लुधियाना। यह तो काफी हद तक जाहिर हो चुका है कि खालिस्तानी अलगाववादी भारत में चल रहे किसान आंदोलन का फायदा उठाना चाहते हैं। इस बीच एक नई तस्वीर से सवाल उठ गया है कि क्या शनिवार को बुलाए गए चक्का जाम में भी खालिस्तानी तत्व घुसपैठ करने में कामयाब हो गए? निजी न्यूज एजेंसी ने लुधियाना की एक तस्वीर जारी की है जिसमें एक ट्रैक्टर पर लगे झंडे में जरनैल सिंह भिंडरावाले जैसी छवि दिख रही है। जून 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारा गया भिंडरावाले सिखों के…
महीना: फ़रवरी 2021
कलाकारों की मदद के लिए, AMMA बनाएगी क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक साथ काम करेंगे 150 कलाकार
तिरुवनंतपुरम। साल 2008 में रिलीज़ हुई मलयालम फ़िल्म ‘ट्वेंटी: 20’ (Twenty:20) को शायद ही किसी परिचय की आवश्यकता है। फिल्म की स्टार कास्ट की सबसे बड़ी संख्या थी और उस समय के सभी बॉक्स ऑफिस नंबरों से आगे निकल गई थी। अब दोबारा सुनने में आया है कि द एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट (AMMA) 150 कलाकारों के साथ एक फिल्म बनाने जा रही है। जिसका मकसद संगठन के लिए रकम इकट्ठा करना है। समान तारकीय कलाकारों वाली एक और फिल्म के बारे में चर्चा चल रही है। एसोसिएशन ऑफ…
बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ देशव्यापी चक्का जाम, दिल्ली की सरहद में नहीं आया कोई किसान
नई दिल्ली। पिछले दो महीने से अधिक समय से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर बैठे किसान आज देशव्यापी चक्का जाम किया था। कृषि कानूनों की वापसी की मांग पर अड़े किसान संगठनों ने दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश में सड़क जाम करने का ऐलान किया था। कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में 12-3 बजे तक चला चक्का जाम खत्म हो गया है। किसानों नेताओं ने चक्का जाम खत्म किए जाने का ऐलान किया। इस दौरान देश के कई हिस्सों में चक्का जाम का असर देखने को मिला।…
गुजरात HC डायमंड जुबली समारोह: हमारा जस्टिस सिस्टम ऐसा हो, जहां समय से न्याय की गारंटी हो : पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गुजरात हाईकोर्ट की डायमंड जुबली समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा जस्टिस सिस्टम ऐसा होना चाहिए, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भी सुलभ हो, जहां हर व्यक्ति के लिए समय से न्याय की गारंटी हो। सरकार भी इस दिशा में अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “न्यायपालिका के प्रति भरोसे ने सामान्य नागरिक के मन में एक आत्मविश्वास जगाया है। सच्चाई के…
प्रधानमंत्री मोदी की लोगों से अपील, बोले- कृषि मंत्री की राज्यसभा की यह स्पीच जरूर सुनें
नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 72वां दिन है। वहीं दूसरी ओर आज राज्यसभा में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सदन में कृषि कानून पर चर्चा के दौरान कानून पर सवालों के जवाब दिए। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर आज सदन में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा दिए गए भाषण को लिंक शेयर किया है। उन्होंने लोगों से इस स्पीच को सुनने की अपील की है। Agriculture Minister @nstomar's remarks on Motion of Thanks on the President's Address in Rajya Sabha. @AgriGoI https://t.co/pO6RQiSSL9…
आज रविवार को पीएम मोदी असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को चुनावी राज्यों असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और इन राज्यों में विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी असम में जहां दो अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे और राज्य के राजमार्गो व प्रमुख जिलों की सड़कों के उन्नयन वाले ‘‘असोम माला’’ योजना की शुरुआत करेंगे वहीं पश्चिम बंगाल के हल्दिया में अधोसंरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास रखेंगे। इस साल मार्च-अप्रैल में दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और पिछले…
भारत दुनिया का सबसे तेजी से 50 लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला पहला देश: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने केवल 21 दिनों में 50 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया है। देश में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद शुक्रवार शाम तक करीब 53 लाख लाभार्थियों को टीके की खुराक दी जा चुकी थी। वहीं, अमेरिका में 50 लाख लोगों को टीके की खुराक 24 दिन में जबकि ब्रिटेन में 43 और इजराइल में 45 दिनों में दी गई है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘देशव्यापी कोविड-19…
85 साल पुरानी 5 मंजिला इमारत ने टूटने से किया ‘इनकार’, खुद चलकर पहुंची 203 फीट दूर नई जगह पर
न्यूज़ डेस्क। शंघाई के नागरिकों ने अक्टूबर में शहर के पूर्वी जिले हुआंग्पू में चौंका देने वाला नजारा देखा, एक इमारत ‘पैदल’ चल रही थी। एक 85 साल पुराने प्राइमरी स्कूल को एक नई तकनीक का इस्तेमाल करके एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया. लोग एक चलती हुई इमारत को देखकर हैरान थे। ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने के शहर के ताजा प्रयासों के तहत इंजीनियरों ने प्रोजेक्ट के टेक्निकल सुपरवाइजर लैन वूजी ने बताया कि इंजीनियरों ने पांच मंजिला इमारत के नीचे करीब 200 मोबाइल सपोर्ट्स…
ट्रैक्टर रैली हिंसाः बीजेपी राज्य सभा सांसद का निशाना- लाल किला पर जो हुआ, वह देशद्रोह, आंसू बहा कर भाग नहीं सकते टिकैत
नई दिल्ली। ऐतिहासिक स्मारक लाल किले पर धार्मिक झंडा लगाए जाने को ‘‘राजद्रोह’’ करार देते हुए भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद आंसू बहाकर बच नहीं सकते। तीनों नये कृषि कानूनों का बचाव करते हुए अल्फोंस ने कहा कि इन कानूनों में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कभी ऐसे कानून लाने की मांग करने वाले आज इन कानूनों का विरोध…
दिल्ली को छोड़कर किसानों का देशव्यापी ‘चक्का जाम’, जानिए क्या है किसान संगठनों की योजना
नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 फरवरी को चक्का जाम का आह्वान किया है, हालांकि चक्का जाम को लेकर मोर्चा की तरफ से कुछ बातें साफ की गई हैं। “जिसमें पहला की दिल्ली की सीमा के अंदर कोई चक्का जाम प्रोग्राम नहीं होगा।” दरअसल मोर्चा के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में हो रहे विरोध स्थल पहले से ही चक्का जाम मोड में हैं। दिल्ली में प्रवेश करने के लिए सभी सड़कें खुली रहेंगी, सिवाय उनके,…
