प्रधानमंत्री मोदी ने की CM’s संग बैठक, कहा- 16 जनवरी से भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण, भारत की वैक्सीन सबसे किफायती

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यममंत्रियों के साथ कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों लेकर मंत्रणा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई गई इस चर्चा में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश ने विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति अपडेट लिया और टीकाकरण को लेकर उनकी तैयारियों का जायजा लिया। जाहिर है कि भारत के औषधि नियामक…

ग्वालियर में हिंदू महासभा ने शुरू की गोडसे ज्ञानशाला, कहा- उन्हें सच्चा राष्ट्रवादी बताना हमारा मकसद, मचा बवाल

भोपाल। नाथूराम गोडसे को लेकर एक बार फिर से सियासत गरमा सकती है। दरअसल, हिंदू महासभा ने गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के नाम पर ज्ञानशाला खोली है। इस ज्ञानशाला का मकसद गोडसे की विचारधारा को युवाओं को बताना है। अपने बयान में हिंदू महासभा ने कहा कि हम चाहते हैं कि गोडसे ज्ञानशाला में सभी राष्ट्र भक्तों का समावेश हो। उनकी ज्ञान की बातें बताई जाए। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया कि गोडसे ने विभाजन का प्रतिकार क्यों किया युवा पीढ़ी को बताने के…

इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा- घाटी में 370 की बहाली तक भारत से बातचीत नहीं

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का स्वायत्त दर्जा बहाल होने तक भारत से कोई भी बातचीत संभव नहीं है। इस्लामाबाद में डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान भारत के साथ वार्ता की संभावनाओं को लेकर पूछे गए एक सवाल पर खान ने यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर का स्वायत्त दर्जा बहाल होने तक भारत के साथ बातचीत संभव नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘भारत को छोड़कर हमारा किसी के साथ भी शत्रुतापूर्ण संबंध नहीं है। पाकिस्तान को अस्थिर…

US कैपिटॉल बिल्डिंग हिंसा के बाद, भारतवंशी महिला विजया गड्डे जिन्होंने लिया था ट्रंप के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड को करने का फैसला

वॉशिंगटन। कैपिटॉल बिल्डिंग में अपने समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप का निजी ट्विटर अकाउंड स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। ट्रंप पर इस कार्रवाई के पीछे एक भारतवंशी महिला का ही निर्णय है। उनका नाम विजया गड्डे है। विजया गड्डे ट्विटर में लीगल और पॉलिसी मेकिंग टीम की प्रमुख हैं। 45 वर्षीय प्रवासी भारतीय विजया गड्डे ने ट्रंप के पर्सनल ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने का फैसला लिया। ट्विटर ने शुक्रवार को ट्रंप का अकाउंट स्थायी रूप से बंद कर दिया था। भविष्य में हिंसा के…

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने शेयर की हिरोईन की बोल्ड तस्वीर, देखिये …. यूजर्स ने क्या क्या किये मजेदार कमेंट्स

मनोरंजन डेक्स। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक्ट्रेस मौनी रॉय की बोल्ड फोटोज शेयर की गई। जिसमें एक्ट्रेस रॉय काले रंग की टॉप और मेटालिक स्कर्ट पहनी हुईं नजर आ रही हैं। इस बड़ी चूक का पता लगते ही NSE ने पोस्ट हटा ली। साथ ही ट्वीट कर इस बारे में स्पष्टीकरण दिया, ”दोपहर 12:25 बजे एनएसई के हैंडल पर गलती से एक गलत पोस्ट हो गया। यह NSE का अकाउंट को संभालने वाली एजेंसी द्वारा की गई एक मानवीय त्रुटि है और कोई हैकिंग नहीं हुई…

कंगाल पाकिस्तान में पॉवरकट तो गृहमंत्री शेख रशीद को नजर आई भारत की साजिश

इस्लामाबाद । पाकिस्तान में शनिवार देर रात बड़े पॉवर कट के चलते कई बड़े शहर अंधेरे में डूब गए। राजधानी इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर जैसे कई शहर पूरी रात अंधेरे में रहे। भले ही ऊर्जा मंत्रालय ने तकनीकी खराबी की बात कह दी हो लेकिन पाकिस्तान में कुछ भी हो तो उसको भारत जरूर नजर आने लगता है। इमरान सरकार के गृहमंत्री ने तो इसमें भारत की साजिश बता डाली है। इमरान सरकार में गृहमंत्री शेख रशीद का तो लगता है राजनीतिक जीवन ही भारत विरोध पर चलता…

उत्तर प्रदेश : भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में CM योगी, अधिकारियों को बनाया चपरासी और चौकीदार, SDM को तहसीलदार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अवैध रूप से प्रमोशन पाए चार अपर जिला सूचना अधिकारियों को पदावनत कर दिया है। उन्हें चपरासी, चौकीदार, सिनेमा ऑपरेटर-कम-प्रचार सहायक बना दिया गया है। इन चारों का प्रमोशन नियमों को ताक पर रखकर किया गया था, जिसके कारण यह सख्त कदम उठाया गया है। बरेली में अपर जिला सूचना अधिकारी के रूप में तैनात नरसिंह को पदावनत कर चपरासी बना दिया गया है, जबकि फिरोजाबाद के अपर जिला सूचना अधिकारी दया शंकर को चौकीदार के रूप में जॉइन करने…

IND vs AUS: एक बार फिर नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुए सिराज, दी गई गाली, कम से कम 5 दर्शको को बाहर खदेड़ा गया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन बड़ा विवाद पैदा हो गया था, जब भारतीय तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को दर्शकों द्वारा भद्दी गालियां दी गईं। इसके बाद टीम इंडिया ने इसकी मैच रेफरी और अंपायरों से शिकायत भी की। यह मामला पूरा शांत ही नहीं हुआ था कि, मैच के चौथे दिन भी कुछ दर्शकाें ने फिर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बांउड्री लाइन पर फील्डिंग करते…

देश के 7 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, कुछ को जांच रिपोर्ट का इंतजार, इंसानों पर भी प्रभाव आशंका

नई दिल्ली । देश के सात राज्यों- केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दिल्ली को पक्षियों की हुई अकाल मृत्यु की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, हरियाणा के पंचकूला जिले की दो मुर्गीपालन कंपनियों से लिए गए नमूनों में आईसीएआर-एनआईएचएसएडी द्वारा एवियन फ्लू (एआई) की पुष्टि के बाद मध्यप्रदेश के शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, आगर,…

बालाकोट स्ट्राइक पर पूर्व राजनयिक का कबूलनामा, कहा- एयर स्ट्राइक में मारे गए थे 300 आतंकवादी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए शर्मिंदा करने वाला सच कबूल करते हुए पाकिस्तान के पूर्व डिप्लोमैट आगा हिलाली ने एक TV शो में कहा है कि बालाकोट एयरस्ट्राइक में 300 आतंकवादी मारे गए थे। 26 फरवरी 2019 को भारतीय एयर फोर्स ने जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर बमबारी की थी। TV डिबेट्स में पाकिस्तानी सेना का पक्ष रखने वाले पूर्व कूटनीतिज्ञ का यह कबूलनामा पाकिस्तान के उस दावे के उलट है जिसमें वह कहता रहा है कि एयरस्ट्राइक से उसे नुकसान नहीं हुआ। बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप…