पटना। अरुणाचल प्रदेश की घटनाक्रम के बाद नीतीश कुमार को लेकर बिहार की राजनीति में लगातार अटकलबाजी जारी है। इन्हीं अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कह दिया कि बिहार में कोई भी राजनीतिक संकट नहीं है। सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे सरकार के कामकाज करने का तरीका अलग रहा है। हम खुद हर पहलुओं को देखते हैं, उसके बाद जरूरत के मुताबिक उन योजनाओं को क्रियान्वित करने का काम करते हैं। नीतीश कुमार नए साल…
महीना: जनवरी 2021
दिसंबर में GST संग्रह रिकॉर्ड वृद्धि के साथ ₹1.15 लाख करोड़ रुपये के पार
नई दिल्ली। दिसंबर 2020 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) राजस्व 1.15 लाख करोड़ से अधिक रहा, जो अब तक सबसे अधिक है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि GST संग्रह दिसंबर में 1,15,174 करोड़ रुपये रहा है। कुल राजस्व में केंद्रीय जीएसटी का योगदान 21,365 करोड़ रुपये रहा। राज्य जीएसटी 27,804 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान एकीकृत जीएसटी 57,426 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 27,050 करोड़ रुपये सहित) रहा। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान उपकर (सेस) 8,579 करोड़ रुपये रहा, जिसमें माल के…
कोई हिंदू भारत विरोधी नहीं हो सकता, देशभक्ति उसका मूल चरित्र, गाँधी पर लिखी गई किताब का विमोचन कर बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने शुक्रवार (1 जनवरी 2021) को महात्मा गाँधी पर लिखी गई एक पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने देशभक्ति पर महात्मा गाँधी के विचारों का ज़िक्र करते हुए कहा कि देशभक्ति धर्म से पनपती है। अगर कोई हिन्दू है तो वह देशभक्त होगा ही। यह उसका मूलभूत स्वभाव और चरित्र होगा। भागवत ने यह भी कहा कि गाँधी जी मानते थे कि जो स्वधर्म को नहीं समझता है, वह स्वराज को भी नहीं समझ सकता है। JK बजाज और…
#Linewoman : बिजली के खंभे पर चढ़ सिरीशा ने दिखाया हुनर, तेलंगाना में पहली लाइन वूमेन बनकर रचा इतिहास
हैदराबाद। महिलाएं समय-समय पर साबित करती रही हैं कि वे दुनिया भर के सभी व्यवसायों में कदम रखते हुए पुरुषों से कम नहीं है। ऐसे ही तेलंगाना के सिद्दीपेट (Siddipet) जिले की एक 20 साल की युवती सिरीशा ने बिजली विभाग में ‘लाइन वूमेन’ (Linewoman) की नौकरी हासिल कर साबित कर दिखाया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। टीएसएसपीडीसीएल (तेलंगाना साउदर्न डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड) की ओर से आयोजित जूनियर लाइनमैन भर्ती परीक्षा को पास कर सिरीशा राज्य की पहली लाइन वूमेन (linewoman)बन गई हैं। सिरीशा सिद्दीपेट…
कोविड-19: लाल चीटियों की चटनी से होगा कोरोना का इलाज, आयुष मंत्रालय परखने में जुटा
भुवनेश्वर। उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के जनजातीय इलाकों में लाल चींटियों (Red Ants) की चटनी खाने की रवायत है। माना जाता है कि इस चटनी के खाने से सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस लेने की तकलीफ में राहत मिलती है। कुल मिलाकर कोरोना वायरस संक्रमण के जो लक्षण हैं, उन परेशानियों में ये चटनी कारगर है। जिसको लेकर आदिवासियों ने पुरजोर तरीके से चटनी को कोरना वायरस का इलाज बताया। इसके साथ ही कुछ अन्य दलीलें भी दी गई। जिसके मुताबिक इस चटनी के खाने से संक्रमितों को राहत मिली है।…
एक बार फिर भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, नए साल में जन्मे बच्चे के मामले में दुनिया भर में टॉप 10 में शामिल
नई दिल्ली। पूरी दुनिया नए साल 2021 का स्वागत अपने-अपने तरीके से कर रही है। किसी ने दोस्तों के साथ तो किसी ने परिवार के साथ जश्न मनाया। इन सब से अलग कई ऐसे परिवार रहे जिन्होंने नए साल पर घर में नए मेहमान का स्वागत किया। जी हां। पूरी दुनिया में साढ़े तीन लाख से ज्यादा बच्चों ने नए साल पर जन्म लिया। यूनीसेफ (UNICEF) ने एक आंकड़ा जारी करते हुए यह जानकारी दी। UNICEF ने साल के पहले दिन पैदा होने वाले बच्चों के आंकड़े जारी किए। आंकड़े…
TMC को लगा बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी के भाई समेत 15 पार्षद भाजपा में हुए शामिल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस सदस्यों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। अब शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में शुभेंदु अधिकारी की सभा में कांथी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और उनके भाई सौमेंदु अधिकारी समेत 15 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ममता सरकार में मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को आयोजित…
नए साल पर 6 राज्यों को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, लाइट हाउस प्रोजेक्ट की रखी नींव, बोले- पहले पैसे देने पर भी मकान नहीं मिलते थे
नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी शहरों में रहने वाले गरीब लोगों के लिए घर का तोहफा दिया। जिसके अंतर्गत पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 11 बजे छह राज्यों में ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ (LHP) का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आज मध्यम वर्ग के लिए घर बनाने के लिए देश को नई तकनीक मिल रही है। ये 6 लाइट हाउस प्रोजेक्ट देश को आवास निर्माण की दिशा में राह दिखाएंगे। पीएम ने कहा कि ये को ऑपरेटिव फेडरलिज्म की मिसाल है।…
बड़ी खबर: कोरोना की ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी
नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन देशवासियों को तोहफा मिला है। भारत सरकार की केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के विशेषज्ञों की कमेटी ने शुक्रवार को कोराना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। एक्सपर्ट पैनल से हरी झंडी मिलने के बाद वैक्सीन को अब ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के पास भेजा जाएगा। ऑक्सफोर्ड की इस वैक्सीन का प्रोडक्शन भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने किया है। एसआईआई दुनिया की सबसे बड़ी टीका निर्माता कंपनी है। ब्रिटेन की…
साल 2021 के पहले दिन कड़ाके की ठंड के साथ हुई नए साल की शुरुआत, कई राज्य शीतलहर की चपेट में, दिल्ली में तापमान पहुंचा 1.1 डिग्री, IMD ने दिया बारिश-ओले गिरने का अलर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में साल 2021 के पहले दिन की शुरुआत घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के बीच हुई है। शुक्रवार सुबह सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी पर दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोहरे के चलते दिल्ली के कई इलाकों जैसे- आईटीओ, राजघाट, मुंडका और डीएनडी फ्लाईओवर पर विजिबिलिटी भी काफी कम है, जिसकी वजह से वाहन चालकों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत में 3 जनवरी से 5 जनवरी…
