भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़कनाथ मुर्गों में भी बर्ड फ्लू का वायरस पाया गया है। काफी महंगे बिकने वाले मुर्गों में फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन इसके आसपास के मुर्गों को मारने में जुटा है। फार्म के सभी मुर्गों और चूजों को भी मार दिया गया है। मध्य प्रदेश के झाबुआ के रुडीपाड़ा गांव में एक फार्म में कड़कनाथ मुर्गों में बर्ड फ्लू का वायरस मिला है। झाबुआ की थांदला तहसील के गांव रूंडीपाडा में कडकनाथ मुर्गों के बर्ड फ्लू मिला है। ये फॉर्म यहीं के विनोद चलाते हैं।…
महीना: जनवरी 2021
वायुसेना में शामिल होंगे 83 तेजस लड़ाकू विमान, 48 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को सरकार की मंजूरी
न्यूज़ डेक्स। भारतीय वायु सेना को और मजबूती प्रदान करने के लिए 83 तेजस लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दी गई है। इस खरीद पर करीब 48,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल समिति ने बुधवार को इस खरीद पर अपनी मुहर लगाई। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट के जरिए तेजस की खरीद से जुड़ी जानकारी साझा की। तेजस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम ऊंचाई पर उड़कर यह दुश्मन पर नजदीक से सटीक निशाना साध सकता है और यह दुश्मन के…
सोनिया के संसदीय क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा- योगी जैसा ईमानदार और पूजनीय मुख्यमंत्री शायद ही किसी प्रदेश में होगा
न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अब रायबरेली तक ही समीति होकर रह गयी है। लेकिन उसका यह किला भी अब ध्वस्त होने वाला है। इसके संकेत कांग्रेस के विधायक ही दे रहे हैं। पहले आदिति सिंह और अब कांग्रेस विधायक राकेश सिंह भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैन बन गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक ने सीएम योगी को भगवान तक कह डाला। हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने कहा कि योगी जैसा ईमानदार सीएम उन्होंने नहीं…
कश्मीर पर विवादित बयान देने वाले मलेशिया के पूर्व PM दुनिया के 20 खतरनाक चरमपंथियों की सूची में शामिल
न्यूज़ डेस्क। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद को खतरनाक कट्टरपंथियों की सूची में शामिल किया गया है। अमेरिका की की वेबसाइट द काउंटर एक्स्ट्रेमिजम प्रोजेक्ट (CEP) ने मातिर मोहम्मद को टाॅप 20 कट्टरपंथियों की सूची में शामिल किया है। क्या है पूरा मामला विस्तार से जानते हैं। अमेरिका की संस्था CEP ने दुनिया की टाॅप 20 कट्टरपंथियों की सूची में महातिर मोहम्मद को 14वें नंबर पर रखा है। इस सूची में फिलिस्तीन समूह के महासचिव हिज्जबुल्ला और हसन नसरुल्ला भी शामिल हैं। इसके अलावा आतंकी संगठन आईएसआईएस के प्रमुख…
ट्विटर, फेसबुक के बाद Google ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया झटका, तरेरी आंखे You Tube किया बैन. हटाए नए वीडियो
वॉशिंगटन। ट्विटर और फेसबुक के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को गुगल ने भी आंख दिया है। Google ने डोनल्ड ट्रंप के You Tube चैनल पर अपलोड किए गये उनके नये वीडियो को हटा दिया है। इसके साथ ही गुगल ने ट्रंप के यू ट्यूब चैनल को एक हफ्ते के लिए बैन भी कर दिया है। You Tube ने अपने बयान में कहा है, यू ट्यूब हिंसा भड़काने या लोगों को उकसाने वाले कंटेट को लेकर संवेदनशील है। और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का नया वीडियो यू ट्यूब की नीतियों…
तृणमूल कांग्रेस सरकार ने मुसलमानों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया: अध्यक्ष दिलीप घोष
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को कहा कि ममता बनर्जी सरकार में मुसलमानों को उचित हक-हिस्सा नहीं मिला और अब अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अपने अधिकारों को हासिल करने का वक्त है। घोष ने हावड़ा में एक जनसभा में कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ पर चल रही है लेकिन पार्टी ने मुसलमानों की वित्तीय हालत को ऊंचा उठाने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘ यदि तृणमूल कांग्रेस को मुसलमानों से इतना प्यार है तो वे…
आतंकी खबर में विराट-अनुष्का की फोटो प्रकाशित, मचा बवाल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल ही में पिता बनने के माैके पर चारों तरफ से शुभकामनाएं बटोरने में व्यस्त थे। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब उनसे जुड़ीं खबरें चली। लेकिन इस दाैरान एक अजीब घटना के कारण कोहली-अनुष्का चर्चा में आए हैं। दरअसल, एक जाने-माने अखबार ने आतंकवादियों की खबर में दोनों की एक तस्वीर प्रकाशित की है। Okay 🙄 pic.twitter.com/dw7EZxJxj1 — Arun Bothra 🇮🇳 (@arunbothra) January 12, 2021 प्रसिद्ध अखबार ‘द हिटवाड’ ने यह…
राहुल गांधी ने लोहड़ी पर्व की दी बधाई, किसानों के लिए कही खास बात
नई दिल्ली। पूरा देश आज लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मना रहा है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा देश के किसानों को खास तौर पर लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं, हमारे किसान भाई-बहनों को खास तौर पर बधाई जोकि अपने घर से दूर धरने पर बैठे हैं और खराब मौसम के बावजूद वह अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।…
BMC ने कोर्ट में दिया हलफनामा, कहा- सोनू सूद, है ‘आदतन अपराधी’, अवैध निर्माण ध्वस्त करने के बाद भी करा रहे काम
मुंबई। फिल्म अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद की वजह से मीडिया की सुर्खियों में थे। लगातार सोनू सूद लोगों की मदद अलग-अलग तरह से कर रहे थे, जिसके चलते उनके चाहने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि सोनू सूद एक नहीं कई बार नियमों का भी उल्लंघन करते हैं। जी हां, मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का आरोप है कि सोनू सूद एक नहीं कई बार अवैध निर्माण कर चुके हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के बाद भी…
अखिलेश यादव का योगी सरकार से सवाल, पूछा-आखिर गरीबों को टीका कब लगेगा?
जौनपुर (उप्र)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘ भाजपा की कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा’ कहकर टीकाकरण पर प्रदेश व्यापी बहस शुरू करने के बाद मंगलवार को कहा कि कोरोना का टीका गरीबों को कब लगेगा, मुफ़्त में लगेगा या पैसे से लगेगा, यह सरकार बताए। यहां श्रीराम पीजी कालेज, आदमपुर निगोह में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। यादव ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी में गरीबों को परदेस से घर वापस लाने…
