ब्रिटेन के पीएम जॉनसन ने प्रधानमंत्री मोदी से किया फोन पर बात, नए कोविड स्ट्रेन के कारण जताई भारत आने में असमर्थता

न्यूज़ डेस्क। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की। पीएम जॉनसन ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया, लेकिन ब्रिटेन में फैल रहे कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कारण समारोह में शामिल होने में असमर्थता जताई। उन्होंने स्थिति ठीक होते ही जल्द भारत आने की उम्मीद जताई। प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि वह जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले और 2021 की पहली छमाही के दौरान भारत की यात्रा…

नई स्टडी का दावा-‘हवा में 2 घंटे से अधिक समय तब बना रहता है कोरोना वायरस, मास्क से ना बनाएं दूरी’, पब्लिक टॉयलेट यूज करें तो बरतें सावधानी

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस हवा में बना रहता है और ये पूरी तरह से समाप्त नहीं होता है इसलिए हर किसी को मास्क पहनना बहुत ज्यादा जरूरी है, ये दावा किया गया है CSIR-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मोलेक्युलर बायोलॉजी (Ccmb) और सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (इमटेक) चंडीगढ़ के शोध में। रिसर्च में साफ तौर पर कहा गया है कि बिना मास्क के निकलना खतरे को दावत देना है इसलिए जब भी बाहर निकलें या फिर किसी के बात करें, मास्क जरूर पहनें। नई स्टडी में बोला गया है कि अस्पताल…

सरकार का Co-WIN ऐप अभी नहीं हुआ है लाइव, प्ले स्टोर पर मौजूदा App हैं फेक

नई दिल्ली। देश में निर्मित स्वदेशी कोरोना टीका को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल गई है। वर्तमान में देखें तो भारत में दो कंपनी के टीके आने वाले कुछ दिनों में इस्तेमाल किए जाएंगे जिससे कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई मजबूत हो सकती है। सिरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन देश में निर्मित कोरोना टीका में सबसे आगे है। टीकाकरण को लेकर सरकार पूरी जानकारी Co-WIN ऐप के जरिए लोगों तक जल्द ही पहुंचाएगी। इसका रजिस्ट्रेशन भी फ्री में कर सकेंगे। देश में पहले फेज में…

बर्ड फ्लू : कोरोना संकट के बीच अब बर्ड फ्लू के कहर ने बढ़ाई भारत की टेंशन, राज्य सरकारों ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां-कैसे हैं हालात

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू कोहराम मचा रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल के बाद हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में बर्ड फ्लू से दहशत मच गई है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पोंग बांध झील क्षेत्र में मृत पाए गए कुछ प्रवासी पक्षियों में ‘बर्ड फ्लू’ की पुष्टि की है। जिसे देखते हुए राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश में बड़े पैमने पर हो रही कौओं की मौत पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए…

आखिर क्या छिपा रहा है ड्रैगन? कोरोना वायरस फैलने की जांच कर रही WHO की टीम को चीन ने एंट्री से रोका, WHO नाराज

नई दिल्ली। आखिर कोरोना वायरस के दुनियाभर में फैलने की सच्चाई क्या है, चीन के वुहान शहर में इसके उत्पत्ति का रहस्य क्या है? चीन नहीं चाहता कि इन सभी सवालों पर से पर्दा हटे और यही वजह है कि ड्रैगन कोरोना की जांच को रोकने की हर संभव कोशिश करता दिख रहा है। चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की एक टीम को अपने यहां आने से रोक दिया है, जो वहां कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी है। चीन ने यह कह कर…

नई सेवा शर्तें मंजूर करो.. वरना बंद हो जाएगा आपका अकाउंट, WhatsApp ने कहा

नई दिल्ली। अगर आप आपना WhatsApp चालू रखना चाहते हैं तो अब आपको इसके नए नियम-कानून मानने होंगे। दरअसल इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपनी पॉलिसी में बदलाव करने वाला है। इस बात की जानकारी व्हाट्सऐप ने यूजर्स को मंगलवार देर रात से देनी शुरू कर दी है। WhatsApp अपने यूजर्स को इन-ऐप नोटिफिकेशन भेजकर अपनी पॉलिसी में होने वाले बदलावों के बारे में बता रहा है। WhatsApp यूजर्स को अगर इस प्लेटफार्म का यूज करते रहना है तो उन्हें 8 फरवरी 2021 तक कंपनी की अपडेटेड टर्म्स और पॉलिसी को…

जूते के सोल पर लिखा बिक रहा था ‘ठाकुर 6 नंबर’, मचा बवाल हुई शिकायत, दुकानदार और कंपनी पर FIR हुई दर्ज

बुलदंशहर (यूपी)। खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में जूते के सोल के नीचे ‘जातिसूचक’ शब्द लिखकर बेचने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद गुलावठी थाना पुलिस ने जूते बेचने और बनाने वाली कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलावठी पुलिस ने यह कार्रवाई बजरंग दल के कार्यकर्ता विशाल चौहान की तहरीर के बाद की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक,…

कुछ पल का इंतजार, देश मे संक्रान्ति से पहले शुरू हो सकती है वेक्सीन क्रांति, 13-14 जनवरी से देश में शुरू हो सकता है टीकाकरण, स्वास्थ्य सचिव ने दिये संकेत

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के दस दिनों के भीतर कोविड-19 टीके को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है लेकिन अंतिम फैसला सरकार द्वारा लिया जायेगा। भारत के औषधि नियामक ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक के स्वदेश में विकसित टीके ‘कोवैक्सीन’ के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को रविवार को मंजूरी दे दी थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों और…

प्रणब दा की अंतिम किताब प्रकाशित, लिखा- कांग्रेस यह पहचानने में विफल रही कि करिश्माई नेतृत्व नहीं रहा, PM मोदी को दी ये सलाह

नई दिल्ली। तमाम विवादों और आलोचनाओं के बीच आखिरकार पूर्व राष्ट्रपति, स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी की किताब ‘द प्रेसिडेंशियल इयर्स’ प्रकाशित कर दी गई है, जिसमें कांग्रेस के नेतृत्व से लेकर पीएम मोदी के कई फैसलों पर टिप्पणी की गई है। ज्ञात हो कि अपनी किताब में प्रणबा दा ने ऐसी कई बातें लिखी हैं, जिन पर बवाल मच सकता है। उन्होंने अपनी किताब में कांग्रेस के नेतृत्व पर प्रश्न खड़े किए हैं। उन्होंने अपनी बुक में लिखा है कि साल 2014 में कांग्रेस पार्टी ने अपने करिश्माई नेतृत्व की पहचान…

कोरोना के खिलाफ लड़ाई के बाद फिर COVID- Vaccine की बिल गेट्स, WHO समेत विश्व ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना

न्यूज़ डेस्क। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। WHO से लेकर दुनिया के तमाम देश भारत के प्रयासों की सराहना कर चुके हैं। अब माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारतीय नेतृत्व के अहम योगदान की तारीफ की है। बिल गेट्स ने भारत में वैज्ञानिक इनोवेशन और वैक्सीन उत्पादन क्षमता की सराहना की है। भारत में बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड को इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग…