School News: देश के कई राज्‍यों में 11 और 15 जनवरी से रोस्‍टर सिस्‍टम (Odd-Even) से खुलेंगे स्‍कूल, जानिये किस क्‍लास का कब है टर्न

न्यूज़ डेक्स। कोरोना काल के बाद नए साल 2021 में अब लगभग पूरे देश में स्‍कूल खुलने जा रहे हैं। कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के बाद संक्रमण के डर से बंद पड़े स्कूलों के खुलने की उम्मीद जग गई है। हालांकि यह कब से खुलेंगे, यह कह पाना अभी थोड़ा मुश्किल है लेकिन केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों को 15 जनवरी के बाद खोलने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। अभिभावकों और शिक्षकों के साथ चर्चा भी शुरू कर दी गई है। यदि सभी…

भारत बायोटेक ने विकसित की नाक से दी जाने वाली नेजल वैक्सीन, नाम दिया गया कोरोना की एकल खुराक वैक्सीन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। भारत बायोटेक ने कोरोना को मात देने के लिए नेजल वैक्सीन तैयार की है। यानी इस वैक्सीन को नाक के जरिए दिया जाएगा। कंपनी अब देश भर में इस वैक्सीन का ट्रायल करने जा रही है। इसके लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से इजाजत मांगी गई है। ज्ञात हो कि भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को शर्तों के साथ इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। भारत बायोटेक के मुताबिक,…

भटककर नहर में पहुंची डॉल्फिन को लोगों ने पीट पीटकर मार डाला, वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है। शारदा सहायक नहर में एक डॉल्फिन आ गई तो उसे अमानवीय तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया। डॉल्फिन की मौत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नहर में भटककर पहुंची डॉल्फिन को कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला, कहा जा रहा है कि इन्होंने इसे ‘घातक मछली’ समझ लिया था। यह घटना 1 जनवरी को हुई थी। स्थानीय पुलिस और वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे और शव…

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री ठाकरे ने औरंगाबाद को कहा संभाजीनगर, भड़की कांग्रेस मचा बवाल, कही यह बात….

महाराष्ट्र। औरंगाबाद का नाम बदलने को लेकर काफी समय से विवाद जारी है। ऐसे में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे सभी हैरान है। जी दरअसल हाल ही में मुख्यमंत्री ने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल में औरंगाबाद को संभाजीनगर बताया है। आप देख सकते हैं अपने एक ट्वीट में उन्होंने औरंगाबाद के लोगों के सपनों के घर को पूरा करने की बात कहते हुए उन्हें संभाजीनगरवासी लिखा है। जी हाँ, बीते दिनों ही उन्होंने ट्विटर हैंडल से संभाजीनगर का उल्लेख किया है जिस पर आज कांग्रेस…

US कैपिटल हिंसा के बाद ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट स्थायी रूप से किया सस्पेंड, भविष्य में हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया फैसला

वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद परिसर (कैपिटल बिल्डिंग ) में हुई हिंसा को लेकर निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने कहा है कि भविष्य हिंसा की आशंका के खतरे को भांपते हुए हमने ये फैसला किया है। ट्विटर की ओर से बयान जारी कर कहा गया, ”डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट के हाल के ट्वीट्स की करीबी से समीक्षा की गई है। जिसके बाद हमने ने पाया है कि ट्रंप के ट्वीट्स को किस तरह…

इस गांव के परुषों से आकर्षित होकर सात समुंदर पार से आती हैं विदेशी युवतियां, चाहत है आर्यन वंशज पाने की

लद्दाख़। संतान के लिए विदेशी युवतियां हर साल बड़ी संख्या में लद्दाख़ पहुंच रही हैं। बच्चों के लिए विदेशी युवतियों के यहां आने की एक खास वजह है। ये युवतियां सिर्फ प्रेग्नेन्सी के लिए यूरोपिया देशों की युवतियां लद्दाख़ पहुंच रही हैं, लेकिन इसमें एक राज छिपा है। लद्दाख़ में आर्यन वंशज रहते हैं। आर्यन का नाम सुनते ही छह फुट लंबी कदकाटी और नीली आंखों वाले पुरुषों की याद आती है। आर्यन वंशज पाने के लिए यूरोपिय युवतियां हर साल सैकड़ों की तादाद में लद्दाख़ पहुंच रही हैं। जर्मनी,…

कृषि कानूनों पर भड़के केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कहा- इससे कॉर्पोरेट घरानों को होगा फायदा

तिरुवनंतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत में अपने अभिभाषण में केंद्र द्वारा पारित विवादित कृषि कानूनों की शुक्रवार को निंदा की और कहा कि इससे नियंत्रित बाजारों का महत्व कम होगा तथा कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचेगा। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) सरकार के नीति संबोधन के दौरान खान ने केंद्र सरकार की नीतियों और जांच एजेंसियों की आलोचना वाले हिस्सों को भी पढ़ा। राज्यपाल ने राज्य सरकार की योजनाओं के खिलाफ विभिन्न आरोपों की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसियों पर भी हमला…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार और सुझाव

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार 31 जनवरी को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। साल 2021 की पहली #MannKiBaat का प्रसारण 31 जनवरी 2021 को होगा। आपके सुझावों और प्रेरक कहानियों के लिए फोन लाइन्स 28 जनवरी तक खुले रहेंगे। प्रधानमंत्री @narendramodi को आप अपने सुझाव https://t.co/ohxLvpvAI4 के माध्यम से…

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से कहा, असम मॉडल का करें पालन, वन अधिकारियों को बुलेटप्रुफ जैकेट और हथियार दें

नई दिल्ली। निहत्थे वन अधिकारियों पर शिकारियों द्वारा किए गए क्रूर हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकारों से असम मॉडल का पालन करने और वन रक्षकों को हथियार और बुलेटप्रूफ जैकेट प्रदान करने को कहा। प्रधान न्यायाधीश एस.ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए.एस. बोपन्ना और वी. रामसुब्रमण्यम की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वन अधिकारियों को वन भूमि और वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की सुरक्षा करते वक्त चप्पल पहने देखना और लाठी-डंडे हाथ में लिए देखना ‘अत्यंत कष्टदायी’ है। मुख्य न्यायाधीश ने यह…

रेलवे पुलिस की सूझ-बूझ ने बचाई 2 यात्रियों की जान, रेल मंत्री गोयल ने नसीहत के साथ ट्वीटर पर शेयर किया Video

मुंबई। रेलवे पुलिस (RPF) ने पहले भी ऐसी कई घटनाओं को होने से बचाया है। एक बार फिर अब एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इसका वीडियो शेयर किया है। साथ ही, यात्रियों से अपील की है कि वे सावधानी से यात्रा करें। और ऐसी कोई भी हरकत न करें, जिससे आपकी जिंदगी खतरे में पड़ जाए। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा है, “अपनी सूझबूझ और बहादुरी से RPF ने पुन: एक बार एक गंभीर हादसे को टाला…