न्यूज़ डेस्क। अयोध्या से आए संतों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ऐलान किया कि वह ‘कोरोना वैक्सीन’ नहीं लगवाएंगे। अखिलेश ने कहा कि मैं अभी कोरोना वायरस के बीजेपी की वैक्सीन अभी नहीं लगवाऊंगा, क्योंकि मुझे बीजेपी पर भरोसा नहीं है। जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तब सबको फ्री वैक्सीन बंटेगी। हे प्रभु!! …इनका क्या हाल हो गया है ..अब vaccine भी इन्हें BJP की दिख रही है !! https://t.co/9fSWgLVOnJ — Sambit…
महीना: जनवरी 2021
पूरे देश में फ्री मिलेगी कोरोना वैक्सीन, टीके की अफवाह पर ध्यान ना दें, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दी देशवासियों को खुशखबरी
नई दिल्ली। ऐसे समय में जब भारत दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान को शुरू करने जा रहा है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि लोग टीके के बारे में किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) फ्री में मिलेगी। सिर्फ दिल्ली ही नहीं देश के हर हिस्से में फ्री वैक्सीन दी जाएगी। हर्षवर्धन ने एक सरकारी अस्पताल में ड्राई रन की समीक्षा के बाद संवाददाताओं से कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं…
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा सरगना जकीउर रहमान लखवी पाकिस्तान में गिरफ्तार
लाहौर। मुंबई हमले का सरगना और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी- उर- रहमान लखवी को पाकिस्तान में शनिवार को आतंकवादी गतिविधियों के लिये धन मुहैया कराने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। लखवी मुंबई हमला मामले में 2015 से ही जमानत पर था। उसे आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने गिरफ्तार किया। बहरहाल, सीटीडी ने उसकी गिरफ्तारी कहां से हुई, इस बारे में नहीं बताया है। इसने कहा, ‘‘सीटीडी पंजाब द्वारा खुफिया सूचना पर आधारित एक अभियान में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जकी-उर-रहमान लखवी…
BJP की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, हमारी सरकार आने पर सबको मुफ्त में लगेगा टीका- अखिलेश यादव, अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण को लेकर देशभर में आज वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। ड्राई रन के दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 116 जिलों में 259 स्थानों पर कोरोना वायरस की डमी वैक्सीन दी गई। इस बीच कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। दरअसल यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि वो कोरोना वायरस का टीका नहीं लगवाएंगे, क्योंकि उन्हें भाजपा की वैक्सीन…
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के पहले नेता जिनकी 6 साल से लोकप्रियता बरकरार : प्रकाश जावडेकर
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी दूर दृष्टि वाले नेता हैं। देश के विकास के लिए उनका एक निश्चित विजन है और उसके लिए वो कार्यक्रम बनाकर उसे सफल करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कई एजेंसियों के सर्वे के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के पहले ऐसे नेता हैं जिनकी पिछले छह साल से लोकप्रियता बरकरार है या लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने शनिवार को यहां बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, अमेरिका की प्रख्यात…
देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के बाद ‘कॉमेडियन’ मुनव्वर फारूकी की हुई पिटाई, मामला दर्ज, 5 कॉमेडियन गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क। हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करना वामपंथी और मुस्लिम कॉमेडियनों का फैशन बन चुका है। वे अक्सर अपने कार्यक्रम में हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक बनाकर लोगों को हंसाने की कोशिश करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोग भी उनका हौसला बढ़ाने से पीछे नहीं रहते हैं। लेकिन अब हिन्दू भी जागरूक हो चुके हैं। इसका नतीजा है कि गुजरात के कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया। दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कैफे में नए वर्ष के मौके पर…
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की हुई एंजियोप्लास्टी, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हल्के हार्ट अटैक के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल के डॉक्टर आफताब खान ने सौरव गांगुली की हेल्थ अपडेट को लेकर कहा कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और वह अब स्थिर हैं। डॉक्टर ने बताया कि उन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। वो इस समय पूरी तरह से होश में हैं। उनके दिल में दो ब्लॉकेज हैं…
जींद के SDM कार्यालय में कार्यरत महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर ने दी जान, 12 के खिलाफ केस दर्ज, शिकायत में SDM का भी नाम शामिल
जींद। हरियाणा के जींद जिले के उचाना नगर स्थित SDM कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत 35 वर्षीय एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला ने एक सुसाइड नोट और एक ऑडियो क्लिप छोड़ी है जिसमें उसने SDM कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ा है। उचाना पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के परिवार की शिकायत और मृतका…
भारत और ब्रिटेन के बीच 8 जनवरी से फिर शुरू होंगी उड़ानें : विमानन मंत्री पुरी
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच आठ जनवरी से हवाई यात्रा सेवाएं बहाल होने के बाद दोनों देशों के बीच प्रति सप्ताह सिर्फ 30 उड़ानों का परिचालन होगा। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यह व्यवस्था 23 जनवरी तक जारी रहेगी। पुरी ने कहा कि भारतीय और ब्रिटिश एयरलाइनें, उपरोक्त अवधि के दौरान सिर्फ दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से (ब्रिटेन के लिए) तथा (ब्रिटेन से भारत के) इन शहरों तक के लिए प्रति सप्ताह 15-15…
इंग्लैंड की वेब्ले स्कॉट के जवाब में कानपुर में लॉन्च हुई 32 बोर की नई रिवॉल्वर, जानें कीमत और खासियत..
कानपुर। इंग्लैंड की वेब्ले स्कॉट के जवाब में लघु शस्त्र निर्माणी (SAF) ने 32 बोर की नई रिवॉल्वर प्रहार को लांच किया है। इसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिजायन किया गया है। गुणवत्ता में भी ये दुनिया की किसी भी रिवॉल्वर को चुनौती देने में सक्षम है। इसकी कीमत 78 हजार रुपए है। 28 फीसदी GST अलग से लगेगा। कानपुर में SAF के महाप्रबंधक एके मौर्य ने प्रहार को पेश करते हुए बताया कि मार्क-1 से मार्क-4 लांच करने के बाद ये बिल्कुल नई रिवॉल्वर है, जो गुणवत्ता के मामले…
