वाशिंगटन। 6 जनवरी को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हुए दंगे का खौफ राजधानी के लोगों में इस कदर है, कि राजधानी की सड़कें बाइडेन के शपथ ग्रहण से एक हफ्ते पहले पूरी तरह से खाली हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसा लग रहा है, मानो वाशिंगटन में लॉकडाउन लगा है। लोगों में डर है, कि बाइडेन के शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप के समर्थक फिर से हिंसा कर सकते हैं। वहीं, FBI ने भी चेतावनी जारी की है, कि 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण से…
महीना: जनवरी 2021
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देशभर में पोलियो अभियान पर रोक, अब कोरोना टीकाकरण पर सरकार का फोकस
नई दिल्ली। सरकार की कड़ी मेहनत के बाद 27 मार्च 2014 को भारत पोलियो मुक्त हो गया था। इसके बाद की एहतियातन टीकाकरण कार्यक्रम जारी रखा गया, जिससे ये वायरस किसी मासूम को अपना शिकार ना बनाए। पिछले साल 2020 में भारत में कोरोना महामारी फैली, जिसने अब तक 1.5 लाख लोगों की जान ली है। हाल ही में ड्रग कंट्रोरल जनरल ऑफ इंडिया ने दो कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। उम्मीद जताई जा रही है 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा।…
‘बिहार में का बा’ वाली नेहा सिंह राठौर के खिलाफ जौनपुर में मुकदमा, आपत्तिजनक शैली और भाव-भंगिमा का आरोप
न्यूज़ डेस्क। बिहार में का बा….गाने के बाद तेजी से चर्चा मेंं आईं बिहार की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ जौनपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। नेहा के गाने चला देखि आई जौनपुर के बीएड कॉलेज’ को आपत्तिजनक बताते हुए नेहा के खिलाफ मंगलवार को ACJM चतुर्थ की कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया। कहा गया है कि गाना जारी होने के बाद अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव व उपेंद्र विक्रम सिंह ने लीगल नोटिस जारी कर नेहा से लिखित मांफी के लिए कहा था। गायिका की ओर से जवाब…
#PMFBY : आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ उठाएं किसान : केंद्र
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ उठाने की अपील की है। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के कार्यान्वयन के पांच साल पूरे होन पर मंगलवार को सरकार ने देश के किसानों से आग्रह किया कि वे संकट के समय में आत्मनिर्भर बनने के लिए योजना का लाभ उठाएं और एक आत्मनिर्भर किसान तैयार करने का समर्थन करें। भारत सरकार ने पांच साल पहले, 13 जनवरी 2016 को, देश के किसानों के लिए फसलों के जोखिम कवरेज को मजबूत करने…
बिहार कांग्रेस का राजनीतिक दांव-पेंच! कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को राजभवन का करेगी घेराव
पटना। कांग्रेस के नवनियुक्त बिहार प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी तीन कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को राजभवन का घेराव करेगी। दास ने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को एक जुलूस पार्टी के राज्य मुख्यालय सदाकत आश्रम से शुरू होगा जो राजभवन घेराव के साथ समाप्त होगा। पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य की पहली यात्रा पर निकले दास ने केंद्र सरकार पर ‘‘एक तानाशाह…
बिहार: पटना में इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर पर चलाई गई ताबड़तोड़ 6 गोलियां, हुई मौत, हत्या से पहले अपराधियों ने की थी रेकी
पटना/नई दिल्ली। पटना शहर के शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत पुनाईचक मोहल्ला स्थित अपने घर लौट रहे इंडिगो एयरलाइन्स के पटना हवाई अड्डे पर स्टेशन हेड रूपेश सिंह (38) की मंगलवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए रूपेश ने वहां दम तोड दिया।एयरलाइन ने घटना की पुष्टि की और एक वक्तव्य में कहा, ‘‘पटना हवाईअड्डे के मैनेजर के निधन से बहुत दुख पहुंचा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ इसमें आगे कहा गया,…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोहड़ी, मकर संक्रांति पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- देश के विकास में किसानों का अहम योगदान
नई दिल्ली। आज ‘लोहड़ी’ का पर्व पूरे भारत में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, इस खास पर्व पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इसके साथ ही ‘मकर संक्रांति’, ‘पोंगल’, ‘भोगली बिहु’, ‘उत्तरायण’ और ‘पौष पर्व’ के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ये सारे पर्व किसानों के अथक परिश्रम और उद्यम को सम्मान देने वाले हैं, त्योहार तो एक ही है लेकिन इसके रूप अलग-अलग है। किसानों का देश के विकास में अहम…
मुस्लिम युवती से शादी करने वाले राधे चौहान की हत्या, 6 महीने पहले की थी शादी, गार्डन के पास लहूलुहान मिला शव
नोएडा। नोएडा में एक मुस्लिम युवती से शादी करने वाले राधे चौहान की धारदार हथियार से वारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को युवक का शव बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास एक शौचालय में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास सार्वजनिक शौचालय में एक युवक का शव मिला है। युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। युवक ने करीब छह महीने पहले मुस्लिम युवती से शादी की थी। पुलिस ने…
जानिए उच्चतम न्यायालय की 4 सदस्यीय समिति में कौन-कौन हैं शामिल
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नए कृषि कानूनों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। न्यायालय ने इन कानूनों के अमल पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। साथ ही किसानों की समस्याओं पर विचार के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में भूपिंदर सिंह मान, कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी, डॉ प्रमोद कुमार जोशी, अनिल धनवत शामिल हैं। भूपिंदर सिंह मान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष हैं। 15 सितंबर 1939 को गुजरांवाला (अब के पाकिस्तान) में जन्में भूपिंदर सिंह मान को साल 1990 में राष्ट्रपति…
लैविस लाइफ जीने वाले मुस्लिम गुरू अदनान की थी हजार गर्लफ्रेंड, कोर्ट ने सुनाई 1075 साल की सजा, घर से मिली 69000 गर्भनिरोधक दवाईयां
इस्तांबुल। तुर्की की एक अदालत ने विवादास्पद मुस्लिम उपदेशक अदनान अख्तर को जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अख्तर को नाबालिगों के साथ यौन शोषण का आरोप, सेना की जासूसी, ब्लैकमेलिंग, जैसे मामले में दोषी पाते हुए कुल 1,075 साल की सजा सुनाई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अदनान अख्तर एक निजी TV चैनल पर अपनी धार्मिक शिक्षाओं की वजह से काफी पॉप्युलर हुआ। वह महिलाओं के बीच बैठकर विलासी जीवन जी रहा था। वह उन्हें बिल्ली के बच्चे कहता है और उनके साथ अश्लील व्यवहार करता है। https://twitter.com/vivekbajpai84/status/1348964982747136007?s=20…
