लखनऊ। एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले गुजरात काडर के पूर्व IAS अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके साथ ही उन्हें प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। श्री शर्मा ने बातचीत में इन अटकलों से संबंधित सवालों को यह कहकर टाल दिया कि ‘‘भाजपा मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं पूरी…
महीना: जनवरी 2021
यूजर का गुस्सा देख WhatsApp का युटर्न, रोका प्राइवेसी अपडेट का प्लान, 8 फरवरी की डेडलाइन 15 मई तक बढ़ाई
तकनीकी डेस्क। मेसेजिंग ऐप WhatsApp ने घोषणा की है कि वो अब प्राइवेसी अपडेट करने का प्लान फिलहाल स्थगित कर रहे हैं। WhatsApp ने अधिकारिक जानकारी देते हुए कहा है कि उनके ग्राहकों के बीच गलत फैक्ट और जानकारी पहुंच गई है, इसी चिंता के कारण प्राइवेसी अपडेट करने का फैसला टाल दिया गया है। उन्होंने कहा है कि अब व्हाट्सएप यूजर्स को पॉलिसी के बारे में जानने और समीक्षा करने के बारे में ज्यादा वक्त मिलेगा। कंपनी ने ये भी बताया है कि हम प्राइवेसी अपडेट करने के प्लान…
शेखावत ने ममता बनर्जी पर लगाया विकास के नाम पर धोखा करने का आरोप, बोले- ममता सरकार की नीतियां क्षेत्र को विकसित करने में विफल सिद्ध हुई
कोलकाता। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों के साथ विकास के नाम पर ‘‘धोखा’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके ‘‘जिद्दीपन’’ के कारण कई लोग बेघर रहने को मजबूर हैं। शेखावत ने उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के लिए घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने के दौरान यह बात कही। कोलकाता का ठाकुरनगर, गायघाट "गृह संपर्क अभियान" का अगला पड़ाव रहा। अन्य क्षेत्रों की तरह यहां भी भाजपा प्रतिनिधित्व के प्रति बंगाल की जनता का सकारात्मक रवैया देखने को मिला।…
चुनाव अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले लेनी होगी आयोग की मंजूरी: EC
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने वाले चुनाव अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने से पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उसकी मंजूरी की आवश्यकता होगी। आयोग ने कैबिनेट सचिव, मुख्य सचिवों, कार्मिक विभाग के सचिव आदि को जारी आदेश में कहा कि चुनाव अधिकारियों को चुनावों के बाद उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। बयान में कहा गया है, “चुनाव आयोग को चुनाव के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ), अतिरिक्त / संयुक्त / डिप्टी / सहायक सीईओ…
निर्देशक अली अब्बास की वेब सीरीज ‘तांडव’ में भगवान शिव का अपमान, सोशल मीडिया पर लोगों ने जतायी आपत्ति, #BoycottTandav की उठी मांग
न्यूज़ डेस्क। हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान तो जैसे एक फैशन बन चुका है। हिन्दू बहुल इस देश में मुस्लिम या इसाई प्रतीकों की आलोचना करने से फिल्मकार कतराते हैं, लेकिन हिन्दू प्रतीकों के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकालते हैं। सैफ अली खान, डिम्पल कपाड़िया, मोहम्मद जीशान अयूब, सुनील ग्रोवर और कृतिका कामरा जैसे एक्टर्स की वेब सीरीज ‘तांडव’ शुक्रवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इसका विरोध भी शुरू हो गया है। सीरीज पर भगवान शिव का अपमान कर हिंदुओं की धार्मिक…
कोविशील्ड वैक्सीन (Covshield Vaccine) को नेपाल में भी मिली मंजूरी, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मिलेगा ऑर्डर
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए 16 जनवरी यानि कल से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। भारत में निर्मित कोवैक्सीन और कोविशील्ड का टीकाकरण अभियान कल से शुरू हो रहा है। इस बीच नेपाल ने भारत में बनी एस्ट्रेजेनेका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन कोविशील्ड को अपने देश में मंजूरी दे दी है। ज्ञात हो कि नेपाल समेत कई पड़ोसी देशों ने कोविशील्ड में दिलचस्पी जाहिर की थी। अब खबर है कि इस वैक्सीन को नेपाल में…
सैनिकों ने 200 आतंकवादियों को किया ढेर, 300 से 400 घुसपैठ की फिराक में: सेना प्रमुख जनरल नरवणे
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकी शिविरों में प्रशिक्षण पाये करीब 300-400 आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। जनरल नरवणे ने सेना दिवस परेड पर अपने भाषण में कहा कि संघर्ष विराम उल्लंघन में 44 फीसद की वृद्धि हुई है जिससे पाकिस्तान का नापाक मंसूबा परिलक्षित होता है। पाकिस्तान आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने में मदद पहुंचाने के लिए सीमा/नियंत्रण रेखा अक्सर गोलीबारी करता है। सेना प्रमुख ने कहा कि भारत के…
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद 23 लोगों की मौत, सवालों के घेरे में फाइजर का टीका, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने की इस्तेमाल पर रोक की मांग
ओस्लो। ब्रिटेन से निकला कोरना वायरस का नया स्ट्रेन कई देशों में कोहराम मचा रहा है। वहीं इसको रोकने के लिए वैक्सीन भी आ गया है। कई देशों में तो वैक्सीन लगना भी शुरू हो गया है। भारत में शनिवार के कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा। वहीं युरोपीए देशों से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां फाइजर की कोरोना वैक्सीन को लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोपीय देश नार्वे में फाइजर की कोरोना वायरस वैक्सीन लगवाने के बाद 23 लोगों की मौत हो…
प्रधानमंत्री मोदी 23 जनवरी को जाएंगे बंगाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती में लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली। महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस के 125वीं जयंती समारोह में हिस्सा लेने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल जाएंगे। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी नेताजी की 125वें जयंती समारोह का आरंभ 23 जनवरी को कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हाॅल से करेंगे। पश्चिम बंगाल चुनाव से कुछ ही महीने पहले और कोरोना महामारी के दौर में प्रधानमंत्री का पहला कोलकाता दौरा होगा। गौरतलब है कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी…
प्रधानमंत्री मोदी कल, 16 जनवरी को करेंगे कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, लाभार्थियों से करेंगे संवाद
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल, 16 जनवरी को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम होगा और देश के सभी हिस्सों में इस अभियान का आयोजन किया जायेगा। लॉन्च के दौरान सभी राज्यों के 3000 से अधिक जगह वर्चुअल रूप से जुड़े रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी टीका लगवाने वाले लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद भी करेंगे। यह टीकाकरण कार्यक्रम प्राथमिकता वाले समूहों के सिद्धांत पर आधारित है। इस चरण में ICDS…
