वैक्सीनेशन रूम में ज्यादा भीड़ न लगाएं, टीका लगवाने वालों का फूल देकर स्वागत करें : प्रकाश जावडेकर

पणजी। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शनिवार को कहा कि जिन्हें टीका लगाया जा रहा है, उनके रिश्तेदार और दोस्तों को टीकाकरण कक्ष में भीड़ लगाने की बजाय कक्ष के बाहर उन्हें एक फूल के साथ शुभकामनाएं देनी चाहिए। जावडेकर ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ पणजी के पास गोवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग में एक सफाईकर्मी रंगनाथ को बधाई दी। रंगनाथ तटीय राज्य के पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिन्हें कोविड -19 टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा, “पूरे देश में टीकाकरण शुरू…

Corona Vaccine: टीकाकरण की शुरूआत पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों को दीं ये 3 बड़ी हिदायतें

नई दिल्ली। भारत के स्वर्णिम इतिहास में 16 जनवरी 2021 का दिन दर्ज हो गया है, जहां देश कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अंतिम दौर में पहुंच गया। शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों और वैज्ञानिकों की मेहनत को सलाम किया। पीएम मोदी ने साफ किया कि ये वैक्सीन कोरोना महामारी के खिलाफ पूरी तरह से कारगर है। साथ ही देश की जनता को तीन अहम हिदायतें भी दीं। पहली हिदायत देते हुए पीएम मोदी…

जब टाइगर ने दांतों से पीछे खींच ली टूरिस्ट की गाड़ी, आप को हैरान कर देगा यह वीडियो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो बेंगलुरु के बानेरघट्टा नेशनल पार्क का वायरल हो रहा है। इसमें एक टाइगर सफारी गाड़ी को अपने दांतों से पीछे खींचते दिख रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद काफी लोग टाइगर की ताकत देखकर हैरान रह गए। टाइगर और सफारी गाड़ी का यह वीडियो एक मिनट तीस सेकेंड लंबा है। इसमें टाइगर अपने जबड़ों का इस्तेमाल करते हुए टूरिस्ट गाड़ी को पीछे खींच रहा। इसकी वजह से…

WHO को उम्मीद, अगले 100 दिनों में हर देश में होगा कोविड टीकाकरण

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक ट्रेडोस एडहोम घेब्रेयेसिस ने कोविड-19 वैक्सीन तक सभी की पहुंच निष्पक्ष रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि वह “अगले 100 दिनों में हर देश में टीकाकरण होते देखना चाहते हैं”। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रेडोस ने जोर देकर कहा कि मध्यम और निम्न-आय वाले देशों को भी संरक्षित करने के लिए समान रूप से कोशिशें की जानी चाहिए। टीकाकरण की शुरूआत करने वाले देशों में ऊंची आय वाले देशों द्वारा…

Corona Vaccine : कोरोना वायरस की वैक्सीन लगने के बाद इन बातों का रखना होगा ख्याल, भूलकर भी ना करें ये काम

नई दिल्ली। कोविड-19 के खिलाफ भारत में शनिवार को दुनिया के सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान का शुरुवात कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी शुरुआत की। पीएम के साथ इस दौरान भारत के सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के 3006 टीकाकरण केन्‍द्रों पर वैक्सीनेशन हो रहा है। टीकाकरण अभियान में पहले दिन करीब तीन लाख हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। साथ ही टीकाकरण के पूरे अभियान को को-विन ऐप के जरिए मैनेज किया जाएगा। टीकाकरण के साथ ही यह भी साफ कर दिया है…

Corona Vaccine: भारत बायोटेक का ऐलान, कोवैक्सीन के गंभीर साइड इफेक्ट हुए तो देंगे मुआवजा

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशभर में कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान को लॉन्च किया। इस दौरान देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 3006 सेशन साइट्स लॉन्च प्रोग्राम से वर्चुअल तरीके से जुड़े। पहले दिन भारत में हर सेशन साइट पर लगभग 100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीनेशन के पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। इसी बीच केंद्र सरकार भारत बायोटेक को कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन के 55 लाख डोज खरीदने का ऑर्डर दे चुकी है। भारत…

दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन टीकाकरण अभियान पर राहुल गांधी की चुप्पी, सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल

न्यूज़ डेस्क। जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा था, उस समय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्विटरबाजी में व्यस्त थे। कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे थे। जब देश के वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे थे, तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी से पूछ रहे थे कि भारत का नंबर कब आएगा। आज (यानि 16 जनवरी) वो ऐताहिसक पल आ गया, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की…

खत्म इंतजार, टीकाकरण शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने किया देशभर में 3006 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ

न्यूज़ डेस्क। भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे बड़ा वार कर दिया है। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान के पहले चरण की शुरुआत की। पीएम मोदी ने इस मौके पर सभी टीकाकरण केंद्रों को सीधे संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, ‘‘इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया। यह अभियान इतना बड़ा है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि दुनिया के कई देशों की आबादी तीन करोड़ से कम है…

टीकाकरण अभियान की शुरूआत के दौरान भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी, स्वास्थ्यकर्मियों के बलिदान को किया याद

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में आज भारत निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार था। टीकाकरण अभियान की शुरूआत को पीएम मोदी ने भी ऐतिहासिक पल बताया। साथ ही महामारी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बलिदान को याद किया। इस दौरान पीएम मोदी भावुक नजर आए। कोरोना पीड़ितों की सेवा में अपना जीवन गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं को स्मरण करते हुए भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी! बोले…

इंतजार खत्म, टीकाकरण शुरू, पीएम मोदी बोले- टीका लगने के बाद भी सावधानी बरतें, प्रोपेगेंडा से बचकर रहें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतेजार रहा है। कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी की जुबान पर ये सवाल था कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी। अब वैक्सीन आ गई है, बहुत कम समय में आ गई है। उन्होंने कहा कि अब से कुछ ही मिनट बाद भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा…