही है और वह अब ठीक हो रहे हैं। उनकी एक आंख की सर्जरी इस महीने के शुरु में हुई थी। 78 वर्षीय अभिनेता ने इस सर्जरी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सर्जरी के बाद ठीक होने की गति ‘धीमी और मुश्किल’ है। बच्चन ने उस समय दूसरी आंख की भी सर्जरी होने का संकेत दिया था। अमिताभ बच्चन ने रविवार देर रात डॉक्टर हिमांशु मेहता को धन्यवाद दिया और कहा कि…

इंदौर में चाय पिलाने वाले को ‘Hot dog’ ने बनाया करोड़पति

इंदौर। जिंदगी में कब और किस तरह बदलाव आ जाए, यह कोई नहीं जानता, ऐसी ही कुछ कहानी इंदौर के विजय सिंह राठौड़ की है, जो कभी किसी चाय की दुकान में नौकर के तौर पर चाय पिलाकर मुश्किल से आठ रुपये महीना कमाया करते थे, मगर ‘हॉट डॉग’ ब्रांड ने उनकी जिंदगी में ऐसा बदलाव लाया कि आज वे करोड़पति हैं। जानी हॉट डॉग इंदौर में मिलने वाली डिश है। इस डिश ने 60 साल के विजय सिंह राठौड़ को दुनियाभर में मशहूर कर दिया है। 120 स्क्वायर फीट…

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ 2 दिन के हड़ताल पर कर्मचारी, केवल ATM करेंगे काम

नई दिल्ली। भारत सरकार के द्वारा दो बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को देशभर में बैंककर्मियों ने हड़ताल करने का ऐलान किया है। इन दो दिनों में बैंक बंद रहने से बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने की उम्मीद है। कर्मचारियों की इस तरह की हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में पैसा निकालने और जमा करने, चेक क्लीयरेंस और ऋण मंजूरी जैसी सेवाओं पर खासा असर पड़ेगा। हालांकि बैंकों के एटीएम हड़ताल के दौरान काम करते रहेंगे। ज्ञात हो कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) बैनर…

एंटीलिया केस: सचिन वाझे की गिरफ्तारी पर कंगना का बड़ा बयान, बोलीं-अगर ठीक से जांच हो गई तो गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार

मुंबई। अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सचिन वाझे केस में एक बार फिर शिवसेना पर निशाना साधते हुए सरकार की आलोचना की है। उन्होंने एंटिलिया मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि मामले की ठीक से जांच हो जाए तो महाराष्ट्र सरकार गिर जाएगी। कंगना ने लिखा, ‘इस पूरे प्रकरण के लिए शिवसेना जिम्मेदार है। उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी एसयूवी और धमकी का पत्र मिलने के मामले में कल NIA ने मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस…

वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद भी डॉक्टर हुईं कोरोना पॉजिटिव

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक डॉक्टर वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के 27 दिनों के बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला डॉक्टर सोलन शहर के क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मुक्ता रस्तोगी ने मीडिया को बताया कि वैक्सीन की दूसरी खुराक मिलने के 27 दिन बाद डॉक्टर में कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए। उन्हें 15 जनवरी को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी, जो जिले में सबसे पहले दी गई खुराक थी। रस्तोगी ने कहा कि उनके सैंपल…