दिल्ली सरकार का नया आदेश, ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से कराना होगा कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली। ब्रिटेन से भारत आने वाले यात्रियों के लिए यह जानकारी काफी अहम है। दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों का दिल्ली के हवाई अड्डे पर कोरोना टेस्ट (RT-PCR) किया जाएगा। हर यात्री को यह टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा और इसका खर्चा भी उन्हें ही उठाना पड़ेगा। To protect Delhiites from exposure to virus from UK, Del govt takes imp decisions. All those arriving from UK, who test positive will be isolated in an isolation facility. Negative ones will be taken…

अब ऑनलाइन भी मिलेंगे CSD कैंटीन के सामान, राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पोर्टल, डिजिटल इंडिया अभियान का ही है हिस्सा

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CSD कैंटीन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री के लिए शुक्रवार को एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए अब CSD कैंटीन के महंगे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडिशनर, टेलीविजन और लैपटॉप आदि ऑनलाइन तरीके से खरीदे जा सकेंगे। पोर्टल की लॉन्चिंग के दौरान सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहे। The Government is committed towards the welfare of all Jawans and Officers of Armed Forces and the Veterans. The launch of Online Portal…

बर्ड फ्लू से डरने की जरूरत नहीं, चिकन-अंडे को सही तरीके से पकाकर खाएं : पशुपालन आयुक्त डॉ. मलिक

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से नॉन-वेज प्रेमियों के लिए हालात कुछ अच्छे नहीं बताये जा रहे। बर्ड फ्लू (Bird Flu) ने उनकी खाने की प्लेट पर असर डाल दिया है। हालात ये हैं कि उन्हें खाने की अपनी प्लेट कुछ हल्की लगने लगी है। इसका असर मांस मछली बेचने वाले व्यापारियों पर भी साफ़ देखने को मिल रही है। बर्ड फ्लू ने उनके कारोबार पर बुरा असर डाला है। उनका कहना है कि कोरोना ने पहले ही उनकी हालत ख़राब कर दी थी, उस पर बर्ड फ्लू ने हालत…

किसान आंदोलन : किसानों और सरकार के बीच आज की बैठक भी बेनतीजा, 15 जनवरी को फिर होगी अगले दौर की वार्ता

नई दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 43 दिन से जारी है और किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। वहीं, केंद्र सरकार कोशिश कर रही है कि कैसे किसानों की समस्याओं का समाधान कर इनके प्रदर्शनों को समाप्त कराया जाए। इसके लिए सरकार और 40 किसान संगठनों के बीच बातचीत हुई। आठवें दौर की यह बातचीत विज्ञान भवन में हुई। जहां पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। #AatmaNirbharKrishi #FarmActs2020 https://t.co/duZKjTdb38 — Agriculture INDIA (@AgriGoI) January…

UNSC : आतंकवाद-रोधी समिति सहित तीन समितियों की अध्यक्षता करेगा भारत, पाकिस्तान पर और कसेगा शिकंजा

न्यूज़ डेस्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को तीन अहम जिम्मेदारियां मिलने जा रही हैं। भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली संगठन के तीन प्रमुख सहायक निकायों की अध्यक्षता करेगा। इसमें तालिबान प्रतिबंध समिति, आतंकवाद-रोधी समिति (2022 के लिए) और लीबिया प्रतिबंध समिति शामिल है। इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने दी है। Happy to announce that 🇮🇳 #India will be chairing 3 key subsidiary bodies of @UN #SecurityCouncil during #IndiainUNSC (2021-22): ➡️ Taliban sanctions committee ➡️ #CounterTerrorism committee (for 2022)➡️…

प्रधानमंत्री मोदी 9 जनवरी को करेंगे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी शनिवार, 9 जनवरी को 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन (PBD) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन के दौरान युवाओं के लिए आयोजित हुई ‘भारत को जानो’ ऑनलाइन क्विज के विजेताओं की भी घोषणा की जाएगी। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन विदेश में रहने वाले भारतीयों के साथ जुड़ने और संबंध स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। प्रवासी समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी के बावजूद प्रवासी भारतीय दिवस…

साड़ी पहने महिला ने किया जिम्नास्टिक का ऐसा स्टंट, हर किसी ने की सराहना-तारीफ, सोशल मीडिया में लगी लाइक कमेंट की झड़ी, देखिए VIDEO

नई दिल्ली। साड़ी जैसे भारतीय पारंपरिक परिधान में महिलाओं के लिए सीमित व्यवहार की ही उम्मीद की जाती है। मसलन वो साड़ी पहनकर घर का कामकाज या फिर पूजा पाठ कर सकती हैं। साड़ी में किसी तरह के खेल में हिस्सा लेना तो जैसे मुश्किल नहीं अवांछनीय ही है। इसी कड़ी में एक भारतीय महिला के साड़ी में जिम्नास्ट करने का जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। साड़ी में जिमनास्टिक करना कोई बच्चों का खेल नहीं। महिला ने साड़ी में ही कम से कम तीन बार गुलाटी मारी। वीडियो…

शशि थरूर के साथ लंच करने वाले शख्स ने कैपिटल हिल हिंसा के दौरान लहराया तिरंगा! वरुण गांधी ने साधा निशाना, ट्वीटर पर भिड़े थरूर और वरुण

नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वाॅशिंगटन में कैपिटल बिल्डिंग में हुई हिंसा के दौरान भारतीय झंडे के लहराए जाने को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। तिरंगे के भीड़ में लहराने के बाद से ही सोशल मीडिया में खूब बवाल मचा है और कांग्रेस और बीजेपी के नेता आपस में भिड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी और कांग्रेस नेता शशि थरूर के बीच इसको लेकर सोशल मीडिया पर घमासान छिड़ा है। Dear @ShashiTharoor, now that we know that this lunatic was such a dear friend…

दिल्‍ली-NCR में बर्ड फ्लू की दस्‍तक? मयूर विहार में 100 कौवों की मौत से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। देशभर में फैली बर्ड फ्लू की दहशत के बाद दिल्ली-NCR में भी इसके दस्तक देने की आशंका बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 स्थित सेंट्रल पार्क में 100 से अधिक कौवे मरे हुए पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मामला संज्ञान में आते ही दिल्ली सरकार ने डॉक्टरों की एक टीम बनाकर इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सरकार इस मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि यह कोई एक दिन की घटना…

अमेरिका के संसद भवन में बवाल के बाद कैबिनेट की 2 महिला सदस्यों ने दिया इस्तीफा

वाशिंगटन। अमेरिका के कैपिटल (संसद भवन) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हंगामे से आहत कैबिनेट की दो महिला सदस्यों शिक्षा मंत्री बेटसे देवोस और परिवहन मंत्री इलेन चाओ ने इस्तीफा दे दिया है। देवोस का इस्तीफा शुक्रवार से प्रभाव में आ गया। उन्होंने कहा, ‘‘कैपिटल हिल पर हमला उनके लिए निर्णायक रहा। वहीं चाओ ने कहा कि हिंसा से वह बहुत आहत हैं। चाओ का इस्तीफा सोमवार से प्रभाव में आएगा। राष्ट्रपति ट्रंप को बृहस्पतिवार को भेजे अपने इस्तीफे में देवोस ने कहा, ‘‘यह बर्ताव देश के लिए…