न्यूज़ डेस्क। सोमवार (फरवरी 1, 2021) को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट प्रस्तुत किया और कोविड -19 महामारी की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़े बुरे प्रभाव के बाद इसे पुनर्जीवित करने के उपायों की घोषणा की। हालाँकि, जब सीतारमण बजट पेश कर रही थीं, इस दौरान लोगों की नजर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर पड़ी। राहुल गाँधी के उदासीन चेहरे और झपकती पलकों को देखकर साफ पता चल रहा था कि वो ‘बोर’ हो रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने उन्हें जबर्दस्ती…
महीना: फ़रवरी 2021
बजट 2021-22: बजट में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर विशेष ध्यान, कोरोना वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये का आवंटन
न्यूज़ डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में केन्द्रीय बजट 2021-22 पेश किया। अपना बजट भाषण शुरू करते हुए वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि आत्मनिर्भर भारत के 6 प्रमुख स्तंभों में स्वास्थ्य और देखभाल प्रमुख स्तंभ है। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य और देखभाल का क्षेत्र केन्द्र सरकार की विशेष प्राथमिकता में रहा है। इस लिए स्वास्थ्य बजट में जहां 137 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, वहीं वैश्विक कोरोना महामारी से लड़ने का संकल्प भी दिखाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा…
बजट 2021-22: आत्मनिर्भर भारत का विजन है यह बजट, इसके दिल में गाँव और किसान हैं: प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोद ने बजट 2021-22 की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इसके दिल में गांव है, हमारे किसान हैं। उन्होंने कहा कि यह कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत का विजन है। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश के हर कोने में विकास होगा। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2021 का बजट असाधारण परिस्थितियों के बीच पेश किया गया है। इसमें यथार्थ का एहसास भी और विकास का विश्वास भी है। कोरोना ने दुनिया में जो प्रभाव पैदा किया,…
बजट 2021-22: किसकी हुई चांदी, कौन रहा खाली हाथ, जानें मोदी सरकार के बजट के 10 बड़े ऐलान
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने आज यानी 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया। इस आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना टीका से लेकर सैनिक स्कूलों के खोले जाने का ऐलान किया। मगर मिडिल क्लास को इस बजट से कुछ खास नहीं मिला। टैक्सपेयर्स को उम्मीद थी की टैक्स सुधार की दिशा में सरकार कुछ कदम उठाएगी और टैक्स स्लैब में बदलाव होगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह छूट दे दी कि अब उन्हें…
भारत में ही होगा IPL 2021 का आयोजन, बन रही है ये योजना, इस दिन हो सकती है टूर्नामेंट की शुरुआत!
नई दिल्ली। भारत में पिछले साल कोरोना वायरस मामलों के लगातार बढ़ने की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग( IPL) का आयोजन मजबूरी में यूएई में किया गया था, लेकिन इस साल अब भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार होने के बाद इस बात की संभावना ज्यादा है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही होगा। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली भी इस बात को कह चुके हैं कि वो IPL 2021 का आयोजन हर हालत में भारत में ही करना चाहेंगे। इसी बीच, मीडिया रिपोर्ट में इस…
म्यांमार में तख्तापलट, सेना ने देश को 1 साल के लिए कंट्रोल में लिया, सबसे बड़ी नेता आंग सान सू को लिया हिरासत में
नेपीडॉ। भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में जिसका डर था वही हुआ है, सेना ने चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार का तख्तापलट करते हुए देश में एक साल के लिए सेना का शासन (Military Rule) लागू कर दिया है। म्यांमार मिलिट्री टीवी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में एक साल के लिए सेना का शासन लगाया जाता है। म्यांमार में मिलिट्री ने देश की सबसे बड़ी नेता और सत्ताधारी पार्टी की मुखिया आंग सान सू के साथ राष्ट्रपति को भी हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही…
